Tamarind for Skin
Tamarind for Skin

Tamarind for Skin: अपनी स्किन को ब्राइटन करने के लिए हम सभी तरह-तरह के नुस्खे अपनाते हैं। यूं तो स्किन की केयर करने के लिए मार्केट में कई तरह के प्रोडक्ट्स मिलते हैं, लेकिन नेचुरल तरीक से स्किन का ख्याल रखना सबसे अच्छा माना जाता है। अमूमन ब्राइटन स्किन के लिए विटामिन सी रिच इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। इन्हीं में से एक है इमली

इमली का खट्टा स्वाद हर किसी के मुंह में पानी ले आता है। यह आपकी स्किन के लिए भी उतना ही लाभकारी है। यह सच है कि इमली स्किन की टैनिंग हटाने और ग्लो लाने में मददगार है। लेकिन इसे सही तरह से इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है। अगर इमली को स्किन पर सही तरह से अप्लाई नहीं किया जाता है तो आपको फायदा कम और नुकसान ज़्यादा हो सकता है। गलत तरीके से इस्तेमाल करने पर इमली से आपकी स्किन में रेडनेस, खुजली या जलन हो सकती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही छोटे-छोटे टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको इमली को इस्तेमाल करते समय ध्यान रखना चाहिए-

अमूमन यह देखने में आता है कि लोग कच्ची इमली को सीधे ही अपनी स्किन पर अप्लाई कर देते हैं। लेकिन कच्ची इमली बहुत ज़्यादा खट्टी होती है और जब इसे सीधे चेहरे पर लगाया जाता है तो इससे स्किन का पीएच बैलेंस बिगड़ सकता है। जिसकी वजह से आपको स्किन में जलन या इरिटेशन की शिकायत हो सकती है। कोशिश करें कि आप इमली में शहद, दही, एलोवेरा जेल या गुलाब जल जैसे इंग्रीडिएंट्स को जरूर मिक्स करें।

अगर आप पहली बार अपनी स्किन पर इमली का इस्तेमाल कर रही हैं तो यह बेहद जरूरी है कि आप एक बार पैच टेस्ट अवश्य करें। इसके बाद ही आप अपनी पूरी स्किन पर इसे अप्लाई करें। दरअसल, इमली में टारटारिक एसिड होता है जो एक नेचुरल एएचए है। कुड लोगों को इससे स्किन में जलन हो सकती है। इसलिए, इमली का पैक चेहरे पर लगाने से पहले उसे कान के पीछे एक बार पैच टेस्ट जरूर करें। एक बार इमली का पेस्ट लगाने के बाद करीबन 24 घंटे इंतज़ार करें। अगर आपको किसी तरह की जलन, रेडनेस या खुजली नहीं होती, तो आप इसे स्किन पर अप्लाई करें। 

कई बार लोग ज्यादा बेहतर रिजल्ट पाने के लिए बहुत देर तक इमली के पैक को स्किन पर छोड़ देते हैं। हालांकि, ऐसा करने से बचना चाहिए। इमली स्किन पर बहुत तेज़ी से असर करती है और अगर इसे देर तक छोड़ा जाए तो इससे आपको हल्की सी जलन या चुभन का अहसास हो सकता है। 10 मिनट से ज़्यादा देर तक छोड़ने से स्किन पर रैशेज आ सकते हैं। आप पैक लगाने के कुछ देर बाद ही ठंडे पानी से चेहरे को धो लें।

जब आप इमली को अपनी स्किन का हिस्सा बना रही हैं तो इस बात का खास ख्याल रखें कि इमली इस्तेमाल करने के बाद स्किन पर मॉइश्चराइजर जरूर इस्तेमाल करें। इमली इस्तेमाल करने के बाद स्किन में ड्राईनेस या खिंचाव का अहसास हो सकता है। आप अपनी स्किन में माइल्ड मॉइश्चराइज़र, एलोवेरा जेल, फेस ऑयल आदि लगा सकती हैं। इससे स्किन सॉफ्ट रहती है और ड्राइनेस नहीं होती।

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...