Mango Peel for Skin
Mango Peel for Skin

Mango Peel for Skin: गर्मियों का मौसम आते ही बाजार में रसीले आमों की भरमार हो जाती है। स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ आम त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आम का छिलका भी आपकी स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं है? आम के छिलकों में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन ए, सी और फाइटोकेमिकल्स पाए जाते हैं, जो त्वचा को नेचुरली निखारने में मदद करते हैं। अगर आप केमिकल प्रोडक्ट्स से थक चुके हैं और कुछ घरेलू, असरदार उपाय ढूंढ रहे हैं, तो आम का छिलका एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यहां जानिए कैसे आप आम के छिलके का सही तरीके से इस्तेमाल करके पा सकते हैं निखरी, दमकती त्वचा।

चेहरे की सफाई के लिए आम के छिलके का स्क्रब

आम का छिलका त्वचा की गहराई से सफाई करने में मदद करता है। इसे एक स्क्रबर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।

कैसे बनाएं:

एक ताज़े आम का छिलका लें।

इसमें एक चम्मच ओट्स पाउडर और एक चुटकी हल्दी मिलाएं।

थोड़ी गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बना लें।

इस पेस्ट को हल्के हाथों से चेहरे पर मलें और 5 मिनट बाद धो लें।

यह स्क्रब डेड स्किन हटाने, ब्लैकहेड्स को कम करने और त्वचा को स्मूद बनाने में मदद करता है।

टैनिंग हटाने के लिए आम के छिलका का मास्क

गर्मी में धूप से टैनिंग हो जाना आम बात है। आम के छिलके में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स टैनिंग को कम करते हैं।

कैसे करें इस्तेमाल:

आम के छिलके को सुखाकर पाउडर बना लें।

इसमें दही और बेसन मिलाकर फेस पैक तैयार करें।

इसे टैनिंग वाले हिस्सों पर लगाएं और 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।

नियमित उपयोग से त्वचा का रंग साफ होने लगता है और स्किन ग्लो करने लगती है।

तेलिय त्वचा के लिएआम के छिलके का टोनर

ऑयली स्किन वालों के लिए आम का छिलका नेचुरल टोनर का काम करता है।

कैसे बनाएं:

आम के छिलकों को कुछ समय पानी में उबालें।

पानी ठंडा होने पर छान लें और एक स्प्रे बोतल में भर लें।

दिन में दो बार चेहरे पर स्प्रे करें।

ये टोनर स्किन का पीएच बैलेंस बनाए रखता है और अतिरिक्त तेल को कंट्रोल करता है।

डार्क स्पॉट्स और पिग्मेंटेशन के लिए आम छिलका

आम के छिलके में ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज होती हैं जो स्किन के डार्क स्पॉट्स को हल्का करती हैं।

इस्तेमाल का तरीका:

आम के छिलके को मिक्सर में पीसकर पेस्ट बना लें।

इसमें एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं।

पिग्मेंटेशन वाले हिस्सों पर लगाएं और 10 मिनट के बाद धो लें।

ये उपाय धीरे-धीरे स्किन को एकसार बनाता है और निखार लाता है।

ड्राय स्किन के लिए हाइड्रेटिंग मास्क

सूखी त्वचा वालों के लिए आम का छिलका नमी देने वाला नेचुरल मॉइस्चराइज़र है।

कैसे बनाएं:

आम के छिलके को पीस लें और उसमें एक चम्मच शहद मिलाएं।

चाहें तो इसमें थोड़ा दूध भी मिला सकते हैं।

इस मास्क को चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें।

इससे त्वचा को गहराई से नमी मिलती है और स्किन सॉफ्ट और हेल्दी लगने लगती है।

सेंसिटिव स्किन के लिए सॉफ्ट ट्रीटमेंट

अगर आपकी त्वचा जल्दी एलर्जी पकड़ लेती है, तो आम का छिलका आपके लिए सौम्य उपाय हो सकता है।

कैसे करें प्रयोग:

ताज़ा आम का छिलका लें और अंदर की तरफ से हल्के हाथों से चेहरे पर रगड़ें।

5-7 मिनट के बाद गुनगुने पानी से धो लें।

बाद में एलोवेरा जेल लगाएं।

ये तरीका स्किन को बिना किसी रिएक्शन के साफ और ठंडक देने में मदद करता है।

मेरा नाम वंदना है, पिछले छह वर्षों से हिंदी कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हूं। डिजिटल मीडिया में महिला स्वास्थ्य, पारिवारिक जीवन, बच्चों की परवरिश और सामाजिक मुद्दों पर लेखन का अनुभव है। वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं और नियमित...