Oil Free Skin for Eid Party
Oil Free Skin for Eid Party

Oil Free Skin: ईद का मतलब है परिवार व रिश्तेदारों के साथ मिलकर जश्न मनाना। इस दौरान हम अच्छी तरह सज-संवरकर ढेर सारी सेल्फी लेना पसंद करते हैं। लेकिन जरा सोचिए कि आप पार्टी में हों और कुछ वक्त में ही आपकी स्किन ऑयली नजर आने लगे तो। यकीनन ऐसे में आपका सारा मेकअप खराब हो जाता है और आपका पूरा लुक बर्बाद हो जाता है। हम में से कोई भी ईद के सेलिब्रेशन की तस्वीरों में चिपचिपा नहीं दिखना चाहता है। अब ऐसे में आपको परेशान होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है।

अगर आपका चेहरा बहुत जल्दी ऑयली हो जाता है, आपका मेकअप पिघल जाता है, या आपको लगातार टच-अप की ज़रूरत पड़ती है, तो ऐसे में आप कुछ आसान ट्रिक्स को अपनाकर अपनी स्किन को आसानी से फ्रेश और मैट लुक दे सकते हैं। सही मॉइश्चराइज़र चुनने से लेकर प्रो की तरह ब्लॉटिंग पेपर का इस्तेमाल करने तक, ये कुछ छोटे-छोटे टिप्स आपके बेहद काम आ सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही आसान ट्रिक्स के बारे में बता रहे हैं-

Oil Free Skin
Prepare your skin

अगर आप चाहती हैं कि मेकअप करने के बाद आपकी स्किन ऑयली व शाइनी नजर ना आए तो ऐसे में आपको मेकअप लगाने से पहले अपनी स्किन की सही देखभाल करना आना बहुत ज़रूरी है। सही स्किनकेयर ऑयल कंट्रोल करने में मदद करता है और चेहरे को दिनभर फ्रेश रखता है। इसके लिए ईद से एक दिन पहले स्क्रब करें। इससे डेड स्किन सेल्स हटते हैं और अतिरिक्त तेल बनने से बचता है, जिससे चेहरा स्मूथ और फ्रेश दिखता है। साथ ही मेकअप करने से पहले चेहरे को अच्छे से साफ़ करें। इसके लिए हल्के व ऑयल-फ्री फेस वॉश का इस्तेमाल करें। कोशिश करें कि आप सैलिसिलिक एसिड या टी ट्री ऑयल वाले फेस वॉश को चुनें। साथ ही, इसके अलावा अल्कोहल-फ्री टोनर इस्तेमाल करें। यह पोर्स टाइट करता है और ऑयल प्रोडक्शन को कम करता है।

अगर आप चाहती हैं कि आपका मेकअप और ज्यादा देर तक टिका रहे, तो मेकअप लगाने से पहले अपने चेहरे पर बर्फ रब करें। यह एक छोटा सा टिप है, लेकिन आपके काफी काम आ सकता है। इससे ना केवल आपका मेकअप लंबे समय तक टिकता है, बल्कि चेहरे पर जल्दी ऑयल भी नहीं आता। साथ ही, स्किन में निखार आने की वजह से मेकअप भी काफी ग्लोइंग लगता है। बर्फ लगाने से पोर्स सिकुड़ जाते हैं और तेल नियंत्रित होता है। साथ ही, यह त्वचा को टाइट करता है, जिससे मेकअप लंबे समय तक टिका रहता है। इससे चेहरे पर पसीना भी कम आता है। इसके इस्तेमाल के लिए बर्फ के टुकड़े को एक मुलायम कपड़े में लपेटकर एक मिनट तक हल्के हाथों से चेहरे पर रगड़ें।

ऑयली स्किन वाले लोग अक्सर मॉइश्चराइज़र को स्किप कर देते हैं, जबकि आपको यह गलती नहीं करनी चाहिए। जब स्किन ड्राई होती है, तो इससे ऑयल ज्यादा रिलीज होता है। इसलिए, हमेशा लाइट, ऑयल-फ्री व जेल-बेस्ड मॉइश्चराइज़र का विकल्प चुनें। इससे ना केवल स्किन हाइड्रेट रहती है, बल्कि मेकअप के लिए भी स्मूथ बेस तैयार होता है। हालांकि, अगर आपके पास ऑयल-फ्री मॉइश्चराइज़र नहीं है, तो एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें।

Mattifying Primer
Mattifying Primer

अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो ऐसे में आपको प्राइमर को बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहिए। हमेशा मॉइश्चराइज़र के बाद लेकिन फाउंडेशन से पहले प्राइमर जरूर लगाएं। यह ना केवल अतिरिक्त तेल सोखता है और चेहरा घंटों तक मैट दिखता है। बल्कि मेकअप भी लॉन्ग लास्टिंग बनता है। साथ ही, इससे पोर्स छोटे दिखते हैं, जिससे फिनिशिंग फ्लॉलेस लगती है। आप अपनी स्किन की जरूरत को समझते हुए सिलिकॉन-बेस्ड फॉर्मूला या नियासिनमाइड वाले प्राइमर चुनें।

मेकअप करते समय आप किस तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर रहे हैं, इसका भी काफी असर पड़ता है। आपको शायद पता ना हो, लेकिन आपके मेकअप प्रोडक्ट्स भी ऑयल कंट्रोल में मदद कर सकते हैं। हमेशा आप लॉन्ग-वियर, ऑयल फ्री या मैट फाउंडेशन का इस्तेमाल करें ताकि चेहरा ज्यादा ऑयली न लगे। हैवी, क्रीमी फाउंडेशन से बचें। साथ ही, मैट और लॉन्ग-लास्टिंग कंसीलर लगाएं, जो ऑयली न हो और फाइन लाइन्स में न जमे। फाउंडेशन के बाद ट्रांसलूसेंट सेटिंग पाउडर से मेकअप लॉक करें। यह एक्स्ट्रा ऑयल सोखकर स्मूथ फिनिश देता है। इस तरह, मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से आपका चेहरा दिनभर ऑयल-फ्री और मैट रहता है। साथ ही गर्मी और पसीने में भी स्किन फ्रेश दिखती है। हमेशा ध्यान रखें कि आप पाउडर को सिर्फ टी-जोन (माथा, नाक, ठोड़ी) पर लगाएं ताकि मेकअप हैवी न लगे।

Setting Spray
Setting Spray

अच्छा सेटिंग स्प्रे आपके मेकअप को लॉक कर देगा और उसे घंटों तक ताज़ा बनाए रखेगा। जब आप मैटिफाइंग या फिर ऑयल कण्ट्रोल सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल करती हैं तो इससे तेल और पसीने से बचाव होता है। साथ ही साथ, यह आपकी स्किन को मैट बनाता है और मेकअप को पिघलने से रोकता है। इससे मेकअप लॉन्ग-लास्टिंग भी बनता है, जिससे आप बेफिक्र होकर अपनी ईद पार्टी को एन्जॉय कर पाते हैं।

कोई भी स्किनकेयर या मेकअप कितना भी अच्छा हो, लेकिन फिर भी दिनभर में थोड़ा तेल आ सकता है। ऐसे में बार-बार पाउडर लगाने से मेकअप भारी लग सकता है, इसलिए ब्लॉटिंग पेपर्स इस्तेमाल करें। यह मेकअप खराब किए बिना तुरंत एक्स्ट्रा ऑयल सोख लेता है। साथ ही पोर्स बंद होने और पिंपल्स होने से बचाव करता है। कोशिश करें कि आप ब्लोटिंग पेपर का एक छोटा पैकेट अपने ईद क्लच या पर्स में रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर टच-अप कर सकें।

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...