Long Lasting Makesup
Long Lasting Makesup

Long Lasting Makesup: ईद का त्योहार खुशियों और स्वादिष्ट खाने का त्योहार है। इतना ही नहीं, इस खास अवसर पर हम सभी सबसे अधिक खूबसूरत दिखना चाहते हैं और यही वजह है कि अपने कपड़ों के साथ-साथ हम मेकअप पर भी उतना ही ध्यान देते हैं। लेकिन जरा सोचो, अगर घंटों लगाकर किया गया मेकअप कुछ ही देर में बिगड़ जाए तो? ईद पर हर किसी से गले मिलना, फोटो खिंचवाना और मज़ेदार बिरयानी खाने के बीच, ज़रूरी है कि आपका मेकअप सुबह से रात तक टिका रहे। हालांकि, ऐसा कम ही हो पाता है। पर अच्छी खबर ये है कि कुछ आसान ट्रिक्स अपनाकर आप अपना लुक फ्रेश, परफेक्ट और स्मज-प्रूफ बना सकती हैं।

चाहे आप सॉफ्ट, डीवी लुक पसंद करते हों या फुल-ऑन ग्लैम लुक, ये लॉन्ग-लास्टिंग मेकअप टिप्स आपको ईद पर बेहतरीन दिखने में मदद करेंगे। अब न पैची फाउंडेशन की टेंशन, न फैला हुआ आईलाइनर, और न ही चिपचिपी स्किन-बस एकदम परफेक्ट ग्लो, जो पूरे दिन बरकरार रहे। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे कुछ आसान मेकअप टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप ईद पर अपने मेकअप को लॉन्ग लास्टिंग बना सकती हैं-

ध्यान दें कि अगर आपकी स्किन रूखी है, तो आपका फाउंडेशन सूखे पैच में बदल जाएगा और अगर स्किन ऑयली है, तो आपका मेकअप जल्दी उतर जाएगा। इसलिए, ईद से एक रात पहले खूब पानी पिएं। मेकअप से पहले हल्का व नॉन-ग्रीसी मॉइश्चराइज़र लगाएं। ऑयली स्किन के लिए जेल-बेस्ड मॉइश्चराइज़र लें और रूखी स्किन के लिए गहराई से नमी देने वाला मॉइश्चराइज़र चुनें।

अगर आप ईद पर लॉन्ग लास्टिंग मेकअप करना चाहती हैं तो ऐसे में प्राइमर को बिल्कुल भी मिस ना करें। प्राइमर आपकी स्किन और मेकअप के बीच एक लेयर बनाता है, जिससे मेकअप ज़्यादा समय तक टिका रहता है। ऑयली स्किन के लिए आप मैटिफाइंग प्राइमर का इस्तेमाल करें। यह तेल और चिपचिपापन कम करता है। वहीं, ड्राई स्किन के लिए हाइड्रेटिंग प्राइमर का इस्तेमाल करें। यह स्किन को नमी देता है और रूखापन रोकता है। साथ ही, प्राइमर लगाने के बाद एक मिनट तक रुकें और फिर फाउंडेशन लगाएं।

मेकअप बेस को सेट करने के लिए पाउडर जरूरी है, लेकिन ज्यादा पाउडर लगाने से चेहरा सूखा और केकी लग सकता है। इसलिए, इसे सही तरह से करना बेहद जरूरी है। मसलन, अगर आपकी स्किन ऑयली है तो ऐसे में हल्का ट्रांसलूसेंट लूज़ पाउडर इस्तेमाल करें, खासकर टी-ज़ोन पर। वहीं, ड्राई स्किन पर बहुत कम पाउडर लगाएं, लेकिन सिर्फ उन जगहों पर जहां फाइन लाइन्स बनती हैं।

ईद पर मेकअप करते समय आई मेकअप पर खासा ध्यान दिया जाना चाहिए। आपका मेकअप पसीने या आंसुओं से धुंधला न हो, इसके लिए वॉटरप्रूफ आईलाइनर और मस्कारा लगाएं। साथ ही, अगर आपको काजल पसंद है, तो उसे लंबे समय तक टिकाने के लिए ब्लैक आईशैडो से सेट करें। इस अवसर पर क्रीमी आईशैडो लगाने से बचें। अगर आप ऐसा कर रहे हैं तो उसे पाउडर से सेट जरूर कर लें।

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...