Banana Hair Mask: हम सभी को मालूम है कि केला सेहत के लिए कितना फायदेमंद है। साथ ही केला बालों की सेहत के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है। खासतौर से हेयर मास्क के तौर पर यह जादू सा काम करता है। पोटेशियम से भरपूर केला डेमेज बालों को दुरुस्त कर उन्हें स्मूथ और शाइनी बनाता है। इस आर्टिकल में केले के तीन हेयर मास्क अपने रीडर्स के लिए लेकर आए हैं। आप इन्हें आसानी से घर पर बना सकते हैं। सबसे बड़ी बात इनके रिजल्ट आपको कुछ ही समय में देखने में मिल जाएंगे। तो जानते हैं कौनसे वो तीन मास्क हैं जो आपके बालों में एक नई सी जान डाल देंगे। केले में विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं।
Also read: स्वस्थ और चमकदार बाल हैं खूबसूरती का आइना: Healthy Hair Tips
केले और शहद का हेयर मास्क

सामग्री
- 1 पका हुआ केला
- 1 बड़ा चम्मच शहद
- 1 बड़ा चम्मच नारियल का तेल
ऐसे बनाएं
केले को अच्छे से मैश करें। इसके बाद इसमें शहद और नारियल का तेल मिलाएं। इसे आपको तब तक मिलाना है जब तक यह स्मूथ क्रीमी से न हो जाए। बस तैयार है आपका मास्क। इसे लगभग 30 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद थोड़े गुनगुने पानी से बालों को अच्छे से धो लें।
केले और दही का हेयर मास्क

सामग्री
- 1 पका हुआ केला
- 2 बड़े चम्मच सादा दही
- 1 बड़ा चम्मच ऑलिव ऑयल
ऐसे बनाएं
एक बाउल लें। उसमें केले को मैश करने के बाद इसमें दही और ऑलिव ऑयल को मिला लें। ध्यान दें यह उन बालों के लिए बहुत फायदेमंद है जो बहुत रुखे हैं। ऐसे में बालों की लंबाई के साथ इस मास्क को स्कैल्प पर लगाना न भूलें। इसे लगाने से पहले बालों को हल्का सा नम कर लें। ताकि यह बालों की जड़ों में अच्छे से लग जाए। इसे लगभग 1 घंटा अपने बालों में लगा रहने दें। यह मास्क बालों को एक वॉल्यूम देता है। आप इसे ठंडे पानी से धोकर एक माइल्ड शैंपू लगा लें।
केले और एवोकाडो का हेयर मास्क

सामग्री
- 1 पका हुआ केला
- 1 पका हुआ एवोकाडो
- 1 बड़ा चम्मच शहद
- 1 बड़ा चम्मच बादाम का तेल
ऐसे बनाएं
पके केले और एवोकाडो को एक साथ मिलाएं। जब यह अच्छे से मिल जाए तब इसमें शहद और बादाम का तेल मिलाएं। यह मास्क डैमेज बालों के लिए बहुत अच्छा है। इस मास्क को आाधा घंटा आपको अपने बालों पर रखना है। इसे आप गुनगुने पानी से निकाल लें। मास्क को गुनगुने पानी से अच्छी तरह से धो लें, जिससे यह सुनिश्चित हो जाए कि आपके बालों से मास्क के सभी निशान निकल जाएं।
