Overview:बिना इंजेक्शन और केमिकल्स के, पाएं सॉफ्ट, फुल और खूबसूरत होंठ
अगर आप बिना महंगे ट्रीटमेंट या प्रॉडक्ट्स के नैचुरल, फुल और सॉफ्ट होंठ पाना चाहती हैं, तो कोरियन ब्यूटी रूटीन आपके लिए बेस्ट है। बस नियमितता, सही प्रोडक्ट और थोड़ी एक्सरसाइज़ से आप भी पा सकती हैं परफेक्ट, प्लम्प लिप्स — वो भी घर बैठे
Step-by-step Korean guide to get plumped lips : हर किसी का सपना होता है कि उसके होंठ गुलाबी, कोमल और थोड़े फुले हुए यानी (plumped) दिखें। आजकल कोरियन ब्यूटी रूटीन दुनियाभर में मशहूर है, खासकर उनके नेचुरल लुक और स्किन केयर सीक्रेट्स के लिए। कोरियन महिलाएं बिना ज्यादा मेकअप के, सिर्फ होम केयर और कुछ स्मार्ट ट्रिक्स से अपने होंठों को हेल्दी, सॉफ्ट और फुल लुक देती हैं। इस लेख में हम जानेंगे स्टेप-बाय-स्टेप कोरियन गाइड जिससे आप भी पा सकती हैं नेचुरल तरीके से फुलर और खूबसूरत होंठ — बिना किसी इंजेक्शन या केमिकल के।
सॉफ्ट एक्सफोलिएशन करें
कोरियन रूटीन में स्किन को तैयार करना सबसे जरूरी स्टेप होता है। इसके लिए हफ्ते में 2-3 बार हल्का लिप स्क्रब करें। घर पर ही शुगर और हनी को मिलाकर एक नैचुरल स्क्रब तैयार करें और उससे होंठों को 1-2 मिनट तक सर्कुलर मोशन में रगड़ें। इससे डेड स्किन हटेगी और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा जिससे होंठ नेचुरली फुल नजर आएंगे।
होंठों को दें गहराई से नमी
कोरियन महिलाएं अपने लिप्स को डिहाइड्रेट होने नहीं देतीं। इसके लिए वे रोजाना लिप बाम लगाती हैं जिसमें हयालूरोनिक एसिड या शीया बटर होता है। इससे होंठों में नमी लॉक हो जाती है और उनका टेक्सचर बेहतर होता है। रात को सोने से पहले मोटी परत में लिप बाम लगाना बेहद फायदेमंद रहता है।
हफ्ते में दो बार लगाएं DIY लिप मास्क
कोरियन ब्यूटी में लिप मास्क बेहद जरूरी हिस्सा होता है। ये होंठों को डीपली रिपेयर और नरिश करते हैं। आप एलोवेरा जेल, शहद या गुलाबजल से बना DIY लिप मास्क भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे 10-15 मिनट लगाकर छोड़ दें और फिर सॉफ्ट कपड़े से पोंछ लें।
लिप एक्सरसाइज़ से बढ़ाएं ब्लड फ्लो
होंठों की फुलनेस बढ़ाने के लिए कोरियन ब्यूटी रूटीन में लिप एक्सरसाइज़ भी शामिल हैं। जैसे “O-E-O” बोलने की एक्सरसाइज़ या होंठों को अंदर-बाहर करना। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है जिससे होंठ थोड़े समय के लिए नेचुरली प्लम्प हो जाते हैं।
लिप टिंट का ग्रेडिएंट इफेक्ट अपनाएं
कोरियन मेकअप में लिप्स को ओवरड्रॉ नहीं किया जाता, बल्कि नैचुरल लुक देने के लिए ग्रेडिएंट लिप टिंट का इस्तेमाल होता है। अंदर की ओर गहरा रंग और बाहर की ओर हल्का शेड लगाकर होंठों को नेचुरल फुल और यूथफुल लुक दिया जाता है।
हाइलाइटिंग से बनाएं होंठ उभरे हुए
होंठों के ऊपर क्यूपिड बो और नीचे चिन के बीच हल्का हाइलाइटर लगाने से होंठ और भी ज्यादा उभरे हुए लगते हैं। यह ट्रिक कोरियन मेकअप आर्टिस्ट्स की फेवरेट है।
नींद और डाइट का रखें पूरा ध्यान
पानी भरपूर पीएं और विटामिन ई व सी से भरपूर चीजें खाएं — जैसे नट्स, बीज, और फल। कोरियन स्किन केयर में अंदरूनी सेहत को बाहरी ब्यूटी से जोड़कर देखा जाता है। नींद पूरी न हो तो होंठ ड्राई और डल दिख सकते हैं।
