Smudge Free Kajal: आंखों में काजल लगाने का शौक तो कई लड़कियां रखती हैं, लेकिन इसके फैसने की वजह से इसे लगाना काफी मुश्किल हो जाता है। कई लड़कियां इसे इसलिए ही अवॉयड करती हैं, क्योंकि कुछ ही देर में उनका काजल पूरी तरह से बिगड़कर फैल जाता है और इससे आपकी आंखे बहुत ही बुरी लगने लगती हैं। कहीं भी जाना हो, घर से निकलते हुए मेकअप करना तो जरूरी है।
यह भी देखें-समर सीजन के लिए बेस्ट हैं ये मैक्सी ड्रेसेस, आज ही करें वॉडरोब में शामिल: Maxi Dresses
अगर आप पार्टी में जा रही हैं, तो ऐसे में तो आपके लिए मकेअप करना और भी जरूरी हो जाता है। ऐसे में हल्का सा काजल आपके लुक को कमाल का बना सकता है। अगर आप इसके फैलने के डर से इसे लगाने से बच रही हैं, तो अब आपकी ये दिक्कत खत्म होने वाली है।
आज हम आपको कुछ ऐसे ही आसान टिप्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आपका काजल लंबे समय तक फैलेगा नहीं।
कंसीलर की लें मदद

अगर आपका काजल फैल जाता है और आपका हुलिया बिगड़ जाता है, तो ऐसे में काजल लगाने से पहले अपनी आंखों के नीचे की स्किन पर उंगली की मदद से थोड़ा सा कंसीलर लगाएं और इसके सेट होने के बाद इस पर काजल लगाएं। इस तरीके से काजल अप्लाई करने पर आपका काजल देर तक परफेक्ट दिखेगा।
लूज पाउडर की मदद से लगाएं काजल
इसके अलावा आप अपनी आंखों की नीचे की स्किन पर लूज पाउडर भी लगा सकते हैं। पाउडर को लगाकर इसे एक ब्यूटी ब्लेंडर की मदद से अच्छे से सेट कर लें। इसके बाद अपनी वॉटर लाइन पर काजल लगाएं। ये हैक आपके बहुत काम आ सकता है।
ठंडा पानी और कंसीलर लगाएं

बहुत से लोगों की आंखों के निचले हिस्से पर काफी ऑयल जमने लगता है, जिसकी वजह से काजल फैलता है। इसके लिए ठंडे पानी में कॉटन बॉल्स को डिप करके कुछ देर अपनी आंखों के ऊपर रखें। इस तरीके से आईलिड के आसपास के एरिया के ऑयल बैलेंस होगा। इसके बाद मेकअप करें और आंखों के नीचे कंसीलर लगाकर ऊपर से काजल लगाएं। इससे आपका काजल स्मज नहीं होगा।
फाउंडेशन से लगाएं काजल
इस हैक के लिए मेकअप करते हुए आंखों के नीचे फाउंडेशन अप्लाई करें, इसके बाद इस पर उंगलियों की मदद से थोड़ा सा पाउडर लगाएं। अब इनके सेट होने पर इस पर काजल लगाएं। इस तरह से काजल अच्छे से सेट रहेगा।
बीबी क्रीम लगाएं

अगर आपके पास बीबी क्रीम है, तो आप इसकी भी मदद ले सकते हैं। आंखों के नीचे बीबी क्रीम की एक लेयर सेट करें और फिर काजल अप्लाई करें। ये हैक बहुत ही काम का है।
आंखें रगड़ने से बचें
अगर आपको बार-बार आंखें मलने की आदत है, तो इस आदत से बचें। बार-बार आंखों को रब ना करें। इससे आपकी आंखों का काजल बहुत ही जल्द खराब हो सकता है।
अपने लिए ऐसे खरीदें सही काजल

काजल ना फेले इसके लिए सही काजल खरीदना बहुत ही जरूरी है। इसके लिए आपको ऐसे काजल का चुनाव करना चाहिए, जो पतली टिप वाला हो या काजल पेन या पेंसिल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। हमेशा अपने लिए एक ब्रॉन्डेड काजल ही खरीदें। सस्ता या नकली काजल आपकी आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है। इस तरह के सस्ते काजल बहुत जल्दी फैलते हैं।
