Double Cleansing
Double Cleansing

Double Cleansing: मेकअप, धूल-मिट्टी, प्रदूषण जैसे कारण से हमारी स्किन काफी डैमेज हो जाती है। ऐसे में स्किन को हेल्दी और सुरक्षित रखना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। सिर्फ त्वचा पर मेकअप या स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करके ही आप अपनी त्वचा का ख्याल नहीं रख सकते हैं, बल्कि स्किन को ज्यादा केयर की जरूरत होती है। कई लोग रात को सोने से पहले अपनी स्किन से मेकअप और धूल-मिट्टी हटाएं बिना सो जाते हैं, जिस कारण पिंपल, एक्ने, समय से पहले एजिंग के लक्षण नजर आने लगते हैं। ऐसे में चेहरे की डबल क्लींजिग त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद कर सकती है। आइए जानते हैं डबल क्लींजिंग और इसके फायदों के बारे में-

Also read: स्किन क्लीनिंग के लिए घर पर बनाएं क्लींजिंग बाम: DIY Cleansing Balm

डबल क्लींजिग क्या है

डबल क्लींजिंग एक प्रकार का दो-स्टेप क्लींजिग प्रोसेस है, जिसमें त्वचा से तेल, मेकअप और सनस्क्रीन को हटाने के लिए के लिए एक तेल आधारित क्लींजर या माइक्रेलर वॉटर का इस्तेमाल किया जाता है, इसके बाद किसी भी अवशेष को साफ करने के लिए पानी आधारित क्लींजर किया जाता है। आपकी त्वचा से मेकअप, गंदगी और अशुद्धियों को पूरी तरह से साफ करके, चेहरे की दोहरी सफाई करके, त्वचा की बनावट और टोन में सुधार करके, पोर्स को खोलकर ब्रेकआउट को कम करने और त्वचा की देखभाल करने में मदद करता है।

कैसे करें डबल क्लींजिंग

पहला स्टेप- ऑयल बेस क्लींजर या माइक्रेलर वॉटर से चेहरे को साफ करने से शुरुआत करें। ड्राई स्किन पर क्लींजर की थोड़ी मात्रा लगाएं और लगभग 1 से 2 मिनट तक अपनी उंगलियों की मदद से सर्कुलर मोशन में धीरे-धीरे मालिश करें। इसके बाद अपनी त्वचा को गर्म पानी से अच्छी तरह धो लें।

दूसरा स्टेप- डबल क्लींजिंग के लिए पानी आधारित फोम या जेल क्लींजर का इस्तेमाल करें। अपनी उंगलियों पर क्लींजर की कुछ बूंदे लें और इसे नम त्वचा पर गोलाकार गति में 2 मिनट तक धीरे-धीरे मालिश करें। अंत में, अपने चेहरे को नॉर्मस पानी से धो लें और साफ तौलिये से चेहरा थपथपा कर सुखा लें।

डबल क्लींजिंग के फायदे

डबल क्लींजिंग मैथड चेहरे के मुंहासे और दाग धब्बे को कम करता है। यह गहराई से त्वचा की सफाई करती है और बैक्टीरिया को नष्ट करती है। हर रोज डबल क्लींजिंग करने से स्किन हेल्दी और ग्लोइंग होती है।

ऑयली स्किन के लिए डबल क्लींजिंग बेहद फायदेमंद है। यह रेडनेस, जलन और सूजन को कम करके स्किन को हमेशा टाइट और यंग रखने में मदद करता है।

मेकअप में इस्तेमाल होने वाले प्रोडक्ट अक्सर रोमछिद्रों में जमा हो जाते हैं। ये हमारी स्किन को डैमेज कर देते हैं। डबल क्लींजिंग पोर्स में जमा गंदगी को बाहर निकालने में मददगार साबित होती है।

रात में डबल क्लींजिंग तरीके से स्किन की सफाई की जा सकती है, क्योंकि इस तरीके को अपनाने के बाद आपकी स्किन में प्रॉडक्ट बेहतर तरीके से अब्जॉर्ब होते हैं और आपकी स्किन को ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का मैक्सिमम लाभ मिलता है।

मेरा नाम श्वेता गोयल है। मैंने वाणिज्य (Commerce) में स्नातक किया है और पिछले तीन वर्षों से गृहलक्ष्मी डिजिटल प्लेटफॉर्म से बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हूं। यहां मैं महिलाओं से जुड़े विषयों जैसे गृहस्थ जीवन, फैमिली वेलनेस, किचन से लेकर करियर...