Upper Lip Hair Hack
Upper Lip Hair Hack: अपर लिप हेयर को नेचुरली लाइटन करने के लिए बेस्ट हैं ये तरीके Credit: canva

अपर लिप हेयर को नेचुरली लाइटन करने के लिए बेस्ट हैं ये तरीके

आपके लिए कुछ आसान तरीके भी हैं जिनको अपनाकर आप अपने अपर लिप के बालों को नेचुरली लाइटन कर सकती हैं।

हम में से हर किसी के अपर लिप्स पर बाल आते हैं। किसी के कम तो किसी के ज़्यादा। लेकिन अगर ये अपर लिप हेयर बहुत ज़्यादा डार्क होते हैं या फिर अगर किसी को अपर लिप्स पे बहुत ज़्यादा ग्रोथ आती है तो ऐसे में आपको सबके सामने शर्मिन्दी भी हो सकती है। इस स्थिति में अक्सर हम अपने अपर लिप हेयर को ट्वीज़िंग, थ्रेडिंग या फिर वैक्सिंग के जरिए पूरी तरह से रिमूव करते हैं।

यकीनन यह चेहरे के अनचाहे बालों से छुटकारा पाने का एक बेहद अच्छा तरीका है। लेकिन अगर आप बहुत जल्दी-जल्दी ट्वीज़िंग, थ्रेडिंग या वैक्सिंग का सहारा लेना नहीं चाहती हैं तो ऐसे में आपके लिए कुछ आसान तरीके भी हैं जिनको अपनाकर आप अपने अपर लिप के बालों को नेचुरली लाइटन कर सकती हैं।

जब अपर लिप हेयर लाइटन हो जाते हैं, तो इन्हें कोई भी आसानी से नोटिस नहीं कर पाटा है। जिसकी वजह से आपका चेहरा भी अजीब और भद्दा भी नजर नहीं आता है। आइये बात करते हैं कुछ ऐसे ही आसान तरीकों की जो आपके अपर लिप हेयर को नेचुरली लाइटन करने में आपकी काफी मदद करेंगे-

अंडे का करें इस्तेमाल

अंडे के सफेद भाग में विटामिन और प्रोटीन दोनों ही भरपूर होते हैं। जिनकी मदद से आप अपर लिप के बालों को आसानी से हल्का कर सकते हैं। इसके अलावा, यह आपकी स्किन को हाइड्रेट करने में काफी मदद करता है। इसको बनाने के लिए आपको चाहिए एग वाइट और आधा चम्मच कॉर्न फ्लोर। इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले एक बाउल में एग वाइट निकाल लें और उसमें कॉर्न फ्लोर को मिक्स करें। उसे अच्छे से मिक्स करें। अब आप इस मिक्सचर को अपने अपर लिप हेयर पर लगाएं और कुछ देर के लिए लगा कर छोड़ दें। और सूखने के बाद इसको पानी की मदद से अच्छी तरह धो लें।

यह भी देखे-प्रेग्नेंसी के बाद सोनम कपूर ऐसे रखती हैं खुद को फिट

चीनी और नारियल तेल

Upper Lip Hair Hack
coconut oil and sugar

चीनी में एक्सफोलिएटिंग के गुण पाए जाते हैं। जिसकी मदद से ना सिर्फ आप अपर लिप के बालों को लाइटन कर कर सकते हैं, बल्कि उन्हें नेचुरल तरीके से आसानी से हटाया भी जा सकता है। इस स्क्रब को बनाने के लिए आपको एक चम्मच चीनी और आधा चम्मच नारियल का तेल चाहिए। इस स्क्रब को बनाने के लिए सबसे पहले चीनी और नारियल तेल को मिला कर अच्छे से मिक्स करें। इस मिक्सचर को अपने अपर लिप हेयर पर लगाएं और हल्के हाथों से कुछ देर तक इसे स्क्रब करते रहें। स्क्रब करने के बाद पांच मिनट के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें। उसके बाद इसे पानी से अच्छी तरह से धो लें।

बेसन और हल्दी है काम की चीज़

बेसन आपकी स्किन को एक्सफोलिएट करने में काफी अच्छे से मदद करता है और साथ ही साथ यह आपके अपर लिप हेयर को नेचुरली लाइटन भी करता है। इसके लगातार इस्तेमाल से आपको एक अच्छा रिजल्ट भी देखने को मिलेगा। इसे बनाने के आपको चाहिए दो चम्मच बेसन, आवश्यकतानुसार दूध और बस एक चुटकी हल्दी। सबसे पहले एक बाउल में बेसन, दूध और हल्दी को अच्छी तरह मिलाएं। आप इसे मिक्स करते हुए एक गाढ़ा पेस्ट बना लें और फिर अपने अपर लिप हेयर पर लगाएं। इसके सूखने तक इंतजार करें। सूखने के बाद इसे स्क्रब करते हुए पानी से धो लें।

टमाटर करें इस्तेमाल

Upper Lip Hair Hack
tomato

टमाटर के रस में एस्कॉर्बिक एसिड होता है जो आपके अपर लिप हेयर को नेचुरली लाइटन करने में काफी मदद करता है। इतना ही नहीं, टमाटर आपकी स्किन को हाइड्रेट और एक्सफोलिएट भी करता है। इसके लिए आपको चाहिए सिर्फ टमाटर का रस। सबसे पहले टमाटर का रस निकाल लें। अब एक कॉटन बॉल की मदद से इसे लेकर अपर लिप हेयर पर लगाना शुरू करें। लगाने के बाद कुछ देर तक इंतजार करें और पूरी तरह सूखने के बाद इसको पानी से धो लें। अगर आप चाहें तो सीधे टमाटर को स्लाइस में काटकर भी अपने अपर लिप हेयर पर रब कर सकती हैं।

Leave a comment