Remedies for Dark Circles: ज्यादातर महिलाएं आंखों के नीचे काले घेरों से परेशान दिखती है क्योंकि ये काले घेरे आपकी खूबसूरती पर दाग की तरह नजर आते है। आंखों के नीचे ये काले घेरे आपके चेहरे के आकर्षण को कम कर देते है। वैसे तो ये काले घेरे ज्यादा टीवी और मोबाइल देखना, नींद पूरी नहीं होना, हर टाइम कम्प्यूटर के आगे बैठे रहना साथ ही उम्र बढ़ने के साथ आने आरम्भ हो जाते है। आइये आपको बताते हैं कैसे आप घर में ही कुछ उपायों को अपनाकर इन काले घेरों को कम कर सकेंगी।
फायदेमंद गुलाब जल
गुलाब जल को यदि काले घेरों के लिए इस्तेमाल किया जाए तो ये काफी लाभदायक साबित होता है। काले घेरों पर लगाने के लिए आप रूई के फाहे को गुलाब जल में डुबो लें और फिर इसे आंखो के ऊपर रखें और 15 मिनट बाद इसे हटा दें। यदि आप इन्हें रोजमर्रा में इस्तेमाल करती हैं तो थोड़े दिन में काले घेरें कम होते दिखेंगे।
बादाम का तेल

वैसे तो बादाम का तेल गर्म होता हैै लेकिन आंखों के डार्क सर्कल के लिए फायदेमंद साबित होता हे। आंखों के काले घेरे के लिए आप ठंडे दूध में कुछ बूंदे बादाम तेल की डाल लें। फिर रूई के फाहे को इसमें भिगोकर काले घेरे को कवर करते हुए आंखों पर रख दें। और 10 मिनट बाद हटा दें। आपको रिजल्ट जल्द ही मिलेगा।
नींबू का रस

एक चम्मच कच्चे दूध में नींबू का रस मिला लें। जब दूध फट जाए तो उसमें एक चम्मच शहद मिलाकर इस मिश्रण को आंखों पर लगाकर कुछ देर मसाज करें। फिर 10 मिनट के लिए ऐसे ही लगा छोड़ दें। इसके बाद पानी से धो लें।
टमाटर
टमाटर का रस निकाल लें और उसमें नींबू का रस मिला लें। दोनों को मिक्स कर उसमें कॉटन बॉल डालकर डार्क सर्कल के ऊपर रखें। फिर इसे करीब 10 मिनट रखने के बाद गुनगुने पानी से धो लें। इस आसान से नुस्खे को आप हफ्ते में कई बार कर सकते हैं।
खीरा से काले घेरे करें दूर

इसके लिए सबसे पहले खीरे के स्लाइस काट लें। फिर इसे आधे घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। जिससे वो स्लाइस ठंडी हो जाएं। फिर इसे प्रभावित हिस्से पर रखें और इसे 10 मिनट तक रखने के बाद पानी से साफ कर लें।
आलू का रस
आलू भी डार्क सर्कल कम करने में मदद करता है। आलू को कद्दूकस कर लें और जितना हो सके, आलू का जूस निकाल लें। फिर थोड़ी सी कॉटन लें, उसे आलू के रस में पूरी तरह भिगोकर आंखों पर रखें। ध्यान रहे कि कॉटन उस पूरे हिस्से पर लगाएं।
टी-बैग

टी-बैग सिर्फ झटपट चाय बनाने के काम ही नहीं आता बल्कि इससे आप डार्क सर्कल्स से भी छुटकारा पा सकते हैं। इसे कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें। जब ये ठंडे हो जाएं, तो इन्हें आंखों पर रखें। यह प्रोसेस दिन में कम से कम दो बार दोहराएं।
ठंडा दूध
इससे स्किन ग्लोइंग ही नहीं बनती बल्कि डार्क सर्कल्स भी दूर होते हैं। आपको एक कॉटन को कटोरी में रखे ठंडे दूध में डुबोना है और फिर उसे डार्क सर्कल्स वाली जगह रखना है। 10 मिनट तक कॉटन को ऐसे ही रखे रहें और फिर सादे पानी से आंखें धो लें।
संतरे का जूस
आपको संतरे के जूस में कुछ बूंदें ग्लिसरीन मिलानी होगी और इस मिक्सचर को डार्क सर्कल्स के ऊपर लगाना होगा। इससे न सिर्फ डार्क सर्कल्स खत्म होंगे, बल्कि आंखों में नेचुरल चमक भी आएगी।
