Face Moisturizer after 40: सर्दियों का मौसम बेहद शुष्क होता है। इस मौसम में त्वचा का उचित हाइड्रेशन महत्वपूर्ण होता है, खासकर जब बात आती है आपके चेहरे की। सर्दी के मौसम में तेज और शुष्क हवा आपकी त्वचा को बेजान और नमी रहित बना देती है जिससे जलन, खुजली, फटी त्वचा और सूखापन जैसी समस्याएं संक्रमण का कारण बन सकती हैं। ऐसे मौसम में त्वचा को सुरक्षित और संरक्षित करने के लिए ऐसे फेस मॉइस्चराइजर की आवश्यकता होती है जो त्वचा के लिए ढाल का काम कर सके। शुष्क मौसम में यदि त्वचा की सही देखभाल न कि जाए तो चेहरा समय के साथ चमक खो देता है और त्वचा उम्र से पहले बूढ़ी और बेजान नजर आने लगती है। खासकर 40 की उम्र के बाद त्वचा को खास मॉइस्चराइजर की आवश्यकता होती है। मार्केट में त्वचा के प्रकार के अनुसार कई तरह के मॉइस्चराइजर उपलब्ध हैं लेकिन आपकी त्वचा के लिए कौन या मॉइस्चराइजर बेस्ट हो सकता है, ये कंफ्यूजन हमेशा बना रहता है। गलत स्किन प्रोडक्ट का यूज त्वचा के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आखिर 40 की उम्र में किन मॉइस्चराइजर का यूज फायदेमंद हो सकता है चलिए जानते हैं इसके बारे में।
Also read: स्किन केयर प्रोडक्ट्स जिन के विषय में आपका जाना जरूरी है
सेरा वे मॉइस्चराइजिंग क्रीम

सर्दियों के मौसम में त्वचा को हाइड्रेट करने में सेरा वे मॉइस्चराइजिंग क्रीम का महत्वपूर्ण योगदान हो सकता है। ये खुशबू रहित मॉइस्चराइजर त्वचा में तेजी से अवशोषित होता है और त्वचा को हाइड्रेटेड महसूस कराता है। ये एक नॉन ग्रीसी प्रोडक्ट है जो त्वचा को पोषित करने के साथ ग्लोइंग बनाता है। सेरा वे मॉइस्चराइजिंग क्रीम में सेरामाइड्स और हयालूरोनिक एसिड भरपूर मात्रा में होता है जो सर्दियों के मौसम में त्वचा की नमी को बरकरार रखने में मदद कर सकता है। ये मॉइस्चराइजर सामान्य, शुष्क और तैलीय त्वचा के लिए उपर्युक्तस है।
सेटाफिल रिच हाइड्रेटिंग क्रीम
40 की उम्र के बाद यदि आपको अपनी त्वचा को खूबसूरत और हाइड्रेटिड बनाए रखना है तो सेटाफिल रिच हाइड्रेटिंग क्रीम का नियमित इस्तेमाल फायदेमंद साबित हो सकता है। इस क्रीम का प्रयोग ड्राय, सामान्य और सेंसिटिव त्वचा पर किया जा सकता है। सेटाफिल रिच हाइड्रेटिंग क्रीम में भरपूर मात्रा में हयालूरोनिक एसिड होता है जो त्वचा को लगभग 20 घंटे तक मॉइस्चराइज रखता है। ये मॉइस्चराइजिंग क्रीम त्वचा से जुड़ी तमाम समस्याएं जैसे खुजली, लालपन, रूखापन और खिंचाव को कम करने में मदद कर सकती है। इसका सुगंधमुक्त फॉर्मूला लिकोरिस अर्क और एलांटोइन के साथ तैयार किया गया है जो त्वचा की लालिमा को शांत करने का काम करता है। सेटाफिल रिच हाइड्रेटिंग क्रीम में विटामिन ई भी भरपूर होता है जो झुर्रियों के लिए रामबाण साबित हो सकता है।
अवीनो डेली मॉइस्चराइजिंग फेस क्रीम

शुष्क मौसम में त्वचा को हाइड्रेटिड और ग्लोइंग बनाने में अवीनो डेली मॉइस्चराइजिंग फेस क्रीम मददगार साबित हो सकती है। ये क्रीम त्वचा को चिपचिपा किए बिना तेजी से अवशोषित होती है। इस क्रीम का उपयोग महिलाओं को दिन में दो से तीन बार करना चाहिए। इसके नियमित उपयोग से शुष्क और फटी त्वचा से छुटकारा मिल सकता है। अवीनो डेली मॉइस्चराइजिंग क्रीम 12 से 15 घंटे के लिए त्वचा में चिकनाई और नमी को लॉक कर देती है। इस क्रीम में ग्लिसरीन और जई की मात्रा अधिक होती है जो शुष्क और संवेदनशील त्वचा के लिए वरदान साबित हो सकती है। बढ़ती उम्र की समस्या को रोकने में भी ये फेस क्रीम कारगर साबित हो सकती है।
न्यूट्रोजेना हाइड्रो बूस्ट जेल
त्वचा की नमी को बरकरार रखने में जेल बेस्ड मॉइस्चराइजर भी बेहतरीन काम कर सकता है। हायलूरोनिक एसिड और ग्लिसरीन से बनी न्यूट्रोजेना हाइड्रो बूस्ट जेल क्रीम ड्राय स्किन के लिए परफेक्ट हो सकती है। इसका जेल बेस्ड फॉर्मूला त्वचा की नमी को लंबे समय तक लॉक कर रखता है और त्वचा को तैलीय होने से बचाता है। न्यूट्रोजेना का हाइड्रो बूस्ट वॉटर जेल ऑयल फ्री मॉइस्चराइजर है जो सर्दियों के मौसम में त्वचा को रूखेपन से निजात दिला सकता है। इस क्रीम के नियमित प्रयोग से 40 से अधिक उम्र की महिलाओं की त्वचा स्मूथ और शायनी बन सकती है। इसका नॉन ग्रीसी फॉर्मूला त्वचा को 12 घंटे तक मॉइस्चराइज रखने में मदद करता है।
ओले रीजेनरिस्ट रेटिनॉल 24 नाइट मॉइस्चराइजर
उम्र बढ़ने के साथ चेहरे पर झुर्रियां और फाइन लाइंस नजर आने लगती हैं खासकर सर्दियों के मौसम में ये आसानी से नजर आने लगती हैं। चेहरे की झुर्रियों को कम करने में ओले का रीजेनरिस्ट रेटिनॉल 24 नाइट मॉइस्चराइजर आपकी मदद कर सकता है। एंटी-एजिंग गोल्ड स्टैंडर्ड रेटिनॉल से युक्त इस फॉर्मूले से त्वचा को मजबूत और चिकनी बनाया जा सकता है। इसका विशेष फॉर्मूला त्वचा को हाइड्रेट करके लगभग 8 घंटे तक मॉइस्चराइज रखता है। ओले के इस मॉइस्चराइजर में ग्लिसरीन, रेटिनॉल, रेटिनिल प्रोपियोनेट और नियासिनामाइड होता है जो शुष्क मौसम में त्वचा को गहराई तक नमी प्रदान करता है। इस क्रीम का उपयोग सामान्य, तैलीय, संवेदनशील और शुष्क त्वचा वाली महिलाएं कर सकती हैं।
Also read: सेंसेटिव स्किन के लिए घर पर ही बनाएं ये मेकअप रिमूवर वाइप्स: Homemade Makeup Remover Wipes
डर्मालोजिका स्टेबलाइजिंग रिपेयर क्रीम

सर्दियों के मौसम में शुष्क त्वचा से छुटकारा दिलाने में ये क्रीम बेहद मददगार साबित हो सकती है। डर्मालोजिका स्टेबलाइजिंग रिपेयर क्रीम त्वचा की सूजन और अन्य परेशानियों को कम करने में भी सहायक हो सकती है। इसकी बनावट गाढ़ी और रेशमी है जो आसानी से त्वचा में अवशोषित हो जाती है। इस क्रीम का उपयोग करने के बाद त्वचा में निखार और चमक दिखाई देने लगती है वो भी बिना चिपचिपाहट के। डर्मालोजिका स्टेबलाइजिंग रिपेयर क्रीम का हाइड्रेटिड फॉर्मूला त्वचा को अंदर से कोमल और पोशित करने में मदद करता है। इस क्रीम में पर्याप्त मात्रा में सेरामाइड्स, सीका और लैक्टोबैसिलस जैसे कंपाउंड्स का उपयोग किया गया है जो त्वचा को रिपेयर करने का काम करते हैं। सर्दियों के मौसम में ये क्रीम शुष्क और संवेदनशील त्वचा वालों के लिए उपयुर्क्त मानी जाती है।
लोटस हर्बल व्हाइट ग्लो जेल क्रीम
लोटस हर्बल द्वारा उत्पादित ये क्रीम सर्दियों के मौसम में आपकी त्वचा को पोषित करने के साथ लंबे समय तक मॉइस्चराइज रखने में मदद करती है। ये क्रीम सैक्सिफ्रागा, अंगूर, शहतूत और दूध के एंजाइमों से भरपूर होती है। इसके नियमित उपयोग से त्वचा की खोई हुई चमक वापस आ सकती है। साथ ही ये त्वचा को नरम और कोमल बनाने में भी मदद करती है। इसका यूवी फॉर्मूला धूप से त्वचा को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स को बेअसर करता है। 40 की उम्र की महिलाएं इस क्रीम से मालिश करें तो उनके चेहरे पर अद्भुत निखार आ सकता है।
