Honey and Milk Remedies
Honey and Milk Remedies

Honey and Milk Remedies: सर्दियों में त्वचा के रूखेपन और बेजान त्वचा से काफी लोग परेशान रहते हैं, आज के इस आर्टिकल में हम आपको दूध और शहद से अपनी त्वचा के रूखेपन और बेजान त्वचा से छुटकारा पाने के बारे में बता रहे हैं। विंटर सीजन में बॉडी लोशन मॉइश्चराइजर के इस्तेमाल से काफी हद तक त्वचा का ख्याल रखते हैं, लेकिन फिर भी घरेलू नुस्खे से अपनी त्वचा की एक्स्ट्रा केयर करना काफी ज्यादा जरूरी है। अपनी त्वचा के साथ अपनी बॉडी का भी ख्याल रखना काफी ज्यादा जरूरी होता है। ऐसे में आप फुल बॉडी के लिए भी दूध और शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको यह कुछ टिप्स फॉलो करने होंगे। 

दूध और शहद का ऐसे करें इस्तेमाल

Honey and Milk Remedies
Uses of Honey and Milk

दूध और शहद से अपनी त्वचा में निखार लाने के लिए आप सबसे पहले एक पैक तैयार कर लें। इसके लिए आप एक बड़ा चम्मच शहद, एक ग्लास दूध, एक गिलास पानी लें । सबसे पहले आप नहा लें उसके बाद दूध शहद और पानी को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद अपने शरीर पर लगाएं और हल्के-हल्के हाथों से मसाज करें। इसके बाद धीरे-धीरे पानी डालते हुए मसाज करते जाएं। ऐसा करने से शहद त्वचा के हर हिस्से में पहुंचता है क्योंकि शहद त्वचा में चिपकता है और इससे मसाज करने से स्क्रीन के बॉडी पोर्स में जाता है। जिससे त्वचा में नमी बनी रहती है। इसके बाद आप बॉडी पर लोशन, तेल या मॉइश्चराइजर भी लगा सकते हैं।   

दूध और शहद के फायदे

Honey and Milk
Benefits of Honey and Milk

दूध और शहद दोनों ही त्वचा और शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे त्वचा में निखार आता है और अगर इसे बालों पर भी लगाया जाए तो यह एक अच्छे प्रोटीन का काम करता है। दूध, शहद और पानी मिलाकर अगर इससे हफ्ते में 1 बार नहाते हैं तो आपको कुछ समय में ही काफी फर्क नजर आएगा। क्योंकि जब आप इसे शरीर पर लगाकर मालिश करते हैं तो इससे रक्त संचार भी काफी अच्छा होता है और त्वचा में निखार भी आता है। 

रखें इस बात का ध्यान

Honey and Milk Remedies
Honey and Milk DIY

दूध और शहद का इस्तेमाल करने से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। अगर आपकी त्वचा काफी ज्यादा सेंसिटिव है तो आपको अपने स्किन एक्सपर्ट से पूछ कर ही अपनी स्किन पर कुछ अप्लाई करना चाहिए। अगर आपकी त्वचा पर कोई घाव या फिर जलने- कटने का निशान है तो आपको इसके इस्तेमाल से बचना होगा। वहीं अगर आपकी स्किन काफी ज्यादा ऑयली है तो आपको शहद की बजाय गुलाब जल का इस्तेमाल करना चाहिए।

शहद से साफ होगा चेहरे का रंग

Honey and Milk Remedies
The color of the face will be clear with honey

शहद में ग्लूकोज ऑक्सीडेंज, एमाइलेज, कैटालेज जैसे एंजाइम होते हैं जो त्वजा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। शहद को लगाने से और खाने से त्वचा में निखार आता है। एक छोटा चम्मच शहद लेकर उसे चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। फिर कुछ देर ऐसे ही छोड़ दें और फिर धो लें। अगर आप ऐसा दिन में 2 बार करते हैं तो आपको चेहरे पर 2 हफ्ते में ही गजब का निखार देखने को मिलेगा।

दूध से आएगा चेहरे पर निखार

Honey and Milk Remedies
The color of the face will be clear with Milk

अगर आप अपने चेहरे की रंगत में नैचुरल रूप से निखार लाना चाहते हैं तो आप मात्र दूध से भी अपनी त्वचा को निखार सकते हैं। जी हां इसके लिए आपको कच्चा दूध लेना होगा बिना गर्म किए हुए कच्चा दूध लें और रुई की सहायता से अपने चेहरे पर लगाएं और रुई की सहायता से ही चेहरे पर मसाज करें। जब चेहरा सूख जाए तब गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें । दूध के इस्तेमाल से त्वचा मुलायम होती है और चेहरे का रंग भी साफ होता है। लेकिन कोशिश करें इसके लिए आप कच्चे दूध का ही इस्तेमाल करें।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...