toner
toner

एक लंबे दिन के बाद स्किन काफी थकी हुई महसूस होती है। ऐसे में स्किन को तुरंत ताजगी का अहसास करवाने के लिए क्या किया जाए, यह समझ नहीं आता है। स्किन की नेचुरल केयर करने का सबसे बेहतरीन तरीका है कूलिंग फ़ेस मिस्ट और टोनर का इस्तेमाल करना। ये ना केवल आपकी स्किन को रिफ्रेशिंग और हाइड्रेटिंग फील करवाते हैं,, बल्कि आप काफी एनर्जेटिक भी महसूस करते हैं।

अमूमन मार्केट में कई ब्रांड्स के फेस मिस्ट और टोनर मिलते हैं, लेकिन इनमें कई तरह के केमिकल्स होते हैं, जो आपकी स्किन को काफी नुकसान पहुंचा सकते हैं। साथ ही साथ, इसमें काफी पैसे भी खर्च होते हैं। ऐसे में आप खुद घर पर ही कूलिंग मिस्ट और टोनर बनाकर उसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इन्हें आप अपनी स्किन के टाइप के अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको घर पर ही मिस्ट और टोनर बनाने के आसान तरीकों के बारे में बता रहे हैं-

Make mist with cucumber and aloe vera
Make mist with cucumber and aloe vera

यह एक सुपर हाइड्रेटिंग मिस्ट है, जो किसी रूखी व सेंसेटिव स्किन के लिए एकदम सही है।

आवश्यक सामग्री-

  • आधा खीरा
  • 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल
  • आधा कप गुलाब जल
  • 5-6 बूंदें पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल

मिस्ट बनाने का तरीका-

सबसे पहले खीरे को पीसकर उसका रस छान लें।

अब इसमें एलोवेरा जेल, गुलाब जल और पेपरमिंट ऑयल डालकर मिक्स करें।

तैयार मिस्ट को एक स्प्रे बोतल में डालें और फ्रिज में रख दें।

जब भी आपको ठंडक की ज़रूरत हो, अपने चेहरे पर स्प्रे करें।

जहां गुलाब जल आपकी स्किन को ठंडक पहुंचाता है, वहीं लैवेंडर एसेंशियल ऑयल स्किन हाइड्रेशन का ख्याल रखता है। यह मिस्ट हर स्किन टाइप के लिए अच्छा माना जाता है।

आवश्यक सामग्री-

  • आधा कप गुलाब जल
  • आधा कप डिस्टिल्ड वाटर
  • 5-6 बूंदें लैवेंडर एसेंशियल ऑयल

मिस्ट बनाने का तरीका-

  • सबसे पहले एक बाउल में सभी सामग्री को मिक्स करें।
  • अब आप इसे एक स्प्रे बोतल में डालें।
  • अब आप इससे स्किन पर स्प्रे करें। यह आपकी स्किन को आराम पहुंचाएगा और उसे तुरंत हाइड्रेशन प्रदान करेगा।
Make mist with coconut water and rose water
Make mist with coconut water and rose water

जिन लोगों की स्किन सेंसेटिव है, उन्हें गुलाब जल और नारियल पानी की मदद से मिस्ट बनाकर इस्तेमाल करना चाहिए। यह सेंसेटिव और रूखी स्किन के लिए काफी अच्छा माना जाता है।

आवश्यक सामग्री-

  • आधा कप नारियल पानी
  • आधा कप गुलाब जल
  • 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल
  • 5 बूंदें लैवेंडर एसेंशियल ऑयल

मिस्ट बनाने का तरीका-

  • मिस्ट बनाने के लिए सबसे पहले सभी सामग्री को मिक्स करें।
  • अब इसे एक स्प्रे बोतल में डालें।
  • तैयार मिस्ट को आप अपने चेहरे पर स्प्रे करें। इससे आपको काफी अच्छा महसूस होगा।

यह एक कूलिंग फेस मिस्ट है, जो आपकी ऑयली स्किन के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। यह फेस मिस्ट आपकी स्किन के अतिरिक्त ऑयल सीबम प्रोडक्शन को बैलेंस करने में मदद करता है।

आवश्यक सामग्री-

  • 1 ग्रीन टी बैग
  • 1 कप गर्म पानी
  • 5-6 पुदीने की पत्तियां
  • 1 बड़ा चम्मच विच हेज़ल
  • 5 बूंदें टी ट्री ऑयल

मिस्ट बनाने का तरीका-

  • सबसे पहले ग्रीन टी बैग और पुदीने की पत्तियों को गर्म पानी में भिगोएं।
  • अब इसे पूरी तरह से ठंडा होने दें।
  • अब इसमें विच हेज़ल और टी ट्री ऑयल डालकर मिक्स करें।
  • तैयार मिस्ट को एक स्प्रे बोतल में डालें और ठंडा करें।
  • जब भी आपको ठंडक की ज़रूरत हो, अपने चेहरे पर स्प्रे करें।
Make toner with apple cider vinegar and aloe vera
Make toner with apple cider vinegar and aloe vera

यह टोनर पोर्स को टाइटन करने में मदद करता है। एप्पल साइड विनेगर अतिरिक्त ऑयल को बैलेंस करता है और इसलिए इस टोनर को ऑयली स्किन के लिए काफी अच्छा माना जाता है।

आवश्यक सामग्री-

  • 1 बड़ा चम्मच एप्पल साइडर विनेगर
  • आधा कप डिस्टिल्ड वॉटर
  • 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल
  • 3-4 बूंदें टी ट्री ऑयल

टोनर बनाने का तरीका-

  • टोनर बनाने के लिए पहले सभी चीजों को बाउल में डालकर मिक्स करें।
  • अब आप तैयार टोनर को एक बोतल में डालें और फ्रिज में रखें।
  • अब आप अपना चेहरा धोने के बाद कॉटन पैड से लगाएं।

यह टोनर ना केवल स्किन को रिफ्रेशिंग फील करवाता है, बल्कि अधिक ब्राइटन भी करता है। यह हर स्किन टाइप के लिए अच्छा माना जाता है।

आवश्यक सामग्री-

  • आधा कप गुलाब जल
  • एक चौथाई कप विच हेज़ल
  • 5 बूंदें लेमन एसेंशियल ऑयल

टोनर बनाने का तरीका-

  • टोनर बनाने के लिए सबसे पहले एक बोतल में सभी सामग्री को मिक्स करें।
  • अब आप इस बोतल को फ्रिज में रखें।
  • फेस क्लीन करने के बाद आप इसे इस्तेमाल करें।
  • उपयोग करने से पहले अच्छी तरह हिलाएं और कॉटन पैड की मदद से लगाएं।
Make toner from cucumber and green tea
Make toner from cucumber and green tea

यह एक सूदिंग और हाइड्रेटिंग टोनर है, जो ना केवल रूखी स्किन के लिए अच्छा है, बल्कि सेंसेटिव स्किन को भी इससे काफी फायदा मिलता है।

आवश्यक सामग्री-

  • आधा खीरे का रस
  • आधा कप ग्रीन टी (ठंडी)
  • 1 बड़ा चम्मच विच हेज़ल

टोनर बनाने का तरीका-

  • टोनर बनाने के लिए खीरे को कद्दूकस करके उसका रस निकालें।
  • अब आप सभी सामग्री को मिक्स करें और एक बोतल में स्टोर करें।
  • अपना चेहरा साफ करने के बाद कॉटन पैड की मदद से इसे लगाएं।

यह टोनर हर स्किन टाइप के लिए अच्छा माना जाता है। खासतौर से, अगर आपकी स्किन डल है या फिर उस पर एजिंग के साइन नजर आते हैं, तो आप इस टोनर का इस्तेमाल करें।

आवश्यक सामग्री-

  • आधा कप चावल का पानी
  • आधा कप गुलाब जल
  • 4-5 बूंद विटामिन ई तेल

टोनर बनाने का तरीका-

  • सबसे पहले चावल को 30 मिनट के लिए पानी में भिगोएं और फिर उसे छान लें।
  • तैयार पानी में गुलाब जल और विटामिन ई तेल डालकर मिक्स करें।
  • अब इस टोनर को एक बोतल में स्टोर करें।
  • हर बार इस्तेमाल करने से पहले इसे हिलाएं।

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...