Homemade Toner for All skin types: टोनर को हर स्किनकेयर रूटीन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। कोई भी स्किन केयर रूटीन इस प्रोडक्ट के बिना अधूरा है। क्लींजिंग, टोनिंग और मॉइस्चराइजिंग (CTM) ये तीन शब्द हैं, जिन्हें आप हमेशा हर ब्यूटी मैगज़ीन और वेबसाइट पर उनके महत्व की वजह से जरूर देखते होंगे। क्लींजिंग और मॉइस्चराइजिंग को अधिकतर लोग जानते और समझते हैं लेकिन टोनिंग एक ऐसी चीज़ है, जिसे बहुत सी महिलाएं नहीं समझ पाती हैं। नेचुरल टोनर स्किन के लिए क्या काम करते हैं, इस बारे में जानकारी की कमी महिलाओं को नियमित रूप से इसका उपयोग करने से रोकती है।
टोनर के फायदे

ज्यादातर टोनर ट्रांसपैरेंट होते हैं, लेकिन ये कई लाभकारी तत्वों से भरे होते हैं, जो आपकी त्वचा के लिए बहुत कुछ करते हैं। यहां ऑयली, ड्राई, सेंसिटिव, नॉर्मल और कॉम्बिनेशन जैसी हर तरह की स्किन के लिए 5 बेहतरीन DIY घर पर आसानी से बनने वाले फेस टोनर बताए गए हैं, जो नैचुरल हैं और स्किन को हेल्दी, फ्रेश और ग्लोइंग बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।
टोनर का इस्तेमाल कैसे करें
फेस क्लींजिंग करने के तुरंत बाद टोनर का इस्तेमाल करें, जब आपकी त्वचा थोड़ी गीली ही रहे। इससे प्रोडक्ट स्किन में बेहतर तरीके से ऑब्जर्व हो पाता है। अगर आपकी स्किन ड्राई है या टोनर के इस्तेमाल के बाद आपकी त्वचा रूखी लगती है, तो अल्कोहल-फ्री या प्राकृतिक टोनर का इस्तेमाल करें।
ड्राई स्किन के लिए DIY टोनर
विटामिन ई टोनर
ड्राई स्किन के लिए विटामिन ई बेस्ट माइल्ड और हाइड्रेटिंग कंपोनेंट है। इसे टोनर के रूप में अपनी डेली स्किन केयर रूटीन में शामिल करने से नमी बरकरार रहेगी और ड्राई पैच से बचाव होगा।
बनाने की विधि
इस टोनर को तैयार करने के लिए आधा चम्मच विटामिन ई ऑयल, एक चम्मच विच हेज़ल अर्क और लैवेंडर ऑयल की कुछ बूंदें मिलाएं।
सेंसिटिव स्किन के लिए नेचुरल टोनऱ

एलोवेरा टोनर
एलोवेरा एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जिससे बना टोनर न केवल आपकी स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करेगा, बल्कि आपकी त्वचा को शांत और ठंडा भी रखेगा।
बनाने की विधि
इसे बनाने के लिे आधा कप एलोवेरा जेल और गुलाब जल को अच्छी तरह मिक्स करें। फिर इसे स्प्रे बॉटल में डालें और इसे दिन में दो बार इस्तेमाल करें।
खीरे का टोनर
यह भी एक सुपर हाइड्रेटिंग और शांत करने वाला टोनर होता है, जिसका उपयोग करने से सेंसिटिव स्किन से जुड़ी सभी समस्याएं दूर हो सकती हैं।
बनाने की विधि
इसे तैयार करने के लिए एक खीरे को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें। फिर उसमें 3-4 चम्मच फ्रेश एलो वेरा जेल मिलाकर एर एयरटाइट बोतल में भर दें।ज्यादा दिन इस्तमाल करने के लिए इसे फ्रिज में रखें और दिन में दो बार इस्तेमाल करें।
ऑयली स्किन के लिए होममेड टोनर

ऑयली स्किन में ज्यादा सीबम होने के कारण मुंहासे और फुंसियां जैसी समस्या होने का खतरा रहता है। पिंपल पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ने वाले तत्वों का इस्तेमाल करके नेचुरल टोनर बनाना और ऑयल को बैलेंस करना जरूरी है।
लैवेंडर टोनर
लैवेंडर ऑयल में एंटी बैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो पिंपल पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं और साथ ही चेहरे पर एक्स्ट्रा ऑयल के उत्पादन को रोकते हैं।
लैवेंडर टोनर कैसे बनाएं
इसे बनाना बेहद आसान है। इसके लिए एक चौथाई कप एप्पल साइडर विनेगर लें और उसमें कोई आधा कप ठंडी हर्बल चाय डालें और फिर लैवेंडर एसेंशियल ऑयल की 8-10 बूंदें डालें। इसके बाद इसे अच्छी तरह मिलाकर एक बोतल में स्टोर करें।
टी-ट्री ऑयल टोनर
टी ट्री ऑयल इस्तेमाल ज्यादातर ऑयली और मुंहासे वाले स्किनकेयर प्रोडक्ट्स में मुख्य सामग्री के रूप में किया जाता है । ऐसा इसलिए है क्योंकि टी ट्री ऑयल के एंटी बैक्टीरियल न केवल मुंहासों से लड़ते हैं बल्कि मुंहासों के निशान और दाग-धब्बों को भी कम करने में मदद करते हैं।
टी-ट्री ऑयल टोनर कैसे बनाएं
इसके लिए फ़िल्टर्ड वॉडर और एप्पल साइडर विनेगर को बराबर मात्रा मिला लें। इसके बाद दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। फिर इसमें टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदें डालें फिर इसे अच्छी तरह से हिलाएं और स्प्रे बोतल में डालकर दिन में दो बार इस्तेमाल करें।
