अपने डी-डे पर चाहिए रोजी ब्यूटी वाला लुक तो अपनाएं कियारा आडवाणी के टिप्स: Rosy Look Makeup
Rosy Look Makeup for Wedding

Rosy Look Makeup: वो जमाने चले गए, जब दुल्हन अपने सबसे खास दिन पर हैवी मेकअप करना पसंद करती थी। लेकिन अब नेचुरल रोजी ब्यूटी लुक को ही लड़कियां प्राथमिकता देने लगी हैं। फिर चाहे बात आम लड़कियों की हो या फिर सेलेब्स की। हाल ही में, जब कियारा आडवाणी सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शादी के बंधन में बंधीं तो उनका रोजी ब्यूटी लुक देखने लायक था। बेहद ही मिनिमल मेकअप में भी वह बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। कियारा आडवाणी ने अपने वेडिंग लुक में मनीष मल्होत्रा के पिंक लहंगे को स्टाइल किया था। इस लहंगे के साथ हैवी चोकर और लाइट मेकअप उनके लुक को बेहद ही ग्रेसफुल बना रहा था। अगर आप भी अपने डी-डे पर कियारा आडवाणी की तरह रोज़ी ब्यूटी लुक क्रिएट करना चाहती हैं तो ऐसे में आप उनके इन ब्यूटी टिप्स को फॉलो करें-

Rosy Look Makeup: फॉलो करें प्री-वेडिंग स्किन केयर

अक्सर हम सोचते हैं कि वेडिंग डे पर हैवी मेकअप के जरिए हम अपने लुक को खास व अलग दिखा सकती हैं। जबकि ऐसा नहीं है। अगर आपकी स्किन डल होगी तो इससे आपका मेकअप भी डल नजर आएगा। वहीं, कियारा आडवाणी अपने ब्राइडल अवतार में फ्लॉलेस स्किन के कारण बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। इसका एक मुख्य कारण है कि उन्होंने मेकअप से ज्यादा अपनी स्किन की केयर को अधिक प्राथमिकता दी। उनकी क्लीयर स्किन पर न्यूड मेकअप की लेयर ने उसकी स्किन के टेक्सचर को बेहतर बनाने के साथ-साथ ग्लो को और भी ज्यादा बढ़ाया।

करें रोजी मेकअप

Rosy Makeup Look
Rosy Makeup

कियारा ने अपने वेडिंग लुक में रेड की जगह मनीष मल्होत्रा के सॉफ्ट रोज़ लहंगे को स्टाइल किया था। इसे कॉम्प्लीमेंट करने के लिए कियारा ने वेडिंग डे पर न्यूड रोज़ी ग्लैम मेकअप लुक कैरी किया। रोज़ी ब्लश, आईशैडो और न्यूड रोज़ी लिप्स लुक में उन्होंने मोनोक्रोमैटिक मेकअप किया। वहीं, ब्रश-अप आईब्रो और लैशेज पर मस्करा उनकी ब्यूटी को और भी अधिक एन्हॉन्स किया।

ट्रेडिशनल फ्लोरल हेयरस्टाइल

कियारा ने अपने वेडिंग लुक में क्लासिक ब्राइडल ट्रेडिशन को फॉलो करते हुए फ्लोरल हेयरस्टाइल को बनाया था। उन्होंने अपने स्लीक लो-राइज बन को और भी अधिक खूबसूरत बनाने के लिए रेड और पिंक फूलों का इस्तेमाल किया। उनका यह फ्लोरल हेयरस्टाइल उनके सॉफ्ट रोज़ लहंगे से मेल खाता है। उनका यह फ्लोरल हेयरस्टाइल जहां देखने में बेहद ही ग्रेसफुल था, वहीं अपने स्लीक हेयरस्टाइल के कारण उन्हें इसे संभालने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। वेडिंग डे पर एक दुल्हन को एक साथ काफी कुछ संभालना होता है तो ऐसे में लो बन हेयरस्टाइल यकीनन आपके डी-डे को थोड़ा झंझट-फ्री बनाता है।

लगवाएं मिनिमल मेहंदी

Mehendi
Minimal Mehendi

मेकअप की तरह ही कियारा ने मेहंदी को भी मिनिमल लुक दिया था। उन्होंने अपने बैक हैंड पर मंडला डिजाइन बनवाया था और फिंगर पर जाल पैटर्न बनाया था। उन्होंने ट्रेडिशनल ब्राइड से हटकर अपनी मेहंदी को बेहद ही मिनिमल रखा था। इस तरह उन्होंने अपने लुक को लीक से हटकर लुक दिया। अगर आप भी कियारा की तरह रोजी मेकअप करना चाहती हैं तो उसके साथ अपने लुक को मिनिमल रखने के लिए मेहंदी का डिजाइन भी मिनिमल ही रखें।

क्लीन नेल्स लुक

कियारा ने अपने डी-डे के लिए एक न्यूट्रल मैनीक्योर लुक चुना था। उन्होंने न्यूड पिंक पॉलिश को अपने नेल्स पर अप्लाई किया था, जो उनके सॉफ्ट रोज़ चूड़ा और कलीरा को कॉम्पलीमेंट कर रहा था। इस ट्रेंड को क्लीन गर्ल नेल्स के रूप में भी जाना जाता है और अब गर्ल्स इसे अपनी ब्राइडल ब्यूटी का हिस्सा बना रही हैं। अगर आपने ब्यूटी लुक में रोजी मेकअप के साथ मिनिमल लुक को कैरी करने का मन बनाया है, तो ऐसे में शीयर न्यूड नेल पेंट या न्यूड पिंक पेंट यकीनन आपके हाथों को बेहद ही ग्रेसफुल दिखाएगा।