बालों के लिए बेस्ट है रतनजोत, इस तरह करें प्रयोग: Ratanjot for Hair
Ratanjot for Hair

बालों के लिए बेस्ट है रतनजोत, इस तरह करें प्रयोग

Ratanjot for hair : बालों की समस्याओं को दूर करने के लिए रतनजोत काफी फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं कैसे करें इसका इस्तेमाल और इससे होने वाले फायदे?

Ratanjot for Hair : लंबे और घने वालों की ख्वाहिश हर महिला की होती है। इसके लिए वे मार्केट में मौजूद तरह-तरह के केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स को भी आजमाती हैं। लेकिन इन केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स से बालों को कई बार नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है। ऐसे में नैचुरल उपायों की मदद से बालों को घने और मजबूत करना बेहतर विकल्प हो सकता है। अगर आप अपने बालों को खूबसूरत और घना बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए आयुर्वेदिक तरीका अपना सकते हैं। इन आयुर्वेदिक तरीके में रतनजोत शामिल है। जी हां, रतनजोत के प्रयोग से आप अपने बालों की खूबसूरती में चार-चांद लगा सकती हैं। यह कई तरह के पोषक तत्वों जैसे- एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी जैसे गुणों का भंडार होता है, जो आपके बालों की समस्याओं को दूर कर सकता है। आइए जानते हैं बालों में किस तरह लगाएं रतनजोत और इसके क्या हैं फायदे?

Also read: समर सीज़न में आई मेकअप के लिए परफेक्ट हैं आईशैडो के ये कलर कॉम्बिनेशन

बालों के लिए रतनजोत का प्रयोग करना काफी फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं प्रयोग का तरीका-
आवश्यक सामग्री
सबसों तेल – 1 कप
रतनजोत – 1 से 2 इंच

Ratanjot for Hair
Ratanjot

सबसे पहले एक लोहे की कढ़ाई लें। इसमें सरसों का तेल डालकर इसका पीलापन खत्म होने तक धीमी आंच पर गर्म करें। इसके बाद इसमें रतनजोत के टुकड़ों को डालकर गर्म करें। जब तेल का रंग लाल हो जाए, तो गैस की आंच को बंद कर दें। इसके बाद तेल को ठंडा होने के लिए रख दें। इसके बाद इसे एक शीशी में रख लें।

सबसे पहले अपने बालों को अच्छी तरह से धो लें। अगर आपके बालों में गंदगी है, तो ऐसे में तेल लगाने से यह बालों की परेशानी को बढ़ा सकता है। इसके बाद बालों के स्कैल्प में तेल लगाकर करीब 30 मिनट के लिए इसे छोड़ दें। इसके बाद फिर से अपने बालों को धो लें। इससे बालों की तमाम परेशानियां कम हो सकती हैं।

Ratanjot Benefits
Ratanjot Benefits
  • बालों में रतनजोत का तेल लगाने से कई तरह के फायदे हो सकते हैं, जो निम्न हैं-
  • यह बालों को गहराई से मॉइस्चराइज कर सकता है। इससे बालों में चमक बढ़ सकती है।
  • रतनजोत का तेल लगाने से आपके बालों से हेयर फॉल की परेशानी को दूर किया जा सकता है।
  • इससे डैंड्रफ की समस्या को कम करने में मदद मनिल सकती है।
  • यह बालों की जड़ों को मजबूत कर सकता है।
  • अगर आप अपने बालों को सॉफ्ट और चमकदार बनाना चाहते हैं, तो इस तेल को एप्लाई करें।
  • बालों में रतनतोज का तेल लगाने से काफी फायदा हो सकता है। हालांकि, अगर आप पहली बार इस तेल को लगाने जा रहे हैं, तो ऐसी स्थिति में पैच टेस्ट जरूर करें।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...