rakul preet singh makeup looks for diwali function step by step
rakul preet singh makeup looks for diwali function step by step

Overview: दिवाली पर रिक्रिएट करें रकुलप्रीत सिंह के ट्रेंडी मेकअप लुक्स

Rakul Preet Makeup Ideas For Diwali Function: दिवाली का त्योहार आने ही वाला है। क्या आपने अपने कपड़े तैयार कर लिए हैं और मेकअप के बारे में सोचना भूल गए हैं? दिवाली पर एथनिक आउटफिट पहनने का अपना ही अलग मजा है। अगर आप अपने एथनिक लुक को शानदार बनाना चाहते हैं, तो आपको उसके साथ ट्रेंडी मेकअप लुक्स भी ट्राई कर सकते हैं।

Rakul Preet Makeup Ideas For Diwali Function: दिवाली का त्योहार आने ही वाला है। क्या आपने अपने कपड़े तैयार कर लिए हैं और मेकअप के बारे में सोचना भूल गए हैं? दिवाली पर एथनिक आउटफिट पहनने का अपना ही अलग मजा है। अगर आप अपने एथनिक लुक को शानदार बनाना चाहते हैं, तो आपको उसके साथ ट्रेंडी मेकअप लुक्स भी ट्राई कर सकते हैं।

रकुलप्रीत सिंह अपने स्टाइलिश अंदाज के लिए जानी जाती हैं। इसके साथ ही उनके मेकअप लुक भी कमाल के होते हैं। इस दिवाली पर आप रकुलप्रीत सिंह के मेकअप लुक्स को ट्राई कर सकती हैं। आइए देखें रकुलप्रीत सिंह के ट्रेंडी मेकअप लुक्स..

Also read: बालों को लंबा करने के लिए रोजाना करें ये काम, स्टेप बाय स्टेप आजमाएं ये 7 तरीके: Grow Long Hair

न्यूड मेकअप लुक

अगर आप इस दिवाली पर नेचुरल मेकअप करना चाहती हैं और फैशनेबल भी लगना चाहती हैं, तो आपको रकुल के उस मेकअप लुक को ट्राई करना चाहिए। इसके लिए एक मैट फिनिश बेस तैयार करें। फेस को कंट्यूर करें। अब एक न्यूड लिप शेड और आइशैडो लगाएं। साथ में अपनी आइब्रोज और पलकों को मस्कारे से कवर करें। आपका दिवाली लुक बिल्कुल रेडी है।

पीची बोल्ड आई मेकअप लुक

अगर आप अपने चेहरे को गुलाबी निखार देना चाहती हैं और अपनी आंखों से लोगों पर जादू करना चाहती हैं, तो आपके लिए रकुल का ये मेकअप परफेक्ट है। सबसे पहले एक मैट फिनिश बेस लगाएं। आंखों पर स्मच्ड आई इफेक्ट तैयार करें। अब गालों पर पीच शेड ब्लश लगाएं। साथ में अपनी पसंद का लिप शेड लगाएं। आप चाहें, तो न्यूड लिपस्टिक भी लगा सकती हैं।

नोमेकअप नेचुरल मेकअप लुक

अगर आपको मिनिमल मेकअप करना पसंद है, तो आप इस तरह के नोमेकअप लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं। इसके लिए किसी भी अच्छे से मैट फाउंडेशन को फेस पर अप्लाई करें। चेहरे को परफेक्ट शेप देने के लिए कंट्यूर करें। अब आंखों पर मस्कारा और न्यूड आईशैडो लगाकर न्यूड पीच लिपस्टिक लगाएं। ये मेकअप लुक दिवाली पार्टी के लिए बेस्ट है।

सिंपल मिनिमल मेकअप लुक

जिन लोगों को लाइट मेकअप करना पसदं है, उनके लिए ये वाला मिनिमल मेकअप लुक परफेक्ट है। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की भी जरूरत नहीं है। फेस पर अपनी स्किन टोन का फाउंडेशन अप्लाई करें। हल्का का आई शैडो और ब्लश अप्लाई करें। लास्ट में अपनी पसंद की कोई भी लाइट शेड लिपस्टिक अप्लाई करें। आपका मेकअप लुक पूरा हो जाएगा।

बोल्ड ग्लॉसी मेकअप लुक

अगर आपको शाइनी फेस पसंद है, जो ग्लो करें, तो आपको ग्लॉसी मेकअप लुक ट्राई करना चाहिए। इसके लिए आपको ऑयल बेस्ड फाउंडेशन के साथ शुरुआत करनी है। इसके बाद चेहरे पर कंट्यूरिंग करें। इसके बाद आंखों पर न्यूड आई शैंडो लगाएं। लास्ट में लिप्स पर भी एक न्यूड लिप्सटिक लगाएं। इसके साथ ही ग्लो बढ़ाने के लिए आप हाइलाइटर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपका चेहरा और भी खिला-खिला नजर आएगा।

स्मोकी आई मेकअप लुक

दिवाली के हिसाब से स्मोकी आई मेकअप परफेक्ट रहेगा। अगर आप अपनी आंखों को चमक देना चाहते हैं, तो आपके लिए स्मोकी आई मेकअप लुक परफेक्ट रहेगा। इसके लिए ऑयल बेस्ड फाउंडेशन से शुुरुआत करें। फेस पर कंट्यूर और ब्लश लगाएं। लास्ट में न्यूड शेड की कोई भी लिपस्टिक अप्लाई करें।

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...