Overview: बालों को लंबा करने के लिए स्टेप बाय स्टेप करें ये 7 काम
How to grow long hair step by step: लंबे बाल खूबसूरती को बढ़ाते हैं। अगर बाल छोटे और पतल हों, तो वो खूबसूरती को कम कर सकते हैं। आजकल लड़कियों में लंबे बालों का काफी ट्रेंड है, लेकिन केयर करने के बाद भी अक्सर बाल लंबे नहीं होते। ऐसे में लड़कियां बालों को लंबा करने के लिए कैमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। इससे बाल लंबे होने की जगह कमजोर होने लगते हैं।
How to grow long hair step by step: लंबे बाल खूबसूरती को बढ़ाते हैं। अगर बाल छोटे और पतल हों, तो वो खूबसूरती को कम कर सकते हैं। आजकल लड़कियों में लंबे बालों का काफी ट्रेंड है, लेकिन केयर करने के बाद भी अक्सर बाल लंबे नहीं होते। ऐसे में लड़कियां बालों को लंबा करने के लिए कैमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। इससे बाल लंबे होने की जगह कमजोर होने लगते हैं।
कैमिकल की वजह से बालों को काफी नुकसान होता है। ऐसे में आप बालों को तेजी से लंबा करने के लिए कुछ आसान नेचुरल स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैें। आइए जानें ऐसे 7 आसान स्टेप्स के बारे में जिससे बाल लंबे हो सकते हैं।
स्टेप 1 स्ट्रेस से रहें दूर
स्ट्रेस आज के समय में बालों के झड़ने का सबसे बड़ा कारण हैं। ऐसे में आपको खुद को स्ट्रेस से दूर रखना चाहिए। इसके लिए आप रोजाना योग, मेडिटेशन और डीप ब्रीदिंग कर सकते हैं। इससे स्ट्रेस कम होता है और बालों को बढ़ावा देने में भी मदद मिलती है।
स्टेप 2 नियमित तौर पर ट्रिमिंग करवाएं
बालों की ग्रोथ अक्सर बेजान और रुखे बालों की वजह से रुक जाती है। ऐसे में आपको नियमत तौर पर अपने दोमुंहे और डेड हेयर्स को कटवाते रहना चाहिए। इससे बालों की ग्रोथ को बढ़ावा मिलता है। इसके साथ ही इससे हेयर फॉल भी काफी हद तक कंट्रोल होता है।
स्टेप 3 हीट प्रोडक्ट्स से बचें
बालों को हीट से काफी ज्यादा नुकसान होता है। इसकी वजह से बाल कमजोर और बेजान होने लगते हैं। ऐसे बालों में ग्रोथ नहीं होती। अगर आप अपने बालों को लंबा करना चाहते हैं, तो आपको हीटिंग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल पूरी तरह से छोड़ देना चाहिए। इसके अलावा अगर आपो कभी बहुत जरूरत पड़े, तो इनके इस्तेमाल से पहले बालों पर हेयर प्रोटेक्टिंग स्प्रे जरूर लगाएं।
स्टेप 4 स्कैल्प की मसाज करें
रोजाना अपने स्कैल्प की मसाज जरूर करें। इससे स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे हेयर फॉलिक्स में ऑक्सीजन की पूर्ति अच्छे से होती है। इसके साथ ही इससे पोषक तत्वों की भी पूर्ति होती है और बालों को बढ़ावा भी मिलता है। इससे आपको बहुत जल्दी अच्छे रिजल्ट देखने को मिल सकते हैं। स्कैल्प मसाज के लिए आप मसाजर भी यूज कर सकते हैं।
स्टेप 5 माइल्ड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें
बालों पर हार्ड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से बचें। हमेशा माइल्ड शैंपू का ही इस्तेमाल करें। इससे बालों की हेल्थ अच्छी रहती है। इसके साथ ही इससे स्कैल्प का ऑयल प्रोडक्शन भी बैलेंस रहता है।
स्टेप 6 बैलेंस डाइट है जरूरी
अच्छे लंबे और खूबसूरत बालों के लिए बैलेंस डाइट लेना बहुत ही जरूरी है। डाइट में प्रोटीन और विटामिन्स से भरपूर फूड आइटम्स को शामिल करें। इससे बालों की ग्रोथ को बढ़ावा मिलता है।
स्टेप 7 बालों को टाइट ना बांधे
बालों को हमेशा खुला रखने से उनका झड़ना शुरू हो जाता है। ऐसे में बालों को बहुत ज्यादा टाइट बांधने से भी बचें। बालों को लूज ही बांधें। इससे बालों को लंबा करने में काफी मदद मिलती है।
