Papaya for Skin In Summer: हम सभी जानते हैं, पपीता एक सुपर हेल्दी फूड है जिसे न्यूट्रिएंट्स और विटामिन्स का पावर हाउस भी कहा जाता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं पपीता हेल्थ के लिए बेहतरीन होने के साथ-साथ स्किन का भी बेस्ट फ्रेंड होता है। अगर आप स्किन पर नेचुरल और होममेड स्किन केयर हैक्स ट्राई करना पसंद करते हैं, तो पपाया फेसपैक आपको बहुत पसंद आने वाला है। समर्स में पपीता स्किन को सन टैनिंग और डलनेस से प्रोटेक्ट करने के साथ-साथ कॉलेजन प्रोडक्शन को बूस्ट कर स्किन को हाइड्रेट और स्मूद बनाए रखने में मदद करता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार स्किन केयर में पपाया का इस्तेमाल स्किन को नेचुरली ब्राइट, रिंकल्स को कम करने में मददगार है। आइए स्किन के लिए पपीते के
बेहतरीन फायदे जानते हैं।
Also read : गर्मियों में फ्लॉलेस लुक के लिए मेकअप किट में शामिल करें ये चीज़ें: Summer Makeup Essential
समर सीजन में पपीते को स्किन केयर का हिस्सा बनाने से मिलेंगे ये बेहतरीन लाभ: Benefits Of Papaya For Skin In Summer

एंटी-एजिंग प्रॉपर्टीज
पपीते में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाने के साथ स्किन हेल्थ को बेहतर करने में सहायक हैं। पपीता एंटी एजिंग प्रॉपर्टीज से भरपूर होता है जिसका इस्तेमाल करने से फाइन लाइंस, रिंकल्स, एजिंग स्पॉट्स आदि से छुटकारा मिलने के साथ स्किन रेडिएंट और जवां नजर आती है।
स्किन हाइड्रेशन
स्किन ड्राइनेस कई स्किन संबंधी समस्याएं जैसे खुजली और ड्राइनेस का कारण बन सकती है। ऐसे में स्किन को ड्राइनेस से बचाने और स्किन को हाइड्रेट करने के लिए आपको स्पेशल फ्रूट पपाया फेस पैक का रेगुलर इस्तेमाल करना चाहिए। पपीते में मौजूद विटामिन ई, एंटीऑक्सीडेंट्स, मॉइश्चराइजिंग प्रॉपर्टीज स्किन को हाइड्रेटेड रखने में मदद करती हैं।
बेहतर कोलेजन प्रोडक्शन
पपीते में स्किन केयर के बेहतरीन इंग्रेडिएंट्स जैसे विटामिन ए, रिटोनॉइल, एंटी एजिंग प्रॉपर्टीज मौजूद होती हैं। जो कोलेजन प्रोडक्शन को बूस्ट कर स्किन को ग्लोइंग और यंग बनाए रखने में सहायक हैं। आप भी समर सीजन में ग्लोइंग और हेल्दी स्किन पाने के लिए पपाया को स्किन केयर में शामिल कर सकते हैं।
समर सीजन स्किन केयर रूटीन में ऐसे करें DIY पपाया फेस पैक शामिल: DIY Papaya Face Pack

ऐसे करें पपाया फ्रूट फेस पैक इस्तेमाल
स्किन एक्सपर्ट्स के अनुसार स्किन पिगमेंटेशन और डार्क स्पॉट्स के लिए रॉ पपीते का इस्तेमाल फायदेमंद होता है। इसके लिए आपको पपाया के पेस्ट में एलोवेरा जेल, दही, और टमाटर का जूस मिक्स करके स्किन पर अप्लाई करना है। और 15 से 20 मिनट बाद चेहरे को साफ कर लेना है।
पपीते की पत्तियों से बनाएं फेस पैक
जी हां, ये सुनने में थोड़ा अटपटा जरूर लग सकता है, लेकिन पपीते की तरह पपीते को पत्तियां भी स्किन के लिए बेहतरीन होती हैं। समर्स में ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आपको केवल पपीते की पत्तियों का पेस्ट बनाकर उसमें अपनी पसंद के ब्यूटी प्रोडक्ट्स जैसे दही, शहद, एलोवेरा जेल, दूध, मिलाकर हफ्ते में 2 से 3 बार अप्लाई करना है। ये फेस पैक समर टैनिंग को दूर कर स्किन को ग्लोइंग बनाने का काम करता है।
पपीते के बेकार बीजों को करें कामयाब
पपीते के साथ-साथ पपीते के बीज भी एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज से भरपूर होते हैं। जिनका इस्तेमाल कर आप स्किन को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाने के साथ स्किन की ओवरऑल हेल्थ और क्वालिटी को इंप्रूव करने में सहायक है। स्किन एक्सपर्ट्स के अनुसार स्किन पपीते के बीज से जुड़ी कई समस्याओं को तेजी से ठीक करने में सहायक हैं।
