चेहरे पर करें ओट्स का इस्तेमाल और स्किन को बनाएं हाइड्रेट : oats for face
अगर आप किचन में रखी हुई इस चीज का इस्तेमाल करते हैं तो अपने चेहरे को और भी ज्यादा खूबसूरत बना सकते हैं।
Oats For Face: ओट्स का इस्तेमाल शायद आप सभी ने किया होगा। यह जितना हमारे हेल्थ के लिए अच्छा होता है उतना ही हमारी स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। ओट्स हमारी स्किन को हेल्दी बनाए रखता है और साथ ही हाइड्रेट बनाने का काम भी करता है। अगर आप किचन में रखी हुई इस चीज का इस्तेमाल करते हैं तो अपने चेहरे को और भी ज्यादा खूबसूरत बना सकते हैं। इसके लिए आपको फेस पैक तैयार करना होता है तो चलिए आपको बताते हैं कि आप ओट्स के जरिए किस तरीके से फेस पैक बना सकते हैं और उसे अपने चेहरे पर किस तरह से अप्लाई कर सकते हैं और इसका क्या-क्या फायदा होता है। इन सभी की जानकारी हम आपको देने जा रहे हैं।
फेस पैक बनाने के लिए सामग्री
- दो चम्मच ओट्स
- आधा कप गर्म पानी
- आधा कप ओट्स मिल्क
- दो से तीन बूंद एसेंशियल ऑयल
- 5 से 6 बूंद ग्लिसरीन
Also read : गुलाब की पंखुड़ियों का बनाएं फेस पैक और पाएं गुलाब जैसी सॉफ्ट स्किन
फेस पैक को बनाने का तरीका

- फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले एक कॉटन के कपड़े में ओट्स को बांध ले।
- इसके बाद इसे गर्म पानी में डीप कर दे।
- अब इसके अंदर ओट्स मिल्क मिलाएं।
- अब इस पोटली को खोले और उसमें एसेंशियल ऑयल और ग्लिसरीन को डाल दे।
- इसके बाद इस शीट मास्क को आप अपने चेहरे पर अप्लाई करें।
- इसके बाद एक सॉफ्ट टॉवल का इस्तेमाल करके अपने चेहरे को साफ कर ले।
- इस तरीके से आप ओट्स का इस्तेमाल अपने चेहरे पर कर सकते हैं।
क्या होते हैं इसके फायदे?

- अगर आप इस शीट मस्क को अपनी स्किन पर लगाते हैं तो आपकी स्किन हाइड्रेट रहती है इसीलिए आपको इसका इस्तेमाल जरूर से जरूर करना चाहिए।
- ओट्स में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट विटामिन पाए जाते हैं जो हमारी त्वचा को हाइड्रेट करने में मदद करते हैं। इसी के साथ ड्राइनेस और दाग धब्बों को कम करने में भी मदद करते हैं इसीलिए हो सके तो आप ओट्स का इस्तेमाल जरूर करें।
- ओट्स में ग्लिसरीन मौजूद होती है जिसकी वजह से हमारी स्किन सॉफ्ट बनी रहती है इसीलिए हमें ओट्स का इस्तेमाल करना चाहिए।
कर सकते हैं ओट्स दही का इस्तेमाल

अगर आप चाहे तो ओट्स में दही को मिलकर भी अपने चेहरे पर इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे भी बहुत ही अच्छा फायदा होता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले दो बड़े चम्मच ओट्स को ब्लैडर में डाल ले। अब इसके अंदर दो चम्मच दही मिलाएं और एक पेस्ट बना ले। इस फेस पैक में आप थोड़ा सा शहद डाल ले। अब इसे अच्छे से मिलाएं और अपने फेस पर अप्लाई करें। इसे आप लगभग 15 मिनट तक अपने चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं।
शहद और ओट्स

आपको बता दे कि शहद और ओट्स भी हमारी त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। इसके लिए आप दो बड़े चम्मच ओट्स ले और उसमें एक छोटा चम्मच शहद मिलाएं। अब इस फेस पैक को कुछ देर अपने चेहरे पर लगाएं और चेहरे को साफ कर ले। यह हमारी त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।
किसी भी तरीके का नुस्खा आजमाने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लेना चाहिए। जिससे हमारी त्वचा पर किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हो और इस तरीके से आप ओट्स का इस्तेमाल भी अपने चेहरे पर कर सकते हैं।
