Oats for Acne
Oats home remedies for acne

ओट्स से पाएं मुंहासों की समस्या से छुटकारा

ओट्स एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो मुंहासें पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है और मुंहासों की लालिमा को कम करता है।

Oats for Acne: क्या आप मुंहासों की समस्या से परेशान हैं? लेकिन आप अपने चेहरे पर कोई भी केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहती हैं और ना ही इसके इलाज में ज्यादा पैसे खर्च करना चाहती हैं, तो आपके लिए ओट्स से अच्छा दूसरा कोई विकल्प नहीं हो सकता है। दरअसल ओट्स एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो मुंहासें पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है और मुंहासों की लालिमा को कम करता है। साथ ही मुंहासों से होने वाले दाग-धब्बों को भी कम करता है। आइए जानते हैं ओट्स से तैयार 5 आसान घरेलू उपायों के बारे में, जिनके आप मुंहासों की समस्या से छुटकारा पा सकती हैं और अपने चेहरे को निखार भी सकती हैं।

Oats Face Mask
Oats Face Mask

ओट्स फेस मास्क बनाने के लिए सबसे पहले दो बड़े चम्मच ओट्स को बारीक पिस लें। अब इसमें एक बड़ा चम्मच दही और एक चम्मच शहद मिलाएं और इसे साफ चेहरे पर लगाएँ। इस मास्क को चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें, इसके बाद इसे हलके गुनगुने पानी से धो लें।

Oats Scrub
Oats Scrub

ओट्स स्क्रब तैयार करने के लिए आप एक बाउल में दो बड़े चम्मच बारीक पिसे हुए ओट्स में एक बड़ा चम्मच शहद और जैतून के तेल की 3 से 4 बूँदें मिलाएं और अच्छी तरह से मिक्स करें। अब इस स्क्रब को अपने गीले चेहरे पर 1-2 मिनट तक लगाकर गोलाकार गति में धीरे-धीरे मालिश करें। थोड़ी देर तक इसे चेहरे पर लगा रहने दें, फिर इसे गुनगुने पानी से धो लें।

Oats and Tea Tree Oil Mask
Oats and Tea Tree Oil Mask

मुहांसों के दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए दो बड़े चम्मच बारीक पिसे हुए ओट्स में एक चम्मच टी ट्री ऑयल मिलाएं और इसमें हल्का सा पानी मिक्स करें ताकि यह एक पेस्ट की तरह बन जाए। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं, इसे 10 से 15 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें। इसके बाद गुनगुने पानी से धोकर चेहरा साफ कर लें। इसे हफ़्ते में कम से कम तीन बार जरूर लगाएं, इससे मुंहासों के दाग-धब्बे दूर हो जाएंगे।

Oats and Turmeric Mask
Oats and Turmeric Mask

ओट्स के साथ-साथ हल्दी भी चेहरे के लिए काफी ज्यादा अच्छा होता है। इसके लिए आप दो बड़े चम्मच बारीक पिसे हुए ओट्स में आधा चम्मच हल्दी  का पाउडर और कुछ बूँदें गुलाब जल का मिलाएं और इसका एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को साफ चेहरे पर लगाएँ और चेहरे पर 10 से 15 मिनट तक लगा रहने दें और फिर इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। इस मास्क को लगाने के बाद आप रिफ्रेश महसूस करेंगी।

ओट्स शहद मास्क तैयार करना बहुत ही आसान है। इसके लिए बस आपको 2 चम्मच बारीक पिसे हुए ओट्स को शहद और थोड़े से पानी के साथ मिक्स करना है और इस पेस्ट को चेहरे पर लगा कर 15 से 20 मिनट के बाद गुनगुने पानी से धो लेना है।

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...