1. ऑयली फेस के लिए फेसपैक
सामग्री :
- 2 चम्मच गुलाब जल
- 2 चम्मच नीम के पत्तों का पाउडर
- 1 चम्मच नींबू का रस
विधि
सबसे पहले नीम की कुछ पत्तियों को सुखा लें और फिर उसका पाउडर बना लें। अब नीम के पाउडर में गुलाब जल और नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर इस फेसपैक से चेहरे पर स्क्रब करें और सूखने के लिए छोड़ दें। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरे को धो लें।
2. मुंहासों के निशान के लिए फेसपैक
सामग्री :
- 1 चम्मच दही
- 1 बड़ा चम्मच नीम के पत्तों का पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच चना पाउडर
- 1 चम्मच पानी (वैकल्पिक)
विधि
इस फेसपैक को पहले एक कटोरे में सभी सामग्रियों को मिलाकर पेस्ट बना लें। अब पेस्ट को अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं और फिर हल्के हाथों से चेहरे पर मालिश करें। इसके सूखने के बाद चेहरे को धो लें।
3. पिंपल व निशान के लिए फेसपैक
सामग्री :
- 1 चम्मच कुचली हुई नीम की पत्तियां
- ½ कप कद्दूकस किया हुआ खीरा
- 1 चम्मच आर्गन तेल
विधि
सभी सामग्रियों को एक कटोरे में मिला लें और पेस्ट तैयार कर लें। उंगलियों की मदद से इस पेस्ट को अपने चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं। इसे सूखने के 20-30 मिनट के बाद इसे धो लें।
4. साफ त्वचा के लिए फेसपैक
सामग्री :
- 1 चम्मच गुलाब जल
- 9-10 नीम के पत्ते
- आधा चम्मच चंदन का पेस्ट या पाउडर
विधि
सबसे पहले नीम की पत्तियों को उबाल लें और फिर इसका पेस्ट बना लें। इसमें चंदन पाउडर और गुलाब जल मिला लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। इसके सूखने के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।
ये भी पढ़े
झुर्रियों और फाइन लाइन्स को बोलें बाय
पिम्पल्स से पाना है छुटकारा तो आज़माए ये फेसवॉश
अगर आप भी हैं झाइयों से परेशान तो अपनाए ये घरेलु टिप्स
झुर्रियों को कम करता है ऑक्सीजन फेशियल
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
