प्रियंका चोपड़ा, जाह्नवी कपूर जैसी ​ग्लोइंग स्किन के लिए लगाएं घर में बने ये फेस मास्क: National Face Mask Day 2023
National Face Mask Day 2023

National Face Mask Day 2023: बेदाग, चमकती स्किन की चाहत किसे नहीं होती। एक समय था, जब सिर्फ महिलाएं और युवतियां ही इस दौड़ में शामिल थीं, लेकिन आज का वक्त बदल गया है। अब पुरुष भी इस ट्रेंड को फॉलो करते हैं। वे भी स्किन केयर पर ध्यान देने लगे हैं। स्किन केयर रूटीन का नाम लेते ही सभी के जहन में फेस मास्क का ख्याल जरूर आता है। दिन में सिर्फ कुछ मिनट अपनी स्किन के लिए निकालें और पाएं जवां त्वचा। लोगों को यही बात समझाने के लिए हर साल 11 अगस्त को नेशनल फेस मास्क डे मनाया जाता है।

ऐसे हुई नेशनल फेस मास्क डे की शुरुआत

National Face Mask Day 2023
In the year 2019, a British cosmetic company started this day.

दरअसल, इस खास डे की शुरुआत कुछ साल पहले ही हुई है। साल 2019 में एक ब्रिटिश कॉस्मेटिक कंपनी ने इस दिन की शुरुआत की। कंपनी का उद्देश्य था कि लोग अपने बिजी शेड्यूल से कम से कम बीस मिनट तो खुद की स्किन के लिए निकालें। जिससे न सिर्फ स्किन रिपेयर हो, बल्कि लोग खुद भी रिलेक्स महसूस करें। आज यह दिन जोरशोर से मनाया जाता है। कई कंपनियां और सैलून इस खास दिन पर डिस्काउंट भी देने लगे हैं।

घर में ही छिपे है दमकती स्किन के राज  

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए यह बिल्कुल जरूरी नहीं है कि आप महंगे कॉस्मेटिक ही यूज करें।
To get glowing skin, it is not at all necessary that you use expensive cosmetics.

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए यह बिल्कुल जरूरी नहीं है कि आप महंगे कॉस्मेटिक ही यूज करें। आप घर में रखी सामग्री जैसे-गुलाब जल, चंदन पाउडर, मुल्तानी मिट्टी, बादाम, दूध, शहद, मलाई, बेसन, हल्दी से अपने लिए फेस मास्क बना सकते हैं। ये मास्क नेचुरल होने के कारण आपकी स्किन को कोई नुकसान नहीं पहुंचते हैं। और कम दामों में आपके चेहरे की खोई हुई चमक लौटा देते हैं। बॉलीवुड डीवाज भी घर में बने इन मास्क का उपयोग करती हैं। तो चलिए जानते हैं घर में ही कैसे तैयार कर सकते हैं फेस मास्क।

प्रियंका चोपड़ा के फेवरेट होममेड मास्क

बॉलीवुड ब्यूटी प्रियंका चोपड़ा घर में ​बने फेस मास्क लगाना पसंद करती हैं। वे अक्सर इससे संबंधित वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करती हैं। प्रियंका फेस के साथ ही लिप मास्क भी घर में ही तैयार करती हैं।

लिप मास्क : प्रियंका का कहना है कि फेस में लिप्स काफी महत्वपूर्ण होते हैं, ऐसे में इनकी देखभाल करना जरूरी है। लिप मास्क के लिए एक्ट्रेस ने आवश्यकतानुसार सी साल्ट लिया, इसमें ग्लिसरीन और गुलाब जल मिलाया। और फिर इसे दस मिनट के लिए होंठों पर लगाकर छोड़ दें। सूखने पर इसे वॉश कर लें।

फेस मास्क : अगर आप चाहते हैं कि फेस पैक का अच्छा असर नजर आए तो उसे पूरी तरह से ड्राई होने का समय दें। इसके लिए प्रियंका ने एक कप बेसन में दही, चंदन पाउडर, दूध और चुटकी भर हल्दी डालकर पैक तैयार किया। प्रियंका के अनुसार वह इसे पूरी बॉडी पर अप्लाई करती हैं। सूखने के बाद इसे रगड़कर उतार लेती हैं। इससे डैड स्किन और फेशियल हेयर हट जाते हैं। इसके बाद इसे वॉश करें।  

जाह्नवी का फेस मास्क मिनटों में देगा ग्लो

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर भी घर में बना फेस मास्क लगाना पसंद करती हैं। इसके लिए वे सबसे पहले चेहरे को गुनगुने पानी से धोती हैं। इसके बाद वह तीन चम्मच दही में एक चम्मच दही और पिसा हुआ केला या कोई भी सीजनल फ्रूट मिलाकर लगाती हैं। पूरे फेस और गर्दन पर इसे अच्छे से लगाने के बाद इस पैक को सूखने दें और उसके बाद इसे गुनगुने पानी से वॉश कर लें। जाह्नवी का कहना है कि यह मास्क वह अपने किसी भी इवेंट पर जाने से पहले जरूर लगाती हैं।