Nail Color Astrology
Nail Color Astrology

Summary: घर बैठे पाएं सैलून जैसी चमक! जानिए 5 आसान घरेलू नेल मास्क जो देंगे हेल्दी और खूबसूरत नाखून

अगर आपके पास पार्लर जाने का समय नहीं है तो इन घरेलू नेल मास्क से करें घर पर ही मिनी-मैनीक्योर। ये आसान और असरदार नुस्खे नाखूनों को बनाते हैं मजबूत, चमकदार और खूबसूरत।

हर किसी के लिए मैनीक्योर करवाना आसान नहीं होता है क्योंकि आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में इतना समय किसी के पास भी नहीं होता है कि वह जल्दी से पार्लर चली जाए। इसीलिए वह अपने नाखूनों का ध्यान नहीं रख पाते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस बात की जानकारी देने जा रहे हैं कि आप अपने नेल्स को हेल्दी किस प्रकार रख सकते हैं। किस प्रकार का नेल मास्क यूज कर सकते हैं।

lemon tomato
lemon tomato

इसके लिए टमाटर और नींबू का इस्तेमाल किया जाता है। इसी के साथ विटामिन ई और मीठे बादाम का तेल भी इस्तेमाल करें।

इस्तेमाल करने का तरीका

इसके लिए इन सभी चीजों को एक बड़े से कटोरे में लेकर मिला ले। अब अपनी उंगलियों को इस मिक्सर के अंदर रखें। 10 से 15 मिनट के लिए उसी में रहने दे। इसके बाद ठंडे पानी से साफ कर लें। अब अपने हाथों को अच्छी तरह से सुखाले और मॉइश्चराइजर कर ले।

इसके लिए 2 बड़े चमच्च जैतून का तेल और एक बड़ा चम्मच नारियल का तेल और 2 बड़े चम्मच शिया बटर का इस्तेमाल करें।

coconut and olive
coconut and olive

इस्तेमाल करने का तरीका

इन सभी चीजों को मिलाकर एक पेस्ट बना लें और अब इसे अपनी उंगलियों और नाखूनों पर मास्क की तरह लगाएं। अच्छी तरह से मालिश करें और 20 मिनट तक ऐसे ही रहने दे अब गुनगुने पानी से अपने हाथ धो लें।

इसके लिए आधा कप संतरे का जूस और एक पिसा हुआ लहसुन का इस्तेमाल करें।

Orange juice and garlic
Orange juice and garlic

इस्तेमाल करने का तरीका

इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से एक कटोरे में मिला ले। अब नाखूनों को 10 से 15 मिनट के लिए इस कटोरे में ही डुबोकर रखें। उसके बाद गुनगुने पानी से धो लें। इस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में तीन बार किया जा सकता है।

इसके लिए एक चम्मच शहद, एक चम्मच हेवी क्रीम और एक चम्मच केला का इस्तेमाल करें।

Banana and honey
Banana and honey

इस्तेमाल करने का तरीका

नेल मास्क बनाने के लिए सबसे पहले इन सभी चीजों को एक कटोरे में ले और अच्छी तरह से एक साथ मिलाएं। जब तक एक स्मूथ टेक्सचर ना मिल जाए तब तक मिलाते रहे। अब इस मिश्रण को अपने नाखूनों पर लगाएं और 10 मिनट के लिए लगा रहने दें इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें।

इसके लिए 2 बड़े चम्मच जैतून का तेल, एक चम्मच नींबू का रस, एक छोटा चम्मच कटा हुआ लहसुन, लहसुन आपके लिए वैकल्पिक है।

olive oil and garlic
olive oil and garlic

इस्तेमाल करने का तरीका

इन सभी सामग्री को लेकर एक कटोरे में अच्छी तरह से मिला लें। अब इस मिश्रण में 10 मिनट के लिए अपने नाखून को भिगोकर रखें। अंत में अपने नाखूनों को गुनगुने पानी की मदद से साफ कर लें।

इस लेख में हमने आपको नाखून साफ करने के तरीके बताए हैं। इससे आप घर पर ही मेनीक्योर कर सकते हैं। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...

Leave a comment