Mascara Applying Tips
Mascara Applying Tips

मस्कारा लगाने में नहीं होगी दिक्कत, फॉलो करें ये 5 टिप्स

आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस बात की जानकारी देने जा रहे हैं कि मस्कारा कैसे लगाना चाहिए और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

Mascara Applying Tips: सुंदर और आकर्षक दिखना हर महिला को पसंद होता है। देखा जाए तो अगर आंखों का मेकअप अच्छे तरीके से किया जाता है तो आपका चेहरा बहुत ज्यादा खूबसूरत दिखाई देता है। आंखों का पूरा मेकअप केवल काजल या आईशैड से नहीं होता है। इसके लिए मस्कारा का भी इस्तेमाल किया जाता है जो खूबसूरती बढ़ाने के लिए बहुत ही जरूरी होता है। ऐसे में देखा जाए तो मस्कारा लगाने का भी एक अलग ही तरीका होता है जो शायद सभी लोगों को नहीं पता है, तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस बात की जानकारी देने जा रहे हैं कि मस्कारा कैसे लगाना चाहिए और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

स्टेप – 1 :- अच्छे मस्कारा का करें चुनाव

Mascara Applying Tips
mascara

सबसे पहले आंखों के लिए हमेशा ही अच्छे मस्कारा का चुनाव करना चाहिए। आप मसकारे का रंग अपनी पसंद के हिसाब से चुन सकते हैं। इसी के साथ वाटरप्रूफ मस्कारा का चुनाव करना चाहिए ताकि फैलने का डर बिल्कुल भी ना रहे।

स्टेप – 2 :- फिर कर्ल करे पलकों को

मस्कारा लगाने के लिए सबसे पहले अपनी पलकों को कर्ल करना चाहिए। उसके लिए आप एक अच्छे से लैशेज कलर का इस्तेमाल कर सकते है। लैशेज कर्ल वाली को ऊपरी पलक के नीचे दबाकर लगाना चाहिए। कर्ल करने के लिए कुछ सेकंड के लिए पलक को दबाए रखें।

स्टेप – 3 :- इसके बाद मस्कारा वैंड पर मस्कारा लगाएं

मस्कारा के साथ जो मौजूद ब्रश है उस पर मस्कारा ले अगर उस पर मस्कारा ज्यादा आ गया है तो इसे मसकारे की शीशी के ऊपरी भाग पर लगाकर कम कर ले।

स्टेप – 4 :- हल्का और हल्के हाथ से कोट लगाए

इसके बाद ब्रश से ऊपरी पलक पर जड़ों से सिरों की ओर हल्के हाथ से मस्कारा लगाएं। इसी के साथ यह भी याद रखे कि मस्कारा जड़ों पर ज्यादा और सिरों पर कम होना चाहिए। इससे आपकी पलकों के बाल मोटे और अलग-अलग खूबसूरत दिखाई देंगे।

स्टेप – 5 :- आखरी स्टेप नीचे की पलक पर जरूर लगाएं मस्कारा

choose mascara
choose mascara

अंत में नीचे वाली पलक पर भी ब्रश की मदद से जड़ों से सिरो तक मस्कारा लगाना चाहिए। नीचे की पलक छोटी होती है इसीलिए इन पर मस्कारा लगाने के लिए ब्रश के अगले भाग का ही इस्तेमाल किया जाता है। ऊपरी भाग का इस्तेमाल केवल ऊपरी पलक के लिए किया जाता है।

ध्यान रखने योग्य बातें

  • मस्कारा लगाने से पहले अपनी आंखों पर हल्का सा मॉइश्चराइजर या प्राइमर जरूर लगाए।
  • प्राइमर लगाने से पहले ही अपनी ड्रेस के अनुसार आप मिलता-जुलता आईशैडो अप्लाई कर सकते हैं।
  • लाइनर हमेशा आंखें बंद करके ही लगाना चाहिए इससे लाइनर फैलता नहीं है और छोटा बड़ा नहीं लगता है।
  • मस्कारा लगाने से पहले अगर आप अपने लैशेस पर बेबी पाउडर का इस्तेमाल करते हैं तो इसके जरिए आपकी आई लैशेज लंबी और घनी दिखाई देती हैं। बेबी पाउडर लगाने के बाद एक कोट लगाएं। जब मस्कारा सूख जाए उसके बाद फिर से बेबी पाउडर का एक कोट लगाएं।

अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए मस्कारा का इस्तेमाल जरूर करें और दिए गए टिप्स को जरूर अपनाएं। इससे आपकी खूबसूरती में चार चांद लग जाएंगे। इसी के साथ आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना बिल्कुल भी ना भूलें।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...

Leave a comment