लंबे और घने बालों के लिए मलाई को इन 6 तरीकों से करें इस्तेमाल: Malai for Hair Care
Malai for Hair Care

Hair Care: लंबे और घने बालों की चाहत तो हम सभी की होती है। लेकिन इसके लिए अक्सर हम सभी महंगे हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन वास्तव में यह आपके बजट के लिए ठीक नहीं है। अगर आप चाहें तो एक भी पैसा खर्च किए हुए अपने बालों को सिल्की, स्मूद व मजबूत बना सकते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं मलाई। एक बार दूध को उबालने के कुछ समय बाद उस पर मलाई आ जाती है। अक्सर हम उस मलाई को यूं ही बेकार समझकर बाहर फेंक देते हैं। जबकि यह वास्तव में आपके बालों का ख्याल रखने में काफी मददगार है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको मलाई को अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल करने के आसान तरीकों के बारे में बता रहे हैं-

1) केले और मलाई का करें इस्तेमाल

बालों की देखभाल करने के लिए आप मलाई और केले का इस्तेमाल कर सकते हैं। केला बालों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। यह फ्रिजी बालों को अधिक मैनेजेबल बनाता है। साथ ही साथ, इससे बाल अधिक मजबूत व सिल्की बनते हैं

आवश्यक सामग्री-

  • एक पका हुआ केला
  • दो से तीन चम्मच मलाई
  • एक चम्मच दूध

इस्तेमाल का तरीका-

Malai for Hair Care
Benefits of Malai for Hair Care
  • सबसे पहले एक पका हुआ केला लें और उसे अच्छी तरह मैश कर लें।
  • अब आप इसमें मलाई व दूध डालकर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें।
  • अगर आप चाहें तो इस मिश्रण में तीन-चार बूंदे एसेंशियल ऑयल की भी मिक्स कर सकते हैं। हालांकि, यह पूरी तरह से ऑप्शनल है।
  • अब आप तैयार पेस्ट को अपने बालों पर लगाएं और करीबन 45 मिनट के लिए लगा रहने दें।
  • अंत में, किसी जेंटल हर्बल शैम्पू की मदद से बालों को वॉश करें।
  • आप सप्ताह में एक या दो बाद इस मास्क को लगा सकते हैं।

2) मलाई और शहद का करें इस्तेमाल

शहद बालों को डीप कंडीशन करता है। इसलिए, अगर आपके बाल रूखे व डैमेज्ड हैं तो ऐसे में आप इस मास्क को सप्ताह में एक बार अपने बालों में लगाएं।

आवश्यक सामग्री-

  • तीन से चार चम्मच मलाई
  • दो चम्मच शहद

इस्तेमाल का तरीका-

  • इस मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में मलाई डालें और उसे अच्छी तरह फेंट लें।
  • अब इसमें शहद डालें और अच्छी तरह मिक्स करें।
  • तैयार पेस्ट को अपने बालों पर लगाएं और करीबन एक घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
  • अंत में, आप बालों को शैम्पू कर लें और फिर उसे कंडीशन करें।

3) मलाई और नारियल का दूध करें इस्तेमाल

नारियल के दूध में कई पोषक तत्व होते हैं, जो ना केवल बालों को सिल्की बनाते हैं, बल्कि उसे अधिक मजबूत भी बनाते हैं। आप नारियल के दूध में मलाई और जैतून का तेल मिक्स करके इस्तेमाल कर सकते हैं।

आवश्यक सामग्री-

  • दो चम्मच नारियल का दूध
  • दो चम्मच मलाई
  • एक चम्मच जैतून का तेल

इस्तेमाल का तरीका-

  • इस मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में नारियल दूध, मलाई व जैतून का तेल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
  • जब यह एक पेस्ट बन जाए तो इसे अपने बालों में लगाएं और आधे घंटे के लिए छोड दें।
  • अगर आपका पेस्ट ज्यादा पतला या बालों में रनिंग कर रहा है तो ऐसे में आप उसे शॉवर कैप से ढक दें।
  • अंत में, आप बालों को एक जेंटल शैम्पू की मदद से क्लीन करें।

4) मलाई और चावल के आटे का करें इस्तेमाल

अगर आप नेचुरल तरीके से अपने बालों को स्ट्रेट करना चाहती हैं या फिर आपके बालों में रूसी की समस्या है तो ऐसे में मलाई और चावल आटा से बनने वाला यह हेयर पैक आपके बेहद काम आएगा।

आवश्यक सामग्री-

  • तीन से चार बड़े चम्मच मलाई
  • 1 चम्मच चावल का आटा
  • एक नींबू का रस

इस्तेमाल करने का तरीका-

  • सबसे पहले एक बाउल में चावल आटा, मलाई व नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  • अगर मिश्रण गाढ़ा हो तो इसमें थोड़ी मलाई और मिक्स की जा सकती है।
  • आप इस मिश्रण को 10-15 मिनट के लिए बाउल में ऐसे ही छोड़ दें।
  • अब आप इस पेस्ट को अपने बालों में लगाएं और एक घंटे के लिए रहने दें।
  • अंत में, अपने बालों को पानी की मदद से अच्छी तरह क्लीन कर लें।

5) लगाएं मलाई

अगर आप उन लोगों में से हैं, जो अपने बालों की केयर तो करना चाहते हैं, लेकिन बहुत अधिक झंझट से बचना चाहते हैं तो ऐसे में सिर्फ मलाई को भी बालों में लगाया जा सकता है। यह आपके बालों को भीतर से नमी प्रदान करती है।

आवश्यक सामग्री-

  • एक कटोरी मलाई

इस्तेमाल का तरीका-

  • सबसे पहले अपने बालों को क्लीन करें और फिर बालों को सेक्शन करते हुए मलाई लगाते जाएं।
  • अब आप अपने बालों को शॉवर कैप से ढक लें।
  • करीबन एक घंटे के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें।
  • अंत में, आप बालों को पहले पानी से धो लें और फिर किसी जेंटल शैम्पू से बालों को वॉश करें।

6) मलाई और अंडे से बनाएं मास्क

अंडा प्रोटीन रिच होता है और आपके बालों को मजबूत प्रदान करता है। ऐसे में लंबे व घने बाल पाने के लिए अंडे और मलाई की मदद से भी एक बेहतरीन हेयर मास्क बनाया जा सकता है।

आवश्यक सामग्री-

  • एक एग व्हाइट
  • दो चम्मच मलाई

इस्तेमाल का तरीका-

  • सबसे पहले एक अंडे को तोड़कर उसका एग व्हाइट निकाल लें।
  • अब आप इसमें मलाई डालें और मिक्स करें।
  • अगर आप चाहें तो इसमें एक विटामिन ई का कैप्सूल तोड़कर भी मिक्स कर सकते हैं।
  • अब आप तैयार मिश्रण को अपने बालों पर लगाएं और 45 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
  • अंत में, बालों को किसी जेंटल शैम्पू से क्लीन करें।

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...