Types Of Kajal: महिलाएं जब भी मेकअप करती हैं तो काजल लगाना बेहद ही पसंद करती हैं। भले ही वह पार्टी के लिए तैयार हो या फिर ऑफिस जाने के लिए या फिर केजुअल में रेडी हो। काजल से वह एक डिफरेंट लुक क्रिएट करने की कोशिश करती हैं। अगर सिर्फ आंखों में काजल लगा दिया जाए तो इससे महिला का पूरा लुक ही बदल जाता है। एक बिगनर से लेकर ब्यूटी बफ तक, हर किसी की मेकअप किट में काजल अवश्य होता ही है। काजल आंखों पर बेहतरीन लुक देने के साथ-साथ बॉर्डरलाइन को परिभाषित करता है। यह एक ऐसा मेकअप प्रोडक्ट है, जिसे हर दिन इस्तेमाल किया जाता है और शायद यही कारण है कि आजकल मार्केट में डिफरेंट तरह के काजल अवेलेबल हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको इन्हीं डिफरेंट टाइप के काजल व इन्हें लगाने के तरीके के बारे में विस्तारपूर्वक बता रहे हैं-
सॉफ्ट कोहल काजल

सॉफ्ट कोहल काजल एक तरह का पेंसिल काजल होता है। इसे आप अपनी वॉटरलाइन और लैश लाइन दोनों पर लगा सकते हैं। यह आपके लुक को एक सॉफ्ट टच देता है और लगाने के 24 घंटे के बाद भी आपकी आंखों पर टिका रहता है। इसलिए, आजकल महिलाएं इसका इस्तेमाल करना काफी पसंद करती हैं।
इसे इस्तेमाल करने के लिए आप ब्लैक सॉफ्ट कोहल काजल या फिर किसी कलरफुल सॉफ्ट कोहल काजल को लें और आप इसे वाटरलाइन पर लगाएं। आप चाहें तो इसे अपनी अपर लैश लाइन पर भी लगा सकती है। पेंसिल के आकार के काजल होने के कारण इसे पकड़ना और लगाना आसान है। यह आपको इंटेंस लुक देने में मदद करेगा।
लिपस्टिक काजल

लिपस्टिक काजल को इसके आकार की वजह से लिपस्टिक काजल कहा जाता है। दरअसल, इसे लिपस्टिक के आकार में बनाया गया है और इसे स्टिक काजल भी कहा जाता है। यह एक बेहद ही कॉम्पैक्ट काजल है और इसलिए आप इसे कहीं पर भी आसानी से ले जा सकती हैं। लिपस्टिक काजल वाटरप्रूफ है और इसलिए यह दिन भर आपकी आंखों पर रहता है। इसकी कंसिस्टेंसी काफी स्मूद होती है।
जब बात लिपस्टिक काजल को अप्लाई करने की होती है तो इसे सिर्फ वाटरलाइन पर लगाना अधिक अच्छा माना जाता है। चूंकि, इसकी टिप थोड़ी थिक होती है, इसलिए एक बिगनर को इससे आईलाइनर लगाने में समस्या हो सकती है।
जेल काजल

पिछले कुछ समय में जेल काजल काफी पॉपुलर हुए हैं। हालांकि, इसे लगाने के लिए आपको एक परफेक्शन की जरूरत होती है। लेकिन अगर आपको इसे हैंडल करना आ गया तो आप सिर्फ काजल की मदद से कई आई मेकअप लुक्स आसानी से क्रिएट कर सकती हैं। जेल काजल को ब्रश की मदद से अप्लाई किया जाता है।
चूंकि जेल काजल को ब्रश से लगाया जाता है, इसलिए आप डिफरेंट ब्रश का इस्तेमाल करके ना केवल लोअर वाटरलाइन पर इसे लगाएं आप चाहें तो वाटरलाइन के नीचे भी इसे अप्लाई करके हल्का स्मज लुक दे सकती हैं। इसके अलावा, यह काजल एक आईलाइनर के रूप में भी काफी अच्छी तरह काम करता है।
पेंसिल काजल

पेंसिल काजल बेहद ही आम हैं और लंबे वक्त से इस्तेमाल किए जा रहे हैं। चूंकि पेंसिल काजल काफी सस्ते होते हैं, इसलिए महिलाएं इसका इस्तेमाल करना पसंद करती हैं। आप इसे लोअर वाटरलाइन के साथ-साथ अपर वाटरलाइन पर भी यूज कर सकती हैं।
पेंसिल काजल को इस्तेमाल करने से पहले इसे अच्छी तरह शॉर्प करना बेहद जरूरी होता है। आप इसे वाटर लाइन पर लगा सकती हैं या फिर एक थिन आईलाइनर लगा सकती हैं। हल्का स्मज लुक पाने के लिए भी पेंसिल काजल का इस्तेमाल किया जा सकता है।
कलरफुल काजल

यह काजल उन महिलाओं के लिए है, जो अपने आई मेकअप के साथ प्ले करना चाहती हैं। आज व्हाइट से लेकर ब्लू, ग्रीन व अन्य कई कलर्स में काजल पेंसिल अवेलेबल हैं। आप ब्लैक के साथ इन कलर्स का इस्तेमाल करके अपने आई मेकअप लुक को स्टनिंग बना सकती हैं।
इस काजल का इस्तेमाल करते हुए आपको कलर्स को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होती है। मसलन, अगर आपकी आंखें छोटी हैं और आप उन्हें बड़ा दिखाना चाहती हैं तो ऐसे में आप व्हाइट काजल लें और उसे अपनी लोअर वाटरलाइन पर अंदर की तरफ लगाएं। इससे आपकी आंखें अधिक ओपनअप होंगी। ठीक इसी तरह, अगर आप सॉफ्ट स्मोकी आइज लुक क्रिएट करना चाहती हैं तो ब्राउन काजल पेंसिल को स्मज लुक में अप्लाई किया जा सकता है।
होममेड काजल

जिन महिलाओं की आंखें बहुत अधिक सेंसेटिव होती हैं या फिर जो बाजार में मिलने वाले काजल का इस्तेमाल नहीं करना चाहती हैं, उनके लिए होममेड काजल को अप्लाई करना भी एक अच्छा ऑप्शन है। इस काजल को बादाम, नारियल का तेल और एलोवेरा जेल की मदद से तैयार किया जा सकता है। आप आवश्यकतानुसार काजल बनाएं और उसका इस्तेमाल करें। डेली यूज के लिए इस काजल का इस्तेमाल करना काफी अच्छा माना जाता है।
वैसे तो यह काजल हल्का स्मूदी कंसिस्टेंसी में होता है, क्योंकि इसमें एलोवेरा जेल और नारियल के तेल का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन फिर भी इसे उंगली की मदद से ही लगाया जाता है। हमेशा काजल लगाने से पहले अपनी उंगली को अच्छी तरह साफ कर लें और उसके बाद काजल लगाएं। यह काजल लगाने के बाद आपको आंखों में हल्की जलन का अहसास हो सकता है। लेकिन अगर नियमित रूप से होममेड काजल को लगाया जाए तो इससे आंखों को फायदा मिलता है।
तो अब आप भी इन अलग-अलग तरह के काजल का इस्तेमाल करें और हर दिन एक न्यू लुक क्रिएट करें।
