Glitter Eye Makeup: मेकअप में कलर पैलेट की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस समय ब्राइट कलर्स ज्यादा अच्छे लगते हैं। आइए जानें इस फैस्टिव में गॉर्जियस लुक के लिए आप किस तरह के शेड्स ट्राई करें।
Also read: पाना चाहती हैं ब्राइट स्किन, तो लगाएं ये होम मेड फेस पैक: Bright Skin Pack
बटरफ्लाई आई मेकअप
ये आई मेकअप इंडियन और वेस्टर्न दोनों तरह के आउट फिट के साथ फबता है। ड्यूल कलर में पर्पल और हल्के वाइट कलर का इस्तेमाल करें। इसके लिए आईलिड के बाहर की तरफ वाले आधे हिस्से में पर्पल शैडो लगाएं और उसे अंदर की तरफ लाइट मर्ज करते हुए लाएं। फिर अंदर की तरफ कोने वाले हिस्से में हल्का सा वाइट शेड लगाएं।
वाइन एंड शिमर न्यूड का कॉम्बिनेशन
ग्लैमरस लुक के लिए आप डार्क टोन में वाइन और शिमरिश न्यूड कलर का इस्तेमाल करें। आईलिड पर आप वाइन आई शैडो लगाएं। आईलिड के ऊपरी हिस्से में शिमरिश न्यूड शेड लगाएं और निचले हिस्से को ब्लैक काजल से हाईलाइट करें।
मैटेलिक आई मेकअप
इस लुक के लिए सबसे पहले आई मेकअप में ब्राउन शिमर या न्यूड मैटेलिक आईशैडो आईलिड के मिडिल पर लगाएं और बाहर साइड की तरफ मैटेलिक आईशैडो लगाएं। इसके बाद आईलैशेज लगाकर ब्लैक मोटा आईलाइनर और काजल लगाएं।
एक्वा फ्रेश लुक आई मेकअप
फैस्टिव में फ्रेश के साथ डिफरेंट लुक के लिए आप एक्वा फ्रेश आई मेकअप भी ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए एक्वा शेड को आप आईलिड पर लगाकर अच्छे से मर्ज करें। उसके ऊपरी हिस्से में मोव शेड लगाकर मर्ज करें और उसके ऊपर हल्का सा पिंक शेड भी लगाएं।
मैटेलिक ब्लू कलर
आई मेकअप में आप मैटेलिक ब्लू कलर के शेड को आईलिड पर लगाकर मर्ज करें, फिर इसके बाद ब्लू आई पैंसिल से आई लाइनर और काजल लगाते हुए आपस में मर्ज करें। इसके बाद ब्लैक लाइनर लगाएं। निचले हिस्से को ब्लू पेंसिल से हाईलाइट करें।
स्मोकी आई मेकअप

इस आई मेकअप के लिए एश मैटेलिक कलर का आईशैडो आईलिड पर लगाते हुए अच्छे से मर्ज करें। इसके बाद आईलैशेज लगाएं, फिर उसे मस्कारे से ऊपर की तरफ कर्व करें। ब्लैक आइलाइनर बाहर की तरफ कर्व करता हुआ रखें। इससे आंखें बड़ी लगेंगी।
कलरफुल शैडो
इस लुक के लिए आप ऑरेंज और पिंक टोन के साथ भी प्ले कर सकते हैं। इसके लिए आप आंखों के अंदर कोने की तरफ आधे पार्ट पर पिंक शैडो लगाएं और आधे में पिंक शेड लगाकर मिडिल से मर्ज करें।
पिंक एंड ब्लू कॉम्बिनेशन
फैस्टिव में इंडोवेस्टर्न ऑउटफिट्स के साथ आप इस तरह आई मेकअप भी ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए आईलिड पर पिंक शेड का आईशैडो लगाएं और बाहर के साइड हल्का सा ब्लैक शैडो लगाकर मर्ज करें। आंखों के निचले हिस्से को ब्लू पेंसिल से हाईलाइट करें।
पर्पल एंड ब्लैक
आई मेकअप में पर्पल एंड एक्वा ब्लू का कॉम्बिनेशन भी चुन सकती हैं। आईलिड पर ग्लिटरी पर्पल और सेंटर में एक्वा ब्लू शैडो लगाकर मर्ज करें। आईलाइनर मोटा लगाएं।
मोव एंड सी ग्रीन कॉम्बिनेशन
मेकअप में आई मेकअप डिफरेंट करने के लिए आप पिंकिश मोव और सी ग्रीन का कॉम्बिनेशन ट्राई कर सकते हैं। इसके लिए आईलिड पर पिंक और मोव कलर का आईशैडो मर्ज करके लगाएं। आंखों के निचले हिस्से में सी ग्रीन पेंसिल से मोटा काजल लगाएं।
