नजदीक है वेडिंग सीजन, परफेक्ट दुल्हन बनने की है चाहत तो अपनाएं ये डाइट: Wedding Special Diet
Wedding Special Diet

सर्दी की शादी के लिए फॉलो करें शहनाज हुसैन के ये मेकअप टिप्स: Shehnaz Hussain Makeup Tips

मेकअप आर्टिस्ट शहनाज हुसैन के कुछ टिप्स को अपनाकर अपने मेकअप लुक को फ्लॉलेस बना सकती हैं। आइए जानें शहनाज हुसैन के कुछ विंटर मेकअप टिप्स के बारे में।

Winter Makeup Tips: अपनी शादी में सभी खूबसूरत दिखना चाहते हैं। इसके लिए वह कई महंगे आउटफिट्स और कई तरह के मेकअप भी करते हैं। यदि आपकी भी शादी सर्दी के मौसम में होने वाली है और आपको मेकअप के बारे में ज्यादा कुछ नहीं पता है, तो आप मेकअप एक्सपर्ट शहनाज हुसैन के कुछ टिप्स को अपनाकर अपने मेकअप लुक को फ्लॉलेस बना सकती हैं। आइए जानें शहनाज हुसैन के कुछ विंटर मेकअप टिप्स के बारे में।

Also read: अपनी शादी में खुद कर रही हैं मेकअप, तो इन बातों का ध्यान रखें: Bridal Makeup Tips

Washing face too many times a day
Step 1: Choose the right skin care routine

अपनी शादी में सबसे अच्छा दिखने के लिए सिर्फ अच्छे मेकअप और ड्रेस की जरूरत नहीं होती है। बल्कि आपको कुछ दिन पहले से ही स्किन केयर रूटीन भी फॉलो करना होता है। क्योंकि जब आप स्टेप बाय स्टेप स्किन की केयर करती हैं तो इससे चेहरे पर अलग ही चमक देखने को मिलती है। इसके लिए आप ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन द्वारा बताए गए टिप्स को फॉलो कर सकती हैं और हेल्दी और खूबसूरत त्वचा पा सकती हैं।

The Importance Of Cleansing, Toning And Moisturizing
The Importance Of Cleansing, Toning And Moisturizing

अगर आपकी स्किन सामान्य या ड्राई है, तो सुबह और रात में स्किन को क्लींजिंग क्रीम या जेल से साफ करें। मेकअप कॉस्मेटिक्स से भी स्किन पर रूखापन आता है। क्लींजर से स्किन पर हल्के हाथों से मसाज करें और रूई से इसे हटा दें। रूई का इस्तेमाल करने से ज्यादा रूखापन नहीं होता है, क्योंकि रूई स्किन से ज्यादा नमी नहीं सोखती है। सुबह क्लीजिंग के बाद, रोज स्किन टॉनिक या गुलाब जल से स्किन को टोन करें। रूई से स्किन पोंछ लें और तेजी से थपथपाएं।

दिन में धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। धूप के संपर्क में आने से त्वचा में नमी की कमी आ सकती है। अधिकांश सनस्क्रीन में मॉइश्चराइजर होता है। मॉइश्चराइजर क्रीमी और लिक्विड होते हैं। अत्यधिक रूखेपन के लिए, क्रीम का इस्तेमाल जरुर करें। फाउंडेशन लगाने से पहले लिक्विड मॉइश्चराइजर लगाएं। जब भी स्किन रूखी लगे तो लिक्विड मॉइश्चराइजर लगाएं।

जिस तरह से आप अपने चेहरे का ध्यान रख रही हैं वैसे ही आपको अपनी आंखों का भी खास ध्यान जरूर रखना चाहिए। इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में थोड़ा सा बादाम का तेल लें। फिर इसे अपनी आंखों पर मसाज करें। 1 मिनट मसाज करने के बाद 15 मिनट के लिए इसे लगा रहने दें। अब कॉटन की मदद से आप इसे साफ कर लें। इससे आपकी आंखों के नीचे मौजूद काले घेरे कम हो जाएंगे।

The Best Ways to Remove Liquid Lipstick
Shehnaz Hussain Makeup Tips for bride

सर्दियों में लिप्स ड्राई हो जाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप इसका सही तरीके से ध्यान रखें। इसके लिए आप बादाम के तेल से लिप्स की मसाज रोजाना डेली रात को कर सकती हैं इससे लिप्स सॉफ्ट और पिंक नजर आएंगे।

अपने चेहरे के डार्क एरिया पर फाउंडेशन का हल्का शेड लगाएं जैसे आंखों के पास डार्क सर्कल्स, और एक्सप्रेशन लाइन्स पर। इसके साथ ही एक्सपोज्ड एरिया पर भी फाउंडेशन लगाएं, जैसे गर्दन और आर्म्स पर। चेहरे पर फाउंडेशन लगाते समय इसे जॉ लाइन और हेयरलाइन पर अच्छी तरह ब्लेंड करें। नाक, माथे और ठुड्डी जैसे ऑयली एरिया पर पाउडर लगाएं।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...