Lipstick colors : लिपस्टिक…मेकअप किट का सबसे जरूरी हिस्सा है। ये लड़कियों की लाइफ का भी बहुत जरूरी हिस्सा है। इसके बिना मेकअप करना तो दूर लड़कियों के लिए सिर्फ तैयार होना भी मुश्किल हो जाएगा। मेकअप में लिपस्टिक की अहमियत ऐसे समझिए कि अगर आप कम से कम मेकअप में भी कहीं जाना चाहती हैं तो सिर्फ लिपस्टिक लगाकर ही काम चल जाएगा। यही वजह है कि कम से कम 2 लिपस्टिक तो हर लड़की के पास होती ही हैं। कइयों के पास इसका बड़ा कलेक्शन भी होता है। लेकिन आप बड़ा कलेक्शन रखना नहीं चाहती हैं और फिर भी मेकअप को पसंद करती हैं, खासतौर पर लिपस्टिक आपको बहुत भाती है तो कुछ खास रंग आपके पास जरूर होने चाहिए। मस्ट हेव लिपस्टिक कलर (must have lipstick colour) कौन से हैं, आइए जानें-

न्यूड है जरूरी-
लिपस्टिक का न्यूड कलर क्लासी की श्रेणी में आता है। ये एक ऐसा रंग है, जो कैजुअल गेट टूगेदर से लेकर बड़े पार्टी फंक्शन तक में चल जाता है। डार्क रंग में रंगी आंखों के साथ ये रंग तो खूब फबता है। ये एक मस्ट हेव लिपस्टिक कलर है, जिससे चुनना एक कठिन काम होता है। हर लड़की की स्किन का कलर अलग होता है और न्यूड कलर तो स्किन के हिसाब से ही लेना होता है। मगर ये कहना जितना आसान है, इसे चुनना उतना ही कठिन है। इसके लिए एक नियम अपनाया जा सकता है। आप लिपस्टिक में वो न्यूड कलर चुनें, जो आपके होंठों के रंग से मैच करता हो।

आपका फेवरेट पिंक-
लड़कियों की जिंदगी से गुलाबी रंग का जुड़ाव कितना ज्यादा है, ये तो कोई भी बता सकता है। इसलिए गुलाबी लिपस्टिक का होना भी जरूरी है। आपके वैनिटी में गुलाबी रंग की लिपस्टिक नहीं है तो मानिए कि वैनिटी अधूरी है। इस रंग की खासियत है कि इसे किसी भी स्किन शेड वाली लड़की पर पसंद किया जा सकता है। लेकिन ये बात भी सही है कि मस्ट हेव लिपस्टिक कलर गुलाबी गोरी त्वचा वालों पर बहुत अच्छा लगता है। आपको त्वचा कितनी टैन है, इस पर भी ध्यान देना होगा। स्किन जितनी खराब हो पिंक का शेड उतना ही हल्का लें।

ब्राउन लिपस्टिक के क्या कहने-
ये एक मस्ट हेव लिपस्टिक कलर है, जो कभी फैशन से बाहर नहीं होता है। बल्कि ये हर पार्टी की शान बना देता है। ये तब भी कमाल करता है, जब आप कुछ अलग करना चाहती हैं। लेकिन आपको इसके साथ मैचिंग कपड़ों का ध्यान भी रखना होता है। हर कपड़ा इस पर सूट नहीं करता है।

लाल तो पर्फेक्ट है-
लिपस्टिक का लाला रंग हर लड़की के पास होता ही है। ये भी एक मस्ट हेव लिपस्टिक कलर है और ये लगभग सभी के चेहरे पर खिलता है। बड़े स्टार्स से लेकर कॉलेज जाने वाली लड़की तक इस कलर की दीवानी होती ही है। आप चाहें तो रेड के अलग-अलग रंगों का कलेक्शन अपने पास रख सकती हैं। ये आपकी तकरीबन हर लुक पर सूट करता है, यहां तक कि रेट्रो लुक पर भी ये रंग अच्छा लगता है।

कोरल का साथ-
अगर आपने हाल ही में मेकअप करना शुरू किया है तो कोरल कलर बिलकुल आपके लिए है। अपने मस्ट हेव लिपस्टिक कलर में आप इसे भी जरूर शामिल करें। ये हर स्किन कलर पर अच्छा लगता ही है।