Bridal Makeup Idea: दुलहन के मेकअप की जब भी बात आती है, तो हम ट्रेंड के बारे में सोचते हैं और उसी हिसाब से मेकअप करना चाहते हैं। आइए जानते हैं कुछ लेटेस्ट दुलहन मेकअप के बारे में।
गुलाबी मेकअप

गुलाबी रंगों वाला यह मेकअप चेहरे को निखार देता है और दुलहन को गुलाबी रंगत में समेट देता है। इसके लिए पिंक ब्लश का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें लिपस्टिक भी गुलाबी लगा सकते हैं। अगर आपको गुलाबी लिपस्टिक नहीं पसंद तो पीच या न्यूड पिंक रंग भी चुन सकते हैं।
स्मोकी आई मेकअप

दुलहन के मेकअप में आंखों पर खास जोर दिया जाता है। यहां स्मोकी आई लुक बहुत खूबसूरत दिख रहा है। इस तरह का स्मोकी आई मेकअप आपको बोल्ड और ट्रेंडी दुलहन लुक देगा। साथ ही आपकी आंखें बड़ी-बड़ी दिखाई देती हैं और आंखों का मेकअप अगर बोल्ड हो तो दुलहन अपने आप ही खूबसूरत नजर आती है।
ग्लास मेकअप

यह मेकअप नैचुरल लुक देने के साथ अंदर की खूबसूरती निखारता है। इसमें त्वचा की प्राकृतिक रंगत को ही निखारा जाता है। वैसे भी आजकल ग्लास स्किन जैसे मेकअप ट्रेंड में है, जो लड़कियां काफी पसंद भी करती हैं।
नैचुरल मेकअप

नैचुरल मेकअप से बेहतर कुछ और नहीं है। यह दुलहन की प्राकृतिक खूबसूरती को बनाए रखता है। इस मेकअप में बहुत ज्यादा प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं किया जाता, जिस वजह से आपकी प्राकृतिक खूबसूरती बनी रहती है।
ग्लॉसी मेकअप

यह मेकअप दुलहन के चेहरे को चमकदार बनाने में अहम भूमिका निभाता है। इसमें पूरा चेहरा दमकता है। ग्लॉसी मेकअप की खास बात ये है कि ये लंबे वक्त तक आपको फ्रेश बनाए रखता है।
हाइड्रा मेकअप, एचडी मेकअप

इसे हाई डेफिनिशन मेकअप कहते हैं, जो स्किन के धब्बों को खूबसूरती से छिपाकर नैचुरल चमक प्रदान करता है। अगर आप बिल्कुल नैचुरल लुक चुनना चाहती हैं तो अपने वेडिंग डे के लिए इस मेकअप को करा सकती हैं। इन दिनों इस तरह के मेकअप का काफी टेंड है क्योंकि इस मेकअप में तस्वीरें बहुत खूबसूरत नजर आती हैं।
