Makeup For Promise Day: प्रॉमिस डे आने ही वाला है तो ऐसे में आप यदि सोच रही है कि अपनी ड्रेस के साथ कैसा मेकअप करें। तो जान लीजिए कि आपको ऐसा मेकअप करना है कि आपकी ओवरऑल लुक बेहद सुंदर नजर आए। क्योंकि जब आपका मेकअप अट्रैक्टिव होगा तो आपने जो भी ड्रेस पहन रखी होगी तो वह खिलकर नजर आएगी। आजकल मेकअप में भी बहुत सारे स्टाइल चल रहें है सबसे बड़ी बात की आपको बहुत ज्यादा हैवी मेकअप नहीं करन है बिल्कुल न्यूड मेकअप जो आपको चेहरे को नेचुरल लुक देगा। और बेहद सुंदर नजर आएगी। क्योंकि कभी भी थोपा हुआ अच्छा नहीं लगता है। आईए जानिए किस तरह का मेकअप आप कर सकती है।
चेहरे को वॉश करें और मॉइस्चराइज करें

सबसे पहले आपको अपने चेहरे को अच्छी तरह धोना है। क्योंकि चेहरे पर गंदगी होगी तो आपका मेकअप उतने अच्छी तरह से साफ नजर नहीं आएगा। इसलिए आपको सबसे पहले एक अच्छे फेस वॉश से चेहरे को धोना है। और फिर चेहरे पर नमी बनी रहें चेहरा पर रूखापन नजर नहीं आए। तो इसके लिए आपको एक अच्छे मॉइश्चराइजर से चेहरे पर हल्की सी मसाज करनी है जिससे मेकअप अच्छी तरह हो सके। जिन महिलाओं की त्वचा तैलीय है वह ऑयल फ्री मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें। एसपीएफ युक्त मॉइश्चराइजर का ही इस्तेमाल करें।
प्राइमर का इस्तेमाल
जब आप चेहरे मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल कर लें तो उसके बाद आपको चेहरे पर प्राइमर का इस्तेमाल करना है और यह प्राइमर लॉग लास्टिंग होना चाहिए जिससे आपके मेकअप का बेस बना रहें। इसके बाद जब आप त्वचा पर प्राइमर का इस्तेमाल करती है तो जरूरी है कि यह आपकी त्वचा से मैच करता हुआ होना चाहिए। क्योंकि तभी प्राइमर का सही इस्तेमाल होगा। इसके बाद आपको उंगली पर प्राइमर को लेकर पूरे चेहरे पर लगाना है। खासकर आंखों के नीचे,नाक के आस पास और टी जोन पर प्राइमर को लगाना है। बस इसे अच्छी तरह फैलाकर लगाएं।
फाउंडेशन को लगाएं
जब प्राइमर का इस्तेमाल कर लेती है तो उसके बाद आपको फाउंडेशन को लगाना होता है। फाउंडेशन आप इस तरह का लें जो आपकी स्किन टोन से मैच करता हो। आप इसके लिए अपनी जॉ लाइन पर इसको अच्छी तरह से लगाकर देख सकती है। यदि यह किसी तरह का पैच या लाइन नहीं छोड़ेगा तो समझ लें कि वह फाउंडेशन आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है। फाउंडेशन को फिर आप अपने पूरे चेहरे पर स्पाउंज की सहायता से अच्छी तरह फैलाकर लगाएं। जिससे पूरे चेहरे पर यह इकसार हो जाए।
कंसीलर का इस्तेमाल
फाउंडेशन के बाद आपको कंसीलर का इस्तेमाल करना है क्योंकि कंसीलर आपकी त्वचा को इकसार दिखाता है। आपके चेहरे पर दाग धब्बों और काले घेरों को छिपा देता है। जिससे आपकी त्वचा इकसार के साथ फ्रेश नजर आती है। कंसीलर आपके फाउंडेशन से एक शेड लाइट होना चाहिए। जिससे कि फाउंडेशन से अलग हटकर नजर नहीं आए। जरूरी है कि आप आंखों के नीचे इसे लगाएं और जहां जहां आपको लग रहा है कि आपके चेहरे पर निशान दिखाई पड़ रहे है वहां इसे लगाएं और अच्छी तरह इसे बैलेंड कर दें। जिससे यह अलग से नजर नहीं आए। क्योंकि अगर आपके चेहरे पर पैच या फिर लाइनस नजर आएगी तो आपको मेकअप उतना परफेक्ट नजर नहीं आएगा।
मेकअप को सेट करें
जब आप मेकअप का बेस बना लेते है तो जरूरी होता है कि उसे सेट कर लें। क्योंकि ऐसा न हो कि आपका मेकअप बाद में खराब हो जाए तो इसके लिए सबसे पहले कॉम्पेक्ट पाउडर लें जिसमें कलर नहीं होता है। उसको लगाने के लिए फ्लफी ब्रश लें और पूरे चेहरे पर पाउडर को ब्रश की सहायता से लगाएं। और छोटे ब्रश की सहायता से आंखों के नीचे कंसीलर के ऊपर पाउडर से उसे सेट करें। इसके बाद आप मेकअप सेट करने वाले स्प्रे का इस्तेमाल कर सकती है जिससे कि आपका मेकअप सेट रहेगा। मेकअप सेट करने का एक फायदा यह होता है इससे आप जब तक उसे स्वयं से रिमूव नहीं करती है तब तक वह फैलता नहीं है और खराब भी नजर नहीं आता है।
ब्लशर और लिपस्टिक
जब आपका मेकअप सेट हो जाए तो जरूरी है कि आपको ब्लशर का इस्तेमाल करना है इसके लिए आप सबसे पहले यह जान लें कि न्यूड मेकअप के लिए हमंे बहुत ज्यादा ब्राइट कलर्स का इस्तेमाल नहीं करना होता है। इसके लिए जरूरी है कि आप अपनी स्किन टोन के हिसाब से ही इसे लगाएं जैसे कि आपकी त्वचा का रंग साफ है तो उस पर पीच और पिंक रंग ज्यादा अच्छा लगेगा। और यदि आपकी त्वचा का रंग डार्क है तो बेरी कलर और यदि आपका रंग मीडियम है तो कोरल कलर अच्छा लगेगा। आंखों पर आपको ज्यादा मेकअप का इस्तेमाल नहीं करना है सिर्फ मस्कारा लगाएं और हल्का सा काजल। साथ ही लिपस्टिक में न्यूड कलर्स जैसे पीच और पिंक ही सुंदर लगते है। आजकल तो डिफरेंट तरीके के लिप ग्लॉस चल रहे है जो आपके होंठो को नेचुरल लुक देगे। लिप ग्लॉस में लांग लास्टिंग वाले ग्लॉस एक बेहतर ऑप्शन है जिससे कि वह होंठो पर ज्यादा देर तक बने रहे।
हाइलाइटिंग
आजकल हाइलाइटिंग का मेकअप में काफी इस्तेमाल देखा जाता है। इसको लगाने से आपको चेहरा जैसे ग्लो करने लगता है। लेकिन जरूरी है कि आपको इसका इस्तेमाल करने से पहले देखना होगा कि आपकी स्किन टोन क्या है। यदि आपकी त्वचा का रंग गोरा है तो आप शैंपेन हाइलाइटर का इस्तेमाल करें और यदि आपकी त्वचा का रंग मीडियम है तो गोल्ड का। और यदि आपकी त्वचा का रंग काला है तो ब्राउंज का। इसके बाद आपको हाइलाइटर को चेहरे पर चीकबोन्स,नाक पर,ब्रो बोन्स पर इस्तेमाल करना है। और इसे अच्छे से बैलेन्ड कर देना है। क्योंकि यदि आपने अच्छी तरह फैलाया नहीं तो वह चेहरे पर अलग से दिखाई देगा जो आपके मेकअप को खराब कर देगा।
