Celebrities Trendy Kohl Eyes
Celebrities Trendy Eye looks

Celebrities Trendy Kohl Eyes : बोल्ड ग्राफिक आई लाइनर से लेकर स्मज्ड कोहल आईज तक बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के ये लेटेस्ट आई मेकअप लुक्स। सोशल मीडिया पर मेकअप एक्सपर्ट्स से लेकर मेकअप लवर्स तक वाहवाही बटोरते नजर आ रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी किसी खास इवेंट के लिए मिनिमल और ट्रेंडी आई लुक इंस्पिरेशन की तलाश में हैं। तो आज हम आपके लिए बॉलीवुड एक्ट्रेसेज के लेटेस्ट आई मेकअप लुक्स लेकर हैं। जो कभी भी आउट ऑफ स्टाइल नहीं होने वाले हैं। आइए इन खूबसूरत कोहल आई लुक्स पर नजर डालते हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेसेज के लेटेस्ट आई मेकअप लुक्स लुट रहे हैं, सोशल मीडिया पर लाइमलाइट

सान्या मल्होत्रा का ट्रेडिशनल लुक

इस साल की सबसे सुपरहिट फिल्मों में से एक ‘मिसेज’ फेम सान्या मल्होत्रा का ये लुक काफी खूबसूरत है। इस लुक में सान्या ने ब्लैक कलर के आउटफिट को गोल्डन ज्वेलरी, स्लीक बन और खूबसूरत गजरे के साथ स्टाइल किया है। इसके अलावा सान्या के बोल्ड और बैलेंस्ड मेकअप में आंखों की बात करें। तो वॉर्म ब्राउन आईशैडो के साथ स्मोकी लुक क्रिएट कर बोल्ड आईलाइनर और काजल अप्लाई किया है। जिसके साथ छोटी सी बिंदी और न्यूड लिप्स कमाल नजर आ रहे हैं।

कृति सेनन का वायरल लुक

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन के इस खूबसूरत आईफा लुक ने सोशल मीडिया पर जमकर तारीफें बटोरी हैं। इस लुक में कृति ने व्हाइट आउटफिट को टेक्सचर्ड ब्रेड और फ्लावर शेप्ड परांदी के साथ स्टाइल किया है। ऐसे में कृति के आई लुक की बात करें। तो कृति ने लोअर लैशलाइन के साथ रिवर्स विंग आईलाइनर के साथ आईलिड पर सॉफ्ट ब्राउन आईशैडो को अप्लाई किया है। जिसे कोहल लुक के ब्लेंड करने के साथ मॉडर्न टच देकर लुक कंप्लीट किया है।

करीना कपूर का ग्लिटरी लुक

कोहल लाइंड आईज बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेबो यानी एक्ट्रेस करीना कपूर का सिग्नेचर एस्थेटिक है। ऐसे में बेबो के इस मेकअप लुक की बात करें तो उन्होंने इस खूबसूरत आउटफिट के साथ आंखों को ग्लिटरी कोहल लुक दिया है। जिसमें आईलिड्स पर ग्लिटरी पिंक आईशैडो अप्लाई करके शार्प ब्लैक आईलाइनर के साथ आई लुक कंप्लीट किया है। इस लुक में करीना ने अपने आई मेकअप को स्पॉटलाइट में रखने के लिए गालों पर पिंक ब्लशर और गोल्ड ज्वेलरी ऐड किए हैं।

शोभिता धूलिपाला का कैजुअल लुक

साउथ इंडियन ब्यूटी एक्ट्रेस शोभिता धूलिपाला रेड कार्पेट से लेकर वेकेशंस तक हर जगह रिफ्रेशिंग आई लुक्स में नजर आती हैं। ऐसे में शोभिता के इस सुपर फ्रेश लुक की बात करें। तो उन्होंने इसमें एफर्टलेस सॉफ्ट समज्ड कोहल आई मेकअप लुक क्रिएट किया है। जिसके लिए शोभिता ने लोअर लैशलाइन को हाइलाइट रखा है। और नेचुरल लुक के लिए लिप्स पर सॉफ्ट पिंकिश लिपस्टिक अप्लाई कर लुक को कंप्लीट किया है।

माधुरी दीक्षित का स्टाइलिश लुक

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित नेने का ये सॉफ्ट वेवी हेयर स्टाइल और लॉन्ग रेड ड्रेस लुक टाइमलेस है। जिसे उन्होंने खूबसूरत मस्कारा अप्लाई कर स्मोकी ब्लैक लाइनर के साथ स्टाइल किया है। इस लुक में माधुरी ने सिंपल आई मेकअप के साथ आइलैशेज पर फोकस किया है। जो एक्ट्रेस को बोल्ड रेड लिप्स के साथ क्लासिक लुक दे रहा है। मेकअप के अलावा माधुरी दीक्षित की डायमंड ज्वेलरी भी उन्हें सटल और स्पार्कल लुक दे रही है।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...