Glossy Makeup Guide in hindi: आजकल मैट मेकअप का चलन काफी बढ़ गया है लेकिन ग्लॉसी मेकअप लुक हमेशा ही ट्रेड में बना रहता है और यह कभी भी आउट फैशन नहीं होता। वहीं जो लोग कहते हैं कि भाई ग्लो तो अंदर से आता है तो उन्हें शायद मेकअप के जादू के बारे में पता ही नहीं है। स्किन को ग्लोइंग और आकर्षक बनाने के लिए मेकअप और हाईलाइटर का यूज जबरदस्त कमाल कर सकता है, जिनके बारे में जानना भी जरूरी है। इसका मतलब यह नहीं है कि स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने के लिए स्किन केयर रूटीन को फॉलो नहीं करना चाहिए। लेकिन इंस्टेंट स्किन को ग्लोइंग और खूबसूरत दिखाने के लिए मेकअप का सहारा लेना सबसे आसान है। अगर आपको बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की तरह ग्लोइंग स्किन चाहिए तो आप कुछ खास मेकअप रूटीन को फॉलो करके निखरी हुई चमकदार मेकअप लुक पा सकती है, जिसके लिए इस मेकअप रूटीन को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा।
स्टेप 1- एक्सफोलिएशन और मॉइस्चराइजिंग

कोई भी मेकअप करने से पहले अपने चेहरे को एक अच्छे फेस वॉश या माइल्ड फेस क्लींजर से साफ कर लें। इसके बाद अपनी स्किन को किसी अच्छे स्क्रब से एक्सफोलिएट करें। इसके बाद आपकी स्किन से डेड स्किन सेल्स रिमूव हो जाएगी और स्किन भी नरम होगी। अब त्वचा को नमी देने के लिए चेहरे पर मॉइश्चराइजर और हाइड्रेटिंग सीरम का इस्तेमाल करें।
Also Read- आई मेकअप करना नहीं आता है? इस स्टेप बाई स्टेप ट्यूटोरियल को करें फॉलो: Eye Makeup Guide
स्टेप 2- प्राइमर और फाउंडेशन
ग्लॉसी मेकअप लुक पाने के लिए आपको मेकअप बेस पर अधिक ध्यान देना होगा। इसके लिए अपने फेस पर प्राइमर अप्लाई करें, जिससे आपका मेकअप लॉन्ग लास्टिंग बनेगा। इसे ब्लेंड करने के लिए ब्यूटी ब्लेंडर या ब्रश का इस्तेमाल करें। ग्लॉसी मेकअप के लिए हाइड्रेटिंग लिक्विड फाउंडेशन का चुनाव करें और इसे लगाकर अच्छे से ब्लेंड करें। इसके बाद अपने चेहरे के ब्लैक स्पॉट्स या आंखों के नीचे आए डार्क सर्किल को छिपाने के लिए ऑरेंज क्रीम कंसीलर को उपयोग में लाएं।
स्टेप 3 – ग्लॉसी आई मेकअप
ग्लॉसी मेकअप क्रिएट करने के लिए आई मेकअप को नेचुरल और सॉफ्ट रखना चाहिए, जिसके लिए अपनी आंखों पर सिल्वर आईशैडो या रोज गोल्ड आईशैडो शेड को चुनकर अप्लाई करें। इसके बाद अपने आईशैडो को और शाइनी बनाने के लिए आंखों पर सेफ लिप ग्लास या वैसलीन को अप्लाई करें। आईलैशेस कर्लर की मदद से पलकों को कर्ल करें और फिर दो कोट मस्कारा की लगाएं।
स्टेप 4- हाइलाइटर और ब्लश

अपने फेस के कुछ पार्ट्स को हाईलाइट करने के लिए उन पर ब्रॉन्जर अप्लाई करें। इसके बाद चिक्स पर पीच शेड वाला क्रीम ब्लश अप्लाई करें। अगर आपके पास केवल पाउडर ब्रश का ही ऑप्शन है तो आप इसे वैसलीन में मिक्स करके अपने गालों पर लगा सकती हैं। अब हाइलाइटर को अपनी नाक के पुल, फॉरहेड और चीकबोंस पर लगाकर फ्लेयर ब्रश या ब्यूटी ब्लेंडर की मदद से स्मज करें।
स्टेप 5- आइब्रो को बनाएं आकर्षक
परफेक्ट ग्लॉसी मेकअप के लिए आइब्रो को फ्लफी लुक दें और ब्रो पेंसिल की मदद से उनके बीच के गैप को फिल करें। अब आइब्रो पर जेल ब्रश अप्लाई करें। इससे आपकी आइब्रो आकर्षक और बेहद खूबसूरत नजर आएगी।
स्टेप 6- लिप ग्लॉस लगाएं
ग्लॉसी मेकअप में होठों को ग्लॉसी लुक देना जरूरी होता है। इसके लिए सबसे पहले लिप्स पर लिप बाम लगाएं और पीच या कोरल लिपस्टिक अप्लाई करके इसके ऊपर हाई शाइन वाला लिप ग्लॉस अप्लाई करें। अब लुक को कंप्लीट करने के बाद अपने ग्लैम को लॉन्ग लास्टिंग बनाने के लिए डेवी हाइलाइटिंग सेटिंग स्प्रे का छिड़काव करें।
