How To Apply Lipstick Perfectly
How To Apply Lipstick Perfectly

How To Apply Lipstick Perfectly: लिपस्टिक हमेशा से मेकअप का अहम हिस्सा रही है। हालांकि फर्क इतना है कि बदलते ट्रेंड के साथ इसके कलर और फ़ॉर्मूले चेंज होते रहते हैं। अगर आपको पता है कि लिपस्टिक को सही तरीके से कैसे लगाया जाता है, तो आप अपने लुक को तुरंत निखार सकती हैं। लिपस्टिक मेकअप को एक पॉलिश्ड लुक देने में मदद करती है और आपको एक सुंदर लुक देती है। सही मायने में कहा जाय तो लिपस्टिक एक जादुई छड़ी है, जिसके साथ हर कोई खेलना नहीं जानता। इसे परफेक्ट तरीके से लगाना एक कला है, जिसके लिए परफेक्शन, सही टेक्निक और प्रैक्टिस की आवश्यकता होती है। वरना गलत तरीके से अप्लाई करने पर जल्‍दी हल्की पड़ जाती है या टिकती नहीं है। कई बार ये होंठों पर स्मज हो जाती है। ऐसे इन परेशानियों को दूर करने के लिए स्टेप बाई स्टेप गाइड फॉलो कर सकती हैं।

 Lipstick Perfectly step by step guide
Lipstick Perfectly step by step guide

परफेक्ट तरीके से लिपस्टिक अप्लाई करने के आपको लिए लिप बाम या लिप कंडीशनर, एक लिप लाइनर, कॉम्पैक्ट पाउडर, लिपस्टिक की जरूरत पड़ेगी।

होठों को खूबसूरत लुक देने के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण स्टेप है। सुखे, फटे होंठों को मुलायम बनाने के लिए सॉफ्ट टूथब्रश से इन्हे जरूर एक्सफोलिएट करें और लिप बाम लगाकर लिप्स को हेल्दी और हाइड्रेट करना न भुलें। लिपस्टिक को लॉन्ग लास्टिंग बनाने के लिए प्राइमर अप्लाई कर सकती हैं। वहीं लिप्स को नेचुरली एक्सफोलिएट करने के लिए आप ऑप्शन के तौर पर चीनी स्क्रब का इस्तेमाल कर सकती हैं।

अपने स्किन टोन से मैच करने वाले किसी लाइट शेड कंसीलर या फाउंडेशन की थोड़ी मात्रा लें और इसे फ़्लैट ब्रश या छोटे फ़्लफ़ी ब्रश से इसे अपने होठों पर लगाएं। यह आपके होठों में मौजूद किसी भी दरार को भर देता है, जिससे आपकी लिपस्टिक को एक स्मूद और ईवन बेस मिलता है। बेस को सील करने के लिए थोड़ा कॉम्पैक्ट अप्लाई करें। यह लिपस्टिक को लंबे समय तक टिकाए रखने में भी मदद करता है।

How to Apply Lip Liner
How to Apply Lip Liner

अपनी नेचुरल लिप लाइन को हाइलाइट करने और अपनी लिपस्टिक को गन्दा होने से बचाने के लिए अच्छे लिप लाइनर का उपयोग करें। इससे अच्छा शेप, सटीक और पॉलिश लुक मिलता है। अपने क्यूपिड बो को एक कॉर्नर से दूसरे कॉर्नर तक ऐसे लाइनर से ट्रेस करें, जो आपकी स्किन टोन से मेल खाता हो और ऐसा लाइनर इस्तेमाल करें, जिसका टेक्सचर थोड़ा चिकना हो ताकि इसे लगाना आसान हो।

लिपस्टिक को प्रो की तरह लगाने के लिए अपने पसंदीदा लिपस्टिक फ़ॉर्मूले और शेड से शुरुआत करें। पिगमेंटेड फ़ॉर्मूला वाली मैट लिक्विड लिपस्टिक को लिप ब्रश पर थोड़ा सा लें और इसे अपने होठों पर समान रूप से लगाएं। यह आपको एक बेदाग मैट फ़िनिश लुक देता है। डीपनेस क्रिएट करने के लिए प्रोडक्ट का दो कोट लगा सकते हैं।

अगर आपके लिप्स ड्राई हैं तो मैट लिपस्टिक का इस्तेमाल करने से बचें क्योंकि ये आपके होंठों को और भी ज़्यादा रूखा बना देंगे। इन लोगों को ऐसे मॉइस्चराइज़िंग लिपस्टिक का इस्तेमाल करना चाहिए, जो होंठों को कंडीशन भी करें। इसके अलावा लिपस्टिक को अपने होठों पर बार-बार लगाने से बचें क्योंकि इससे उत्पाद जम सकता है और आपके होंठ पैची और केकी नजर आ सकते हैं।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...