जन्माष्टमी पर ग्‍लैमरस लुक पाने के लिए अपनाएं ये खास मेकअप टिप्स: Janmashtami Makeup Tips
Janmashtami Makeup Tips

जन्माष्टमी पर ग्‍लैमरस लुक पाने के लिए अपनाएं ये खास मेकअप टिप्स: Janmashtami Makeup Tips

आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप जन्माष्टमी के मौके पर मिनिमल मेकअप कैसे कर सकती हैं।

Janmashtami Makeup Tips: महिलाओं को सजना संवरना पसंद होता है। इसके लिए वे आए दिन नए से नए टिप्स एंड ट्रिक्स ट्राई करती हैं। लेटेस्ट मेकअप ट्रेंड्स की करें तो आजकल न्यूड मेकअप से लेकर मिनिमल मेकअप का क्रेज महिलाओं में काफी देखने को मिल रहा है और बात जब शादी या किसी त्यौहार की हो तो वे अलग तरह के लुक को जरूर ट्राई करना पसंद करेंगी। ऐसे में जन्माष्टमी का त्यौहार आने वाला है और आपका उस दिन व्रत भी होगा। ऐसे में आपको एक बार मिनिमल मेकअप ट्राई करना चाहिए। तो आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप जन्माष्टमी के मौके पर मिनिमल मेकअप कैसे कर सकती हैं।

Also read: जन्माष्टमी पर करें मोर पंख से जुड़े ये वास्तु उपाय, आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा

Janmashtami Makeup Tips
Face Clean Up

मेकअप करने के लिए सबसे पहले अपने फेस को माइल्ड क्लींजिंग मिल्क से क्लीन करें। क्लींजिंग मिल्क से त्वचा की डीप क्लीनिंग हो जाती है। इसके बाद पोर्स को मिनिमाइज करने के लिए टोनर की मदद ले सकते है। आप चाहें तो गुलाबजल से भी चेहरा साफ कर लें। अब आप परफेक्ट लुक के लिए लाईट फाउंडेशन का इस्तेमाल करें। इससे आपकी त्वचा में ऑयल एब्जॉर्ब हो जाएगा। अगर आप गालों को हाईलाइट करना चाहती हैं तो पिंक या पीच शेड का ब्लशर लगाएं। ब्लश कैसा लगाना ये आप खुद तय कर सकती हैं।

गर्मी के मौसम में फ्लॉलेस लुक पाने के लिए इन तरीकों से करें ब्लश का इस्तेमाल: Blush Applying Tips
Blush Applying Tips

आप चेहरे को नेचुरल टच देने के लिए पीच कलर के ब्लश को चुने। इसके साथ ही ब्लश के लिए आप लिक्विड या क्रीम बेस्ड ब्लश को चुन सकती हैं। ब्लश को ब्लेंड करने के लिए आप डेब किए हुए ब्यूटी ब्लेंडर की सहायता ले। ऐसा करने पर आपका लुक बेहद खूबसूरत नजर आएगा। मिनिमल मेकअप के लिए आपके चेहरे पर अधिक लेयरिंग नहीं होनी चाहिए।

मिनिमल मेकअप लुक में लिप और आंखों को भी सिंपल रखा जाता है। कई महिलाएं आंखों को सिंपल रखना पसंद नहीं करती है। वह मिनिमल मेकअप में भी आंखों पर बोल्ड शेड अप्लाई करना पसंद करती हैं। वहीं बात जब आंखों की आए तो उसे डिफरेंट लुक दें। आंखों को स्किन टोन के अनुसार, मेकअप करें और उसे एक एवरग्रीन लुक दें। मिनिमल मेकअप में स्मोकी आईज भी अच्छे लगते हैं। आप चाहें तो पीच कलर के ग्लिटर से आंखों को डिफाइन लुक दे सकती हैं। इसके बाद आप इनर कार्नर में या फिर बीच में ग्लिटर आईशैडो का सिर्फ एक टच दें।

ध्यान रखें कि मिनिमल मेकअप में आपकी आंखें बड़ी लगनी चाहिए। ऐसे में आप पलकों पर मस्कारा लगाना बिल्कुल भी ना भूल।  इसके अलावा आप काजल को वाटरलाइन पर अप्लाई करें। इससे आपकी आंखें आकर्षक लगेगी।

Tips To Choose Right Pink Lipstick Shade According To Your Skin Tone
Tips To Choose Right Lipstick Shade

लिप मेकअप को करने से पहले आई मेकअप को ध्यान में रखना चाहिए। मिनिमल मेकअप में ऑलओवर लुक लाइट रहता है ,इसलिए लिप्स पर भी न्यूड शेड लगाएं। ध्यान दें, अगर आप बोल्ड लिप रखना चाहती हैं तो ब्लश पिंक लिपस्टिक भी लगा सकती हैं। इसके ऊपर ग्लॉस लगाना न भूलें।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...