Overview: घनी आईब्रो के लिए पेंसिल का इस्तेमाल करने के बजाय अपनाएं ये नुस्खे
कई लोगों की आइब्रो बहुत हल्की होती है इसीलिए वह आइब्रो पेंसिल का इस्तेमाल करते हैं परंतु आप इसके लिए घरेलू नुस्खा भी आजमा सकते हैं।
Eyebrow Growth: आंखों की खूबसूरती चेहरे की खूबसूरती का अहम हिस्सा होता है। इनकी खूबसूरती और भी बढ़ जाती है जब आइब्रो गहरी होती है। आपकी खूबसूरती तब तक अधूरी दिखाई देती है जब तक आंखों को अच्छे से ना संवारा जाए। आंखों में सिर्फ काजल लगा लेना काफी नहीं होता है बल्कि पलकों को और ज्यादा लंबे और घने दिखाने से भी आपकी आंखें खूबसूरत नजर आती हैं। कई लोगों की आइब्रो बहुत हल्की होती है इसीलिए वह आइब्रो पेंसिल का इस्तेमाल करते हैं परंतु आप इसके लिए घरेलू नुस्खा भी आजमा सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं जिस को अपनाने के बाद आप भी लंबे और घनी पलकें पा सकेंगे।
Eyebrow Growth: जैतून का तेल

अगर आप वाकई में लंबी पलके पाना चाहती हैं तो इसके लिए रात को सोने से पहले मसकारा ब्रश से जैतून का तेल अपनी पलकों पर लगाएं। अगर आप ऐसा नियमित तौर पर करते हैं तो जल्द ही आपकी पलकें लंबी हो जाएगी और बहुत ही खूबसूरत नजर आएगी।
कच्चा दूध

कच्चे दूध का इस्तेमाल करना आइब्रो के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। इसके लिए रोज दिन में एक बार एक चम्मच कच्चा दूध रुई की मदद से आइब्रो पर लगाएं नियमित तौर पर इसका प्रयोग करें। आपकी आइब्रो काली होंगी और आइब्रो के हेयर भी शाइनी हो जाएंगे।
एलोवेरा जेल

अगर घनी आइब्रो चाहते हैं तो इसके लिए एलोवेरा जेल बहुत ही बेहतर उपाय साबित होता है। जी हां इसके लिए थोड़ा सा एलोवेरा जेल उंगलियों पर लेकर दिन में कम से कम 2 बार हल्की सी मसाज करें और आइब्रो पर लगाएं कुछ ही दिनों में आपको फायदा नजर आने लगेगा।
कैस्टर ऑयल

अगर आपके घर में जैतून के तेल की जगह कैस्टर ऑयल है तो आप इसका भी उपयोग कर सकते हैं। यह भी पलकों के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। यह जल्द ही आपको लंबी पलकें देने में मदद करेगा। इसके लिए आप कैस्टर ऑयल को हल्का सा गर्म कर लें। अब कॉटन की मदद से रात में सोने से पहले अपनी पलकों पर लगाएं। आप चाहे तो कैस्टर ऑयल और ऑलिव ऑयल मतलब की जैतून के तेल को मिलाकर अपनी पलकों पर लगा सकते हैं कुछ ही दिनों में आपको परिणाम देखने को मिलेगा।
मेथी दाना

बाल झड़ने से रोकने के लिए मेथी दाने का इस्तेमाल किया जाता है आइब्रो को घना करने के लिए मेथी दाना को रात में पानी में भिगो दें सुबह पीसकर उसका पेस्ट बना लें। इसमें एक बूंद नारियल का तेल डालकर इसे अच्छी तरह मिक्स कर ले। रात को सोने से पहले ही से आइब्रो पर लगाएं 10 मिनट बाद धो ले हफ्ते में दो से तीन बार इस पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है।
विटामिन ई कैप्सूल

विटामिन ई कैप्सूल, कैस्टर ऑयल के साथ मिक्स करके इस्तेमाल किया जाता है।
यह बहुत ही साधारण और घरेलू नुस्खे हैं जिनके जरिए आप आइब्रो को घनी बना सकते हैं इसलिए इनका इस्तेमाल जरूर करें और अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट से जुड़े रहे।
