Eyeshadow Tips: आईशैडो अभी भी ज्यादातर बार मेकअप करने वाली लड़कियां इस्तेमाल नहीं करती हैं। लेकिन जो करती हैं वो भी ऐसे करती हैं उसे सही नहीं कहा जा सकता है। दरअसल आई शैडो को लगाने के भी कुछ नियम होते हैं जिनको ज्यादातर बार कोई मानता ही नहीं है। जबकि आईशैडो के सही लुक के लिए इन नियमों को या कहें डूज और डोंट्स को याद रखना होता है। इन डूज और डोंट्स को याद करके मेकअप को पर्फेक्ट लुक दिया जा सकता है। तो क्या है आईशैडो लगाने के डूज और डोंट्स, जान लीजिए-
प्राइमर का इस्तेमाल-
आईशैडो लगाते हुए आप आंखों के इस हिस्से को कैसे तैयार करती हैं। इसमें तैयारी की क्या बात है? बात है। इस तैयारी में आपको आंखों के इस ऊपरी हिस्से को साफ करना है और मॉइश्चराइज भी। इसके बाद इस एक जगह पर प्राइमर लगाएं। ये आंखों के लिए फाउंडेशन का काम करेगा। इससे आंखों की पतली लाइंस कवर हो जाती हैं और त्वचा स्मूद लगती हैं। इससे आईशैडो लंबे समय तक भी चलती है और फ्रेश भी लगती है।
कैसा हो आईशैडो चुनेंगी आप-
बाजार में आईशैडो के कई टाइप मिलते हैं। जैसे एक कलर का ही इस्तेमाल करना है तो क्रीम आईशैडो अच्छा रहता है। लूज आईशैडो को लगाना कठिन होता है क्योकि ये मैसी भी हो सकता है। इसके साथ बाजार में मिलने वाला प्रेस्ड आईशैडो आसानी से ब्लेंड होता है और इसका इस्तेमाल ही ज़्यादातर लोग करते हैं।

पहले आईशैडो बाद में मेकअप-?
ज्यादातर महिलाएं चेहरे का मेकअप करने के बाद आंखों का मेकअप करती हैं। जबकि ये सही नहीं है। इसमें मेकअप अगर आंखों से बाहर आता है तो पूरे चेहरे के मेकअप पर असर पड़ता है। इसलिए इसका रिस्क ना लेकर पहले आंखों का सारा मेकअप कर लें उसके बाद ही बाकी चेहरे को सजाने के बारे में सोचिए।
ब्लेंडिंग ब्रश पकड़ें ऐसे-
महिलाएं जब आईशैडो लगाती हैं तो भूल ही जाती हैं कि ब्रश को कैसे पकड़ा जाना है। आई शैडो लगाते हुए ब्रश के हैंडल को कभी ब्रश के बहुत पास से नहीं पकड़ना होता है। ऐसा करने पर कभी भी आईशैडो अच्छे से ब्लेंड नहीं हो पाएंगे। एयरब्रश इफेक्ट के लिए हैंडल को पीछे की ओर से पकड़ लें।
ब्रश चुनें कौन सा-
आईशैडो अच्छी तरह से लगे इसके लिए जरूरी है कि सही ब्रश का इस्तेमाल किया जाए। इसमें क्रीज के लिए टैपेर्ड ब्रश इस्तेमाल करें। ब्लेंड करने के लिए फ्लफी ब्रश चुनें। इसके अलावा कोई भी ब्रश चुनना आईशैडो का साही लुक नहीं देगा।
आपको हमारे ब्यूटी टिप्स कैसे लगे?अपनी प्रतिक्रियाएं हमें जरूर भेजें। ब्यूटी-मेकअप से जुड़े टिप्स भी आप हमें ई-मेल कर सकते हैं-editor@grehlakshmi.com
ये भी पढ़ें-