Look Beautiful without Makeup: गर्मियों में चमकती और स्वस्थ त्वचा पाने के लिए सिर्फ महंगे प्रोडक्ट्स और मेकअप की जरूरत नहीं, बल्कि सही स्किनकेयर रूटीन अपनाना जरूरी है। सूरज की गर्मी, पसीना और प्रदूषण से बचने के लिए कुछ आसान और असरदार टिप्स अपनाएं, जो आपकी त्वचा को ताजगी, नमी और प्राकृतिक निखार दे।
गर्मियों में तेज धूप, पसीना और प्रदूषण हमारी त्वचा की नमी छीन लेते हैं, जिससे स्किन रूखी, बेजान
और डल नजर आने लगती है। सूरज की हानिकारक यूवी किरणें टैनिंग, सनबर्न और झाइयों की समस्या को बढ़ा सकती हैं। ऐसे में सिर्फ महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल ही काफी नहीं होता, बल्कि त्वचा की गहराई
से देखभाल जरूरी होती है। प्राकृतिक तरीकों से त्वचा की देखभाल करने से न सिर्फ आपको तुरंत फ्रेशनेस मिलेगी, बल्कि लंबे समय तक आपकी त्वचा सेहतमंद और चमकदार बनी रहेगी।
अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी स्किन बिना किसी केमिकल्स के प्राकृतिक रूप से दमकती रहे, तो कुछ आसान घरेलू उपायों को अपनी डेली स्किनकेयर रूटीन में शामिल करें। इस लेख में हम आपको गर्मी में स्किन फ्रेश और चमकदार बनाए रखने के लिए बेहतरीन टिप्स और ट्रिक्स बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप बिना ज्यादा मेहनत किए हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं।
बेदाग और दमकती त्वचा हाइड्रेशन है सबसे जरूरी
ग्लोइंग स्किन का सबसे बड़ा राज हाइड्रेशन है। दिनभर खूब पानी पिएं ताकि आपकी त्वचा हाइड्रेटेड और फ्रेश बनी रहे। अपनी डाइट में खीरा, तरबूज और नारियल पानी जैसे हाइड्रेटिंग फूड्स शामिल करें, जो आपकी त्वचा को अंदर से नमी देंगे और डलनेस को दूर रखेंगे।
अंदर से पोषण जरूरी है
जो आप खाते हैं, वही आपकी त्वचा पर झलकता है। एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और हेल्दी फैट्स से भरपूर डाइट आपकी स्किन को नेचुरल ग्लो दे सकती है। अपने आहार में शामिल करें
बेरीज: फ्री रेडिकल्स से बचाव के लिए।
एवोकाडो: हेल्दी फैट्स से स्किन कोमल बनाए।
नट्स और सीड्स: स्किन को चमकदार और हेल्दी बनाए।
हरी पत्तेदार सब्जियां: शरीर को डिटॉक्स करके त्वचा को साफ करें।
सनस्क्रीन लगाना न भूलें
धूप आपकी त्वचा के लिए जरूरी भी है और नुकसानदायक भी। हल्की धूप से विटामिन डी मिलता है, लेकिन ज्यादा एक्सपोजर स्किन को पिगमेंटेशन, झुॢरयां और डलनेस दे सकता है। हमेशा एसपीएफ-30 या उससे
ज्यादा वाला ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन लगाएं। हर 2 घंटे में दोबारा लगाएं, खासकर अगर आप बाहर हैं।
डेड स्किन हटाएं, ताजगी पाएं
त्वचा पर जमी डेड स्किन आपकी चमक को फीका कर सकती है। सप्ताह में 2-3 बार एक्सफोलिएशन करें, ताकि नई स्किन उभरकर आए। घर पर बने स्क्रब ट्राई करें
ओटमील-दही स्क्रब: स्किन को सौयता से एक्सफोलिएट करता है।
शहद-चीनी स्क्रब: डेड स्किन हटाकर नमी देता है।
कॉफी-नारियल तेल स्क्रब: ब्लड सर्क ुलेशन बढ़ाकर नैचुरल ग्लो देता है।

सही स्किनकेयर रूटीन अपनाएं
गर्मियों में हल्के और हाइड्रेटिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स चुनें
क्लींजर: सल्फेट-फ्री क्लींजर से चेहरे को दिन में दो बार साफ करें।
टोनर: गुलाबजल या ऐलोवेरा टोनर लगाएं ताकि त्वचा फ्रेश बनी रहे।
मॉइस्चराइजर: जेल-बेस्ड लाइटवेट मॉइस्चराइजर लगाएं ताकि स्किन हाइड्रेटेड
रहे बिना ऑयली हुए।
नैचुरल फेस मास्क लगाएं
घर पर बने फेस मास्क से आपकी त्वचा कोमल और ग्लोइंग बन सकती है
हल्दी-शहद मास्क: डार्क स्पॉट्स को हल्का
करता है और स्किन को ब्राइट करता है।
ऐलोवेरा-खीरा मास्क: स्किन को ठंडक देता है और जलन कम करता है।
पपीता-दही मास्क: स्किन को एक्सफोलिएट कर नैचुरल ग्लो देता है। सप्ताह में 1-2 बार ये मास्क लगाएं और फर्क महसूस करें
स्टीम और एसेंशियल ऑयल थेरेपी
हते में एक बार ग्रीन टी, टी ट्री, लैवेंडर या कैमोमाइल ऑयल डालकर भाप लें। इससे पोर्स खुलते हैं, त्वचा गहराई से साफ होती है और हाइड्रेट रहती है।
चावल के पानी से चेहरा धोएं चावल का पानी कोरियन ब्यूटी सीक्रेट है! यह त्वचा को ब्राइट करता है, रोमछिद्र टाइट करता है, हाइड्रेट करता है। इसके इस्तेमाल के लिए आधा कप चावल को 30 मिनट पानी में भिगोएं। पानी छानकर फ्रिज में रखें। इसे टोनर की तरह इस्तेमाल करें या चेहरे को धोने के लिए।
ज्यादा प्रोसेस्ड और तली-भुनी चीजें न खाएं
तेल-मसाले और जंक फूड स्किन को ऑयली और ब्रेकआउट-प्रोन बना सकते हैं। इसकी जगह ताजे फल, हरी सब्जियां और ड्राई फ्रूट्स खाएं।
बहुत ज्यादा केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करें
बहुत सारे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स या हार्श केमिकल्स का इस्तेमाल करने से स्किन सेंसिटिव हो सकती है। जितना हो सके, नैचुरल इंग्रीडिएंट्स वाले प्रोडक्ट्स अपनाएं।
मोबाइल और तकिए की सफाई न भूलें
मोबाइल स्क्रीन और तकिए पर बैक्टीरिया जमा होते हैं, जो चेहरे पर पिंपल्स का कारण
बन सकते हैं। हते में 2 बार तकिए का कवर बदलें और मोबाइल स्क्रीन साफ करें।
तनाव कम करें, चमक बढ़ाएं
तनाव लेने से आपकी त्वचा डल और बेजान हो सकती है। रिलैक्स करने के लिए
योग और ध्यान करें: यह चेहरे की चमक बढ़ाता है।
डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें: ऑक्सीजन लो बढ़ाकर स्किन हेल्दी बनाता है। चेहरे और त्वचा के लिए योग करें कुछ योगासन त्वचा में ब्लड लो बढ़ाकर नैचुरल ग्लो लाने में मदद करते हैं
अधोमुख श्वानासन (डाउनवर्ड डॉग): त्वचा को ज्यादा ऑक्सीजन मिलती है।
मत्स्यासन (फिश पोज): चेहरे की कोशिकाओं को पोषण देता है।
सिंह मुद्रा (लायन ब्रीद): टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है और त्वचा को टाइट करता है।
अच्छी नींद ले
नींद की कमी डार्क सर्कल्स, पिंपल्स और डलनेस का कारण बन सकती है। रोज 7-9
घंटे की गहरी नींद लें ताकि आपकी त्वचा खुद को रिपेयर और रीजुवेनेट कर सके।
एंटीऑक्सीडेंट सीरम का उपयोग करें

विटामिन-सी सीरम सूरज की क्षति से बचाता है, डार्क स्पॉट हल्के करता है और त्वचा को चमकदार बनाता है।
विटामिन-ई के साथ मिलाकर लगाने से त्वचा को अतिरिक्त नमी मिलती है। इसे सुबह सनस्क्रीन से पहले
लगाएं।
आइस थेरेपी अपनाएं
बर्फ का टुकड़ा चेहरे पर रगड़ने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे त्वचा में तुरंत चमक आ जाती है। आप
गुलाबजल या ग्रीन टी को फ्रीज करके आइस क्यूब बना सकते हैं और इन्हें चेहरे पर लगा सकते हैं।
