10 minute smudge proof eye makeup
10 minute smudge proof eye makeup

Smudge Proof Makeup: गर्मियों का मौसम ताजगी से भरा होता है, वहीं यह मेकअप के लिए एक चुनौती भी लाता है लेकिन सही उत्पादों का चयन कर आप अपने आई मेकअप को परफेक्ट और लॉन्ग-लास्टिंग रख सकती हैं।

आई मेकअप की शुरुआत करने से पहले त्वचा को अच्छी तरह से तैयार करना जरूरी है। इसके लिए- चेहरे और पलकों को माइल्ड क्लींजर से साफ करें। ऑयल-फ्री मॉइश्चराइजर लगाएं ताकि त्वचा हाइड्रेट रहे और ऑयली न लगे। आई प्राइमर का इस्तेमाल करें, जिससे आईशैडो और लाइनर ज्यादा देर तक टिका रहे।

Smudge Proof Makeup-Use waterproof products
Use waterproof products

गर्मी के मौसम में पसीना और उमस से मेकअप जल्दी खराब हो सकता है, इसलिए वॉटरप्रूफ आईलाइनर और काजल का इस्तेमाल करें। स्मज-प्रूफ मस्कारा चुनें, जो पसीने और नमी में खराब न हो। लंबे समय तक
टिकने वाले आईशैडो और बेस प्रोडक्ट्स का उपयोग करें।

Give preference to light and bright shades
Give preference to light and bright shades

गर्मियों में आई मेकअप के लिए हल्के और पेस्टल शेड्स ज्यादा अच्छे लगते हैं, जैसे कि पीच, पिंक, लाइट ब्राउन, बेज और गोल्डन टोन ब्राइट और नैचुरल लुक के लिए न्यूड शेड्स का इस्तेमाल करें। डार्क और बहुत ग्लॉसी शेड्स से बचें, क्योंकि ये गर्मी में भारी लग सकते हैं।

Choose matte finish eyeshadow
Choose matte finish eyeshadow

गर्मियों में क्रीमी और बहुत ज्यादा शाइनी आईशैडो पसीने से जल्दी फैल सकते हैं,
इसलिए मैट आईशैडो बेस्ट ऑप्शन होता है।
मटैलिक और क्रीमी टेक्सचर की बजाय पाउडर बेस्ड आईशैडो चुनें। मीडियम ब्रश से हल्के हाथों से शेड्स अप्लाई करें ताकि यह समान रूप से ब्लेंड हो सके।

Go for a minimal eyeliner look
Go for a minimal eyeliner look

गर्मियों में बहुत मोटा और गहरा आईलाइनर लगाने से पसीने में यह फैल सकता है। सिर्फ अपर लैशलाइन पर पतली लाइन ड्रॉ करें। कैट आई लुक के लिए हल्का-सा विंग बनाएं। जेल बेस्ड या पेंसिल आईलाइनर का उपयोग करें, जो जल्दी सेट हो जाए।

Use mascara correctly
Use mascara correctly

अगर आपको काजल पसंद है, तो इसे ऐसे लगाएं कि यह ज्यादा देर तक टिका रहे। वॉटरलाइन पर लगाने से पहले हल्का पाउडर लगाएं, ताकि यह जल्दी स्मज न हो। वॉटरप्रूफ और लॉन्ग-लास्टिंग काजल का ही
इस्तेमाल करें। डीप ब्लैक, ब्राउन या ग्रे शेड्स चुनें जो नेचुरल और सॉफ्ट दिखें।

Get long and thick eyelashes with mascara
Get long and thick eyelashes with mascara

आई मेकअप को आकर्षक बनाने के लिए मस्कारा का सही उपयोग करें। लैशेज को कर्ल करने के बाद ही मस्कारा लगाएं। हमेशा वॉटरप्रूफ मस्कारा का चयन करें। वॉल्युम और लेंथ देने वाले मस्कारा का इस्तेमाल करें। मस्कारा लगाने से पहले एक्स्ट्रा प्रोडक्ट को ब्रश से हटा दें ताकि यह चिपके नहीं।

Make your eyebrows perfect
Make your eyebrows perfect

आईब्रो को सही आकार देना आपके आई मेकअप को और भी खूबसूरत बना सकता है। नैचुरल लुक के लिए आईब्रो पेंसिल से हल्के स्ट्रोक्स में फिल करें। जेल या पाउडर बेस्ड प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें, जिससे यह पूरे दिन सही बनी रहे। जरूरत से ज्यादा मेकअप और बहुत गहरे रंग से बचें क्योंकि गर्मी में यह
नकली लग सकता है।

use makeup setting spray
use makeup setting spray

गर्मियों में आई मेकअप को लंबे समय तक टिकाए रखने के लिए सेटिंग स्प्रे बेहद जरूरी है। मेकअप करने के बाद हल्का सेटिंग स्प्रे लगाएं। इससे मेकअप मेल्ट नहीं होगा और लंबे समय तक टिका रहेगा।

Adopt a light and fresh look
Adopt a light and fresh look

गर्मियों में बहुत अधिक लेयर्स वाला मेकअप भारी महसूस हो सकता है। हमेशा मिनिमल और फ्रेश लुक को प्राथमिकता दें। बहुत ज्यादा ग्लिटरी और हेवी आईशैडो अवॉइड करें। आई मेकअप को हल्का और ब्राइट रखने से यह ज्यादा आकर्षक लगेगा।