50 की उम्र में महिलाएं मेकअप के लिए इन टिप्स को करें फॉलो: Makeup for Women Over 50
Makeup for Women Over 50

Makeup for Women Over 50: फैशन, स्टाइल और मेकअप अब सिर्फ एक उम्र के तबके तक ही सीमित नहीं है। मॉर्डन जमाने की उम्रदराज महिलाएं भी स्टाइल और मेकअप के नए-नए ट्रेंड सेट कर रही हैं। उनका फैशन और मेकअप यंग लड़कियों को भी प्रेरणा देता है। अब आप माधुरी दीक्षित और नीना गुप्ता जैसी बॉलीवुड एक्ट्रेस को ही देख लें। उम्र के इस पड़ाव पर आज भी ये महिलाएं अपने मेकअप और स्टाइल से सभी को इंस्पायर करती हैं। अब आप सोचेंगे ये तो सेलेब्रिटीज़ हैं तो इनका मेकअप तो अच्छा होगा ही, लेकिन ऐसा बिलकुल भी नहीं है। अगर आप किस टिप्स को ध्यान में रखकर अपना मेकअप करें तो 50 की उम्र में भी अच्छा मेकअप कर सकती हैं। हम मेकअप की उन टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपके काम आने वाली हैं।

Also read : Makeup Tips: मेकअप बेस चुनने के राज

तैयार करें स्मूथ बेस

Makeup for Women Over 50
Makeup for Women Over 50-Smooth Base

उम्र के इस पड़ाव पर चेहरे पर झुर्रियां नजर आने लगती हैं। एक अच्छी दिनचर्या के साथ आप झुर्रियों के बावजूद अच्छा और ग्लोइंग मेकअप कर सकते हैं। मेकअप से पहले अपनी त्वचा के अनुरूप फेशवॉश से चेहरे को धोएं, फिर मॉइस्चराइजर लगाएं, कोशिश करें कि मॉइस्चराइजर बहुत हैवी न हो क्योंकि मेकअप से पहले हैवी मॉइस्चराइजर मेकअप को खराब कर सकता है। मॉइस्चराइजर अप्लाई करने के बाद प्राइमर का इस्तेमाल करें।

न करें झुर्रियों को छुपाने की कोशिश

उम्र 50 है तो चेहरे पर झुर्रियों तो नजर आएंगी ही, ऐसे में उन्हें छुपाने के चक्कर में बहुत अधिक मेकअप न करें। बस अपने चेहरे को एक समान दिखाने के लिए गीले स्पंज या फाउंडेशन ब्रश से अपनी स्किन टोन के हिसाब से फाउंडेशन लेकर पूरे चेहरे पर हल्की परत लगाएं। कोशिश करें कि आपका फाउंडेशन हाइड्रेटिंग हो ताकि आपकी फाउंडेशन लेयर ड्राई या चिपचिपी न नजर आए। साथ ही चेहरे के उन हिस्सों को फाउंडेशन से अच्छे से कवर करें जो धंसे या फिर डार्क हो, वरना वो अलग से नजर आएंगे।

कंसीलर के शेड का चुनाव

मेकअप में कंसीलर का काफी अहम रोल है। कई लोग एक ही रंग के कंसीलर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर आप अपने चेहरे को वॉर्म लुक देना चाहती हैं तो दो अलग-अलग रंग के कंसीलर का इस्तेमाल करें। एक ही रंग का कंसीलर आपके चेहरे को धुला हुआ दिखा सकता है। कंसीलर का इस्तेमाल सिर्फ चेहरे पर ही नहीं गर्दन पर भी करें। वहीं फाउंडेशन के बाद चेहरे, नाक और आंख गर्दन पर कंसीलर का इस्तेमाल करें। ये आपके चेहरे को वॉर्म लुक देगा।

ब्लश

ब्लश आपके मेकअप को पूरा करने में मदद करता है। ब्लश लगाते हुए मुस्कुराना एक अच्छी तकनीक है। 50 से अधिक उम्र की महिलाओं को हाई चीकबोन पर ब्लश लगाना चाहिए। इसमें आपके लिए पाउडर ब्लश के म्यूट गुलाबी शेड्स का इस्तेमाल करना बेहतर होगा। वहीं आप क्रीम ब्लश को भी लगा सकती हैं।

आंखों को संवारें

Eye Makeup
Makeup for Women Over 50-Eye Makeup

50 की उम्र के बाद कई महिलाओं को काले रंग या डार्क शेड के आईशैडो का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए? ये पूरी तरह से मिथ है। वहीं ऐसा मस्कारा न लगाएं जो पलकों को बहुत अधिक घना दिखाता हो। अपनी पलकों को आईलैश कर्लर से कर्ल करें। इसके साथ आंखों के रंग और आईलाइनर के बीच एक कंट्रास्ट बनाएं, नहीं तो आपका लुक थका हुआ नजर आ सकता है। आप एक छोटे आई ब्रश का उपयोग करके, अपनी आंखों के बाहरी कोने से शुरू करें और अंदर की ओर काम करें, ताकि रंग धीरे-धीरे हल्का हो जाए। यह आपको बड़ा, चौड़ी आंखों वाला लुक देगा।

होठों को बनाएं खूबसूरत

बढ़ती उम्र का असर होठों पर भी नजर आने लगता है। ऐसे में आप होठों को लिप लाइनर की मदद से शेप दें। इसके बाद लिपस्टिक को किनारे की तरफ से अंदर की ओर लगाएं। आप क्रीमी मैट लिपस्टिक या ग्लॉसी लिपस्टिक का इस्तेमाल कर सकती हैं। लिपस्टिक की लेयर बहुत अधिक लगाने से बचें।

वर्तमान में गृहलक्ष्मी पत्रिका में सब एडिटर और एंकर पत्रकारिता में 7 वर्ष का अनुभव. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी दैनिक अखबार में इंटर्न के तौर पर की. पंजाब केसरी की न्यूज़ वेबसाइट में बतौर न्यूज़ राइटर 5 सालों तक काम किया. किताबों की शौक़ीन...