ग्लोइंग स्किन पाने के लिए घर पर बनाएं ये हर्बल फेस मास्क: Homemade Herbal Face Mask
मार्केट के महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स से त्वचा को फायदा कम और नुकसान ज्यादा होता है। इसलिए खूबसूरत त्वचा पाने के लिए हर्बल फेस मास्क का ही इस्तेमाल करें।
Homemade Herbal Face Mask: खूबसूरत त्वचा पाना हर महिला की दिली चाहती होती है। मेकअप करने से कुछ समय के लिए चेहरे के दाग धब्बों को छुपाया जा सकता है। लेकिन मेकअप हटने के बाद वो दाग वेसे ही रहते है। इसी वजह से महिलाएं अपनी त्वचा को खूबसूरत बनाने के लिए तरह-तरह के मार्केट से खरीदकर कई सारे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती है। लेकिन इससे त्वचा पर ज्यादा कोई फर्क नही पड़ता है। सुंदरता पाने के लिए प्रकृति से उत्तम कोई ओर विकल्प नही है। प्रकृति में मौजूद हर्ब्स सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी बहुत लाभकारी होते है। इन हर्ब्स के नियमित रूप से इस्तेमाल करने पर त्वचा ग्लो करने लगती है। कील-मुंहासे, डार्क सर्कल्स व दाग-धब्बे जैसी समस्या को भी दूर करने में मदद करती है। 4 हर्बल फेस मास्क लेकर आए है, जिसकी मदद से त्वचा एकदम खूबसूरत हो जाएंगी।
Also read: संतरे के छिलके से निखारना है चेहरा, तो इस नुस्खे को ज़रूर आजमाएं
चंदन से बनाएं फेस मास्क

सामग्री
- 2 चम्मच चंदन पाउडर
- 3 चम्मच दही
- 1 चम्मच शहद
बनाने का तरीका
- चंदन का फेस मास्क बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में 2 चम्मच चंदन पाउडर डाल लें।
- फिर इसमें 3 चम्मच दही और 1 चम्मच शहद डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब इस फेस मास्क को चेहरे और गर्दन पर सोफ्ट ब्रश की मदद से लगा लें। 20 मिनट के लिए इसे ऐसे ही चेहरे पर लगा रहने दें। 20 मिनट बाद चेहरे को पानी से साफ कर लें।
- इस फेस मास्क का हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करने से त्वचा एकदम खूबसूरत ही जाएंगी।
हल्दी और नीम से बनाएं फेस मास्क

सामग्री
- 2 चम्मच हल्दी
- आधा कप नीम के पत्ते का पेस्ट
- 3 चम्मच गुलाब जल
विधि
- फेस मास्क बनाने के लिए सबसे पहले नीम को साफ पानी से 2- 3 बार धो लें। फिर ब्लेंडर में डालकर इसका पेस्ट बना लें।
- इसे एक कटोरी में डाल लें। फिर इसमें 2 चम्मच हल्दी और 3 चम्मच गुलाब जल डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- चेहरे को धोकर इसे फेस मास्क को चेहरे और गर्दन पर अच्छे से लगा लें।
- 15 मिनट के बाद चेहरे को पानी से वॉश कर लें।
- इस फेस मास्क का नियमित रूप से इस्तेमाल करने पर कील-मुंहासे और दाग- धब्बों को दूर करने में मदद मिलेंगी।
एलोवेरा से बनाएं फेस मास्क

सामग्री
- 2 चम्मच एलोवेरा जेल
- 2 चम्मच नीम का पाउडर
- आधा चम्मच शहद
बनाने का तरीका
- एलोवरा फेस मास्क बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में 2 चम्मच एलोवेरा जेल डाल लें।
- फिर इसमें 2 चम्मच नीम का पाउडर और आधा चम्मच शहद डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इसे फेस मास्क को चेहरे और गर्दन पर लगाकर छोड़े दें।
- 20 मिनट के बाद फेस को पानी से धो लें। इस फेस मास्क का इस्तेमाल करने पर त्वचा दमकने लगेंगी।
- आपके पास नीम का पाउडर उपलब्ध नहीं है, तो एलोवेरा जेल के साथ 1 चम्मच गुलाब जल डालकर भी फेस माक्स बना सकती है।
