आईब्रो की परफेक्ट शेप को बरकरार रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
आईब्रो को हमेशा शेप में रखने के लिए सिर्फ थ्रेडिंग करवाना ही काफी नहीं होता है, बल्कि आपको अपनी आईब्रो की सही तरीके से देखभाल करना बेहद जरूरी होता है।
आजकल खूबसूरत हर कोई दिखना चाहता है। जिसके लिए लोग तरह तरह के उपाय का इस्तेमाल करते हैं। अपने चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते। तरह – तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। महंगे मेकअप प्रोडक्ट से लेकर त्वचा के अनुसार अपनी स्किन केयर तक हम सभी चीजें अपने रूटीन में शामिल कर लेते हैं। वहीं आपकी खूबसूरती को सबसे ज़्यादा निखारती है आपकी आईब्रो। जिसकी देखभाल करना बेहद ज़रूरी है। लेकिन अक्सर हम इनकी केयर करना भूल जाते हैं और सिर्फ आईब्रो की ग्रोथ बढ़ जाने पर थ्रेडिंग करवाते हैं।
आपको बता दें, आईब्रो को हमेशा शेप में रखने के लिए सिर्फ थ्रेडिंग करवाना ही काफी नहीं होता है, बल्कि आपको अपनी आईब्रो की सही तरीके से देखभाल करना बेहद जरूरी होता है। आइये आज हम आपको बताते हैं कैसे आप अपनी आईब्रो की देखभाल कर सकते हैं जिससे वो हमेशा शेप में रहें और साथ ही बताएंगे कि किन चीजों को आपको अवॉयड करना चाहिए।
आईब्रो के बालों को न तोड़े

ऐसा कई बार होता है कि हमे किसी फंक्शन में जाना होता है और वहां जाने से पहले हम अक्सर थ्रेडिंग करवाना भूल जाते हैं और फिर जो भी हमारी आईब्रोस के एक्स्ट्रा माल मौजूद होते हैं, उन्हें ट्विजर्स की मदद से हम तोड़ लेते हैं। ऐसा करना बिलकुल गलत है, इस तरह अपनी आइब्रो के बालों को बिलकुल नहीं तोडना चहाइए। ऐसा करने से हमारी आईब्रो की शेप काफी बिगड़ जाती है। इसके अलावा आपको बालों को ऐसे तोड़ने की वजह से बाल तोड़ भी हो सकता है।
आईब्रो क्रीम का इस्तेमाल करें

जब हुमति त्वचा रूखी सूखी होने लगती है तो हम उसे मॉइस्चराइज करने के लिए क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। जिससे हहमारी त्वचा हेल्थी और अच्छी दिखती है। ठीक उसी तरह से आपकी आईब्रो हेयर को भी मॉइस्चराइज करना बेहद जरूरी होता है। बता दें कि ऐसा करने से आपकी आईब्रो के बाल ड्राई होकर टूटने से काफी बच जाएंगे। इसके लिए आपको मार्केट में तरह तरह की बेहतरीन मॉइस्चराइजिंग क्रीम आसानी से मिल जाएगी। आप उसे अपनी आइब्रो पर इस्तेमाल करें और उन्हें हेल्थी बना क्र रखें ताकि उनकी वॉल्यूम लाइट न हो।
यह भी देखे-प्रेग्नेंसी के बाद सोनम कपूर ऐसे रखती हैं खुद को फिट
मेकअप का इस्तेमाल

हम अपनी हलकी आईब्रो को एक अच्छी शेप देने के लिए अक्सर मेकअप की मदद भी लेते हैं। बता दें, अगर आप चाहती हैं कि आपकी आईब्रो के हेयर ड्राई होकर टूटने न शुरू हो जाएं तो उसके लिए आपको अपनी आइब्रो पर मेकअप का इस्तेमाल कम से कम करना होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इन मेकअप प्रोडक्ट्स में मौजूद केमिकल आपके आईब्रो हेयर को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। जिससे आपकी आइब्रो के बाल झड़ने शुरू हो जाते हैं।
आईब्रो पेंसिल का इस्तेमाल करें

अपने आईब्रो को सही तरीके से बनाए रखने के लिए आप एक ब्रो पेंसिल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। याद रहे वो आइब्रो पेंसिल आपकी आइब्रो के बालों के रंग के अनुसार ही होनी चाहिए। आप अपने आईब्रो के बारें में जानकारी लेने के बाद, अपने आईब्रो पेंसिल के सही कलर आसानी से चुन सकते हैं और उन्हें अपने आईब्रो के शेप के अनुसार बनाएं। इसे अपने रोज़ाना के रूटीन में भी आप इस्तेमाल कर सकती हैं। आइब्रो पेंसिल इस्तेमाल करने के बाद उनपर मॉइस्चराइजिंग क्रीम बिलकुल भी न लगाएं।
नियमित रूप से ट्रिमिंग करें

अपने आईब्रो की अच्छी शेप बनाए रखने के लिए आपको नियमित रूप से उनकी त्रिमिंग भी करनी होगी। इससे आपके आइब्रो की शेप भी अच्छी लगेगी साथ ही वो फ्रेश भी लगेंगी। साथ ही अपनी आइब्रो की शेप के अनुसार ही उन्हें ट्रिम करें। ट्रिम करने के बाद आइब्रो पर मॉइस्चराइजिंग क्रीम ज़रूर लगाएं।
