हेयर ब्लॉअर इस्तेमाल करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
Hair Blower : हेयर ब्लॉअर के प्रयोग से आपके बालों को नुकसान हो सकता है। लेकिन अगर आप इसके नुकसान को कम करना चाहते हैं, तो कुछ जरूरी टिप्स फॉलो कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-
Hair Blower Tips: बालों को जल्दी सुखाने के लिए कई लोग हेयर ब्लॉअर का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, बालों को नैचुरल तरीके से सुखाना ही सही माना जाता है। इससे बालों को नुकसान नहीं होता है। लेकिन अगर आप जल्दी-जल्दी के चक्कर में हेयर ब्लॉअर का इस्तेमाल करना सही समझते हैं, तो इसका प्रयोग करने से पहले कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें। इन बातों से आप अपने बालों को सुरक्षित रख सकते हैं। इससे बालों को ज्यादा नुकसान नहीं होगा। आइए जानते हैं हेयर ब्लॉअर का इस्तेमाल करने के दौरान किन बातों का रखें ध्यान?
Also read : गुलाब जल से करें कोरियन फेशियल, फॉलो करें ये 5 स्टेप्स
ब्लॉअर और बालों के बीच बनाएं दूरी

अगर आप हेयर ड्रायर या फिर ब्लॉअर का प्रयोग कर रहे हैं, तो कोशिश करें कि इसके बीच छोड़ी सी दूरी बनाकर रखें। मुख्य रूप से बालों और ब्लॉअर के बीच करीब 6 से 9 इंच की दूरी रखें। इससे आपके बालों का रुखापन कम हगा। साथ ही बाल जल्दी टूटने से बच सकेंगे।
बालों पर लगाएं सीरम

हेयर ब्लॉअर का प्रयोग करते हैं, तो इससे बाल काफी ज्यादा ड्राई हो सकते हैं। इस स्थिति में अगर आप चाहते हैं कि आपके बाल सुरक्षित रहे, तो कोशिश करें कि बालों पर सीरम लगाएं। सीरम लगाने से आपके बाल काफी सुरक्षित होते हैं। इससे बालों को नुकसान होने का खतरा काफी कम होता है।
बालों को करें कंडीशनिंग
हेयर ब्लॉअर का प्रयोग करने से पहले बालों की अच्छे से कंडीशनिंग करना बिल्कुल भी न भूलें। इससे बाल उलझते कम है। साथ ही डैमेज होने का खतरा रहता है। हेयड कंडीशनिंग के प्रयोग से बाल सॉफ्ट हो जाते हैं। इससे बालों के ड्राई होने की संभावना भी कम होती है।
बालों को सही से पकड़ें

कई बार हेयर ब्लॉअर का प्रयोग करते समय हम बालों को और हेयर ड्रायर के हैंडल को सही से नहीं पकड़ते हैं इस स्थिति में बालों को नुकसान होने का खतरा रहता है, क्योंकि इसकी वजह से ज्यादा हीटिंग का डर रहता है। कोशिश करें कि जब भी हेयर ब्लॉअर का प्रयोग करें, तो पूरा ध्यान केंद्रित अपने बालों पर ही रखें।
सही से करें हेयर ब्रश
हेयर ब्लॉअर के प्रयोग के बाद कंघी का इस्तेमाल सही से करे। अगर आप सही से कंघी नहीं करते हैं, तो इससे बाल काफी ज्यादा उलझ जाएंगे। साथ ही बालों के टूटने का खतरा भी रहता है।
बालों की अच्छे से देखभाल के लिए इसकी सही से केयर करना बहुत ही जरूरी है। हेयर ब्लॉअर का प्रयोग करते हैं, तो इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान जरूर रखें।
