Smokey Eye Look: करीना कपूर अपने सिग्नेचर बोल्ड और सल्ट्री स्मोकी आई लुक के लिए जानी जाती हैं, जो उनके अपीयरेंस में ड्रामा और एलीगेंस ऐड करता है। चाहे रेड कारपेट ईवेंट हो या कैजुअल पार्टी, उनके स्मज्ड और अच्छी तरह से ब्लेन्ड हुआ आई मेकअप हमेशा पॉइंट पर रहता है। यदि आप करीना कपूर की तरह आइकॉनिक स्मोकी आई लुक चाहती हैं, तो यहां स्टेप बाय स्टेप निर्देश दिए जा रहे हैं, जो आपके लुक में ग्लैमर ऐड कर सकते हैं।
स्टेप 1 : आंखों को करें तैयार
किसी भी मेकअप को लगाने से पहले स्मूद एप्लीकेशन और लंबे समय तक इफेक्ट के लिए अपनी आंखों को तैयार करें। अपने चेहरे को धोएं और आंखों के नीचे हाइड्रेशन के लिए आई क्रीम लगाएं। एक बढ़िया आईशैडो प्राइमर या कंसीलर सुनिश्चित करता है कि आपका मेकअप जगह पर रहेगा और निकलेगा नहीं।
स्टेप 2 : आइब्रोज को करें डिफाइन
करीना का स्मोकी आई मेकअप हमेशा वेल ग्रूम्ड और डिफाइंड आइब्रोज के साथ रहता है। एक ब्रो पेंसिल या पाउडर के साथ अपने आइब्रोज को भरें लेकिन ध्यान यह रखें कि यह कलर आपके आइब्रोज के कलर से मैच करता हुआ हो। स्पूली ब्रश की मदद से इन्हें ब्लेड करें और नैचुरल शेप दें।
स्टेप 3 : बेस आईशैडो लगाएं
स्मूद और ब्लेन्डेड इफेक्ट के लिए एक न्यूट्रल बेस शेड लगाना बहुत जरूरी है। पलकों पर लाइट बेज या सॉफ्ट ब्राउन शेड का आईशैडो लगाना सही रहेगा। सॉफ्ट और नैचुरल लुक के लिए इसे अच्छी तरह से ब्लेन्ड कर लें।
स्टेप 4 : डार्क शेड से डेप्थ
एक डार्क ब्राउन या ब्लैक कलर का आईशैडो लें और इसे अपनी आंखों के बाहरी कोने पर लगाएं। इसे फ्लफी ब्लेन्डिंग ब्रश की मदद से क्रीज की ओर ब्लेन्ड करें। अब सर्कुलर मोशन में अधिक कलर लगाते हुए इन्टेन्सिटी बढ़ाएं। इसे मुलायम हाथों से ब्लेन्ड करें ताकि स्मूद लुक मिले।
स्टेप 5 : ब्लैक काजल और आई लाइनर
वॉटर लाइन पर ब्लैक काजल लगाएं और सॉफ्ट और डिफ्यूज्ड लुक के लिए हल्के से स्मज करें। जेल या पेंसिल आई लाइनर से ऊपरी लैश लाइन को लाइन करें। इसे भी स्मजिंग ब्रश से स्मज करें।
स्टेप 6 : अंदरूनी कोनों को करें हाईलाइट
अपनी आंखों के अंदरूनी कोनों और ब्रो बोन के नीचे शिमर या हाईलाइटर लगाएं। इससे आंखें डार्क नहीं दिखेंगी।
स्टेप 7 : मस्कारा और फॉल्स लैशेज लगाएं
लुक को कम्प्लीट करने के लिए अपनी लैशेज को कर्ल करें और वॉल्यूमाइजिंग मस्कारा के दो कोट लगाएं। यदि आपको एक्स्ट्रा ड्रामा चाहिए, तो फॉल्स आई लैशेज लगाएं।
