Moonlight Makeup Steps
Moonlight Makeup Steps Credit: Instagram/Kareena Kapoor

Moonlight Makeup Steps: करीना कपूर खान किसी भी लुक में शानदार दिख सकती हैं और ऐसा हम नहीं बल्कि उनका सोशल मीडिया और लुक्स बताते हैं। वह एक फैशन आइकन हैं और हमेशा शानदार लुक्स लेकर आती हैं। हाल के दिनों में करीना 2 ऐसे लुक्स में नजर आई हैं, जो हमें बेहद पसंद आए। खास बात तो यह रही कि उन्होंने मूनलाइट मेकअप किया था। 

Moonlight Makeup Steps-Kareena Kapoor
Kareena Kapoor Credit: Instagram/Kareena Kapoor

बेबो ने हाल ही में 2 ऐसे कमाल के लुक्स सर्व किए, जिसमें उनका मेकअप गॉर्जियस था। इस मेकअप को मूनलाइट मेकअप कहा जाता है, जो मेकअप आर्टिस्ट की नजरों में मेकअप की दुनिया में इस साल का सबसे बड़ा ट्रेंड हो सकता है। यह एक तरह का ऐसा मेकअप है, जिसे करने में आपको बहुत ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है बल्कि कुछ बातों का खास ध्यान रखना पड़ता है।  

यह करीना का बेहद हसीन लुक है, जिसके लिए उन्होंने ऑर्किड डीटेलिंग वाला गाउन पहना था। यह Oscar De La Renta गाउन है, जसीके लिए उन्होंने हटके एक्सेसरीज भी कैरी की थीं। लेकिन उनका मेकअप यहां देखने लायक था। उन्होंने अपने गाउन से मैचिंग शेड्स में मेकअप और लिपस्टिक का इस्तेमाल किया था। इसे ब्लश्ड अप लुक कहा जा सकता है, जिसमें उनका आई मेकअप और गालों पर चमक कमाल की लग रही थी। उनकी बॉडी भी ग्लो कर रही थी, बोल्ड लिप्स, मूनलाइट ग्लो और स्लीक बन सब मस्त दिख रहा था। 

करीना की यह साड़ी सब्यसाची लेबल से है, जिसके लिए उन्होंने ग्लास स्किन मेकअप किया, उनके चेहरे पर मूनलाइट इफेक्ट उनकी खूबसूरती बढ़ा रहा था। पहले लुक से अलग उनका यह मेकअप लुक मूनलाइट मेकअप होने के बावजूद सटल था। पीच लिपस्टिक उनकी साड़ी को सेन्ट्रे ऑफ अट्रैक्शन रहने दे रही थी। 

Kareena Kapoor
Moon Light Makeup Steps Credit: Instagram/Kareena Kapoor

यदि आप मूनलाइट मेकअप करना चाहती हैं और आपको समझ नहीं आ रहा है कि कैसे करें, तो यहां स्टेप बाय स्टेप जानें। 

  1. स्किन केयर में अपना बेसिक मेकअप रूटीन को फॉलो करना जरूरी है। याद से हाइड्रेटिंग मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें। 
  2. प्राइमर को याद से लगाएं। यह आपके मेकअप बेस को सेट करता है। 
  3. अपनी रंगत को निखारने के लिए फाउंडेशन का इस्तेमाल करें और इसके बाद कंसीलर लगाएं। यह लगाते समय ध्यान रखें कि आपकी कितना कंसीलर लगाना है। जहां जरूरत है, वहां जरूर लगाएं। 
  4. हाई लाइटर और ब्रान्ज़र का इस्तेमाल करते हुए अपने चेहरे को कॉन्टूर करें ताकि बढ़िया सा ग्लो आ जाए। 
  5. एक शाइनी ब्लश लगाएं, जो रंग न ऐड करे बल्कि जरूरत भर का शाइन दे। 
  6. आंखों का मेकअप अपने लिहाज से करें और वहां भी थोड़ा सा हाई लाइटर लगाएं। 
  7. चाहें तो होंठों पर किसी कलर की लिपस्टिक लगाएं या चाहें तो न्यूड भी सही लगेगी। 
  8. सेटिंग स्प्रे के साथ अपने लुक को फिनिशिंग लुक दे और बस आपका मूनलाइट मेकअप लुक तैयार है। 

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...