DIY for Natural Glow
DIY for Natural Glow

पाना है नेचुरल ग्लो तो इन चीजों का रोजाना में करें इस्तेमाल : DIY for natural glow

आज के आर्टिकल में हम आपको नेचुरल ग्लो पाने के लिए इस्तेमाल करने वाली चीजों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

DIY for Natural Glow: आज के समय में साफ और निखरी त्वचा हर कोई पाना चाहता है जिसके लिए ना जाने लोग कितनी ही मेहनत करते हैं और अलग-अलग तरह के ब्रांड के प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करते हैं। परंतु त्वचा का ख्याल रखने के लिए आप घरेलू चीजों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। वह बहुत ही ज्यादा उपयोगी भी होते हैं और नेचुरल तरीके से हमारे चेहरे पर ग्लो लेकर आते हैं। जबकि ब्रांडेड प्रोडक्ट हमारे चेहरे को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं क्योंकि बहुत सारे प्रोडक्ट ऐसे होते हैं जिनमें केमिकल होता है जिसकी वजह से हमारे चेहरे पर दाग धब्बे झाइयां पड़ सकती है। इसीलिए अगर आप नेचुरल ग्लो पाना चाहते हैं तो नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करें। आज के आर्टिकल में हम आपको नेचुरल ग्लो पाने के लिए इस्तेमाल करने वाली चीजों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

Also read: चमकदार त्वचा के लिए आप भी फॉलो करें कियारा आडवाणी के टिप्स

किन चीजों का करें इस्तेमाल

DIY for Natural Glow
ingrediants
  • गुलाब की पंखुड़ियां का करें इस्तेमाल
  • कच्चा दूध का करें इस्तेमाल

गुलाब की पंखुड़ियां का फायदा

rose petals
benefits of rose petals
  • जैसा कि आपको पता है कि गुलाब जल हमारी त्वचा के लिए बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है इस तरह से गुलाब की पंखुड़ियां भी हमारी त्वचा को फायदा देने में मदद करती हैं।
  • गुलाब का फूल त्वचा के पीएच लेवल को बरकरार रखने में भी मदद करता है।
  • गुलाब की पंखुड़ियां त्वचा में मौजूद सेल्स को अंदर से रिपेयर करता है। इसी के साथ खोया हुआ निखार लाने में मदद करता है।
  • गुलाब की पंखुड़ियां त्वचा को मुलायम रखने में बहुत ही ज्यादा मदद करती हैं।

कच्चे दूध का फायदा

raw milk
benefits of raw milk
  • कच्चा दूध हमारी त्वचा को मुलायम रखने में बहुत ही ज्यादा मदद करता है।
  • कच्चे दूध में भरपूर मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है जो हमारी त्वचा के लिए फायदेमंद होता है।
  • कच्चा दूध त्वचा को नमी देने में भी मदद करता है।

नेचुरल ग्लो पाने का घरेलू उपाय

natural glow
home remedies for natural glow
  • नेचुरल ग्लो पाने के लिए एक कटोरी में एक से दो चम्मच गुलाब के फूल को अच्छी तरह से पीसकर डाल ले।
  • इसके बाद इसमें तीन चम्मच कच्चा दूध मिलाएं।
  • इसके बाद इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर ले।।
  • अब इस फेस पैक को ब्रश की मदद से गालों पर लगाएं।
  • लगभग 20 से 25 मिनट तक इस चेहरे पर लगाकर रखें।
  • अब पानी और कॉटन की सहायता से चेहरे को पूरी तरह से साफ कर ले।
  • इसका इस्तेमाल आप हफ्ते में लगभग तीन बार कर सकते हैं।
  • कुछ ही समय में गाल चमकदार और चेहरे पर ग्लो दिखाई देने लगेगा।

ध्यान रखने योग्य बातें

skincare tips
skincare tips
  • ताजा गुलाब और ताजा दूध का ही इस्तेमाल करें।
  • किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले। इसी के साथ पैच टेस्ट जरूर कर ले।
  • अगर आप सच में नेचुरल ग्लो पाना चाहते हैं तो इसका हफ्ते में तीन से चार दिन इस्तेमाल जरूर करें तभी आपको नेचुरल ग्लो मिल सकता है।

इस तरीके से अगर आप नेचुरल ग्लो पाना चाहते हैं तो आप नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करें। इसके जरिए आपके चेहरे पर नेचुरल ग्लो आ जाता है और आपको किसी भी तरह का साइड इफेक्ट भी नहीं होता है।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...