Home Remedy For Glowing Skin
Step 4: Golden Glow Face Mask

Overview:पहली बार में दिखेगा असर, स्किन बनेगी निखरी और ग्लोइंग

चेहरे के जिद्दी दाग-धब्बों से अगर आप भी परेशान हैं, तो अब समय है रसोई में मौजूद इन प्राकृतिक चीज़ों का सहारा लेने का। चावल, चना दाल और मसूर दाल से बना यह फेस पैक एक प्रभावशाली उपाय है, जो पहली बार के इस्तेमाल में ही असर दिखाना शुरू कर देता है।

Home Remedy for Glowing Skin: चेहरे के दाग-धब्बे कई बार आत्मविश्वास को कम कर देते हैं। मार्केट में मिलने वाले स्किन केयर प्रोडक्ट्स तुरंत रिज़ल्ट का वादा तो करते हैं, लेकिन उनका असर या तो कुछ वक्त के लिए होता है या फिर स्किन को और नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में अगर आप चाहें तो घर की रसोई में मौजूद कुछ आसान चीज़ों से ही अपनी स्किन को नेचुरल रूप से खूबसूरत बना सकते हैं। चावल, चना दाल और मसूर दाल से बना एक घरेलू फेस पैक न सिर्फ दाग-धब्बों को हल्का करता है, बल्कि 15 दिन के भीतर स्किन को साफ और ग्लोइंग बना देता है।

क्यों ज़िद्दी दाग-धब्बों पर असरदार है ये नुस्खा

Stubborn spots on the face
Stubborn spots on the face

चावल, चना दाल और मसूर दाल में मौजूद नेचुरल एंज़ाइम्स, विटामिन्स और एक्सफोलिएटिंग एजेंट्स स्किन की गहराई से सफाई करते हैं। ये न सिर्फ मेलानिन की मात्रा को संतुलित करते हैं बल्कि त्वचा की नई कोशिकाओं को भी सक्रिय करते हैं, जिससे दाग-धब्बे हल्के होने लगते हैं।

कौन-कौन सी सामग्री चाहिए

2 चम्मच चावल (भीगे हुए)

1 चम्मच चना दाल (भीगी हुई)

1 चम्मच मसूर दाल (भीगी हुई)

2 चम्मच कच्चा दूध या गुलाब जल

फेस पैक बनाने और लगाने का तरीका

सभी भीगी हुई चीज़ों को मिक्सी में पीस लें

एक स्मूद पेस्ट तैयार करें

जरूरत हो तो थोड़ा दूध या गुलाब जल मिलाएं

तैयार पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं

20 मिनट बाद हल्के हाथों से स्क्रब करते हुए धो लें।

कैसे और कब करें इस्तेमाल

यह फेस पैक सप्ताह में कम से कम 3 बार इस्तेमाल करें

शाम के समय लगाना ज्यादा असरदार माना जाता है

लगाने के बाद मॉइश्चराइज़र जरूर लगाएं ताकि त्वचा सूखी न हो।

पहली बार में कैसा दिखेगा असर

पहली ही बार के इस्तेमाल से स्किन फ्रेश और साफ-सुथरी महसूस होने लगेगी। चेहरे की डलनेस कम होगी और हल्का ग्लो दिखेगा। लगातार इस्तेमाल से दाग-धब्बों का रंग हल्का पड़ने लगेगा।

किन समस्याओं पर करता है काम

सन टैनिंग

पिग्मेंटेशन

दाग-धब्बे

स्किन डलनेस

अनईवन स्किन टोन
यह नुस्खा इन सभी समस्याओं के लिए फायदेमंद है, और स्किन को नेचुरल रूप से हील करता है।

किन बातों का रखें खास ध्यान

सभी सामग्री ताज़ा और अच्छी तरह धोई हुई हो

आंखों के पास फेस पैक लगाने से बचें

स्किन अगर सेंसिटिव है तो पहले पैच टेस्ट करें

धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन ज़रूर लगाएं।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

अगर इस फेस पैक का इस्तेमाल नियमित किया जाए, तो 15 दिन के अंदर स्किन टोन निखरने लगता है। दाग-धब्बे पहले से हल्के दिखने लगते हैं और चेहरा नेचुरली ग्लो करने लगता है। न कोई केमिकल, न कोई खर्च — सिर्फ देसी तरीका और भरोसेमंद नतीजे।

मेरा नाम वंदना है, पिछले छह वर्षों से हिंदी कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हूं। डिजिटल मीडिया में महिला स्वास्थ्य, पारिवारिक जीवन, बच्चों की परवरिश और सामाजिक मुद्दों पर लेखन का अनुभव है। वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं और नियमित...