Long Hair Remedy
how to grow hair with rosemary and gooseberry herbal shampoo step by step

Overview: दोगुनी रफ्तार से बढ़ेंगे बाल, मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर लगाएं ये चीजें

Multani Mitti For Hair: बदलते मौसम के साथ बालों से जुड़ी समस्याएं शुरु हो जाती हैं। इस मौसम में बालों की फ्रिजीनेस, हेयर फॉल और ड्राई बालों की समस्या काफी आम है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो आपको बालों पर मुल्तानी का इस्तेमाल करना चाहिए। इसमें कुछ चीजें मिलाकर लगाने से बालों से जुड़ी कई तरह की समस्याएं दूर हो सकती हैं।

Multani Mitti For Hair: बदलते मौसम के साथ बालों से जुड़ी समस्याएं शुरु हो जाती हैं। इस मौसम में बालों की फ्रिजीनेस, हेयर फॉल और ड्राई बालों की समस्या काफी आम है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो आपको बालों पर मुल्तानी का इस्तेमाल करना चाहिए। इसमें कुछ चीजें मिलाकर लगाने से बालों से जुड़ी कई तरह की समस्याएं दूर हो सकती हैं।

इसके अलावा आप लंबे बालों के लिए भी मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए अपनी स्टाइल गाइड से जानिए बालों को लंबा करने के लिए मुल्तानी मिट्टी लगाने का स्टेप बाय स्टेप तरीका-

Also read: झड़ते बालों से राहत दिलाएगा एलोवेरा हेयर मास्क, Step By Step ऐसे करें इस्तेमाल, नहीं झड़ेगा 1 भी बाल: Aloe Vera For Hair Fall

मुल्तानी मिट्टी और एलोवेरा जेल हेयर पैक

Multani Mitti For Hair Benefits-Aloe Vera Hair Serum
Multani Mitti and Aloe Vera Gel Hair Pack

एलोवेरा जेल स्कैल्प को जड़ से पोषण देने का काम करता है। इसे मुल्तानी मिट्टी के साथ लगाने से बालों को मजबूती मिलती है और स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है।

  • इसके लिए सबसे पहले 2 चम्मच एलोवेरा जेल और 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी पाउडर मिला लें। इसमें पानी मिलाएं।
  • इस पैक को अपने बालों पर 1 घंटे के लिए लगाएं। इसके सूख जाने पर बालों को नॉर्मल पानी की मदद से साफ कर लें।
  • ये पैक आपके बालों को अच्छे से कंडीशन करता है। इसे आप हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

मुल्तानी मिट्टी, दही, नींबू का रस लगाएं

Apply multani mitti, curd, lemon juice
Apply multani mitti, curd, lemon juice

इन तीनों चीजों को मिलाकर लगाने से बालों से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। इसे नियमित इस्तेमाल करने से बालों को लंबा करने में मदद मिलती है।

  • दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी में चार चम्मच दही, एक चम्मच नींबू का रस मिला लें। इसके साथ ही इसमें आधा चम्मच बेकिंग सोडा मिला लें।
  • इसे अपने स्कैल्प और बालों की लेंथ पर अच्छे से लगाएं। इसे अपने बालों पर लगाकर आधे घंटे के लिए रखें।
  • सूखने पर इसे नॉर्मल पानी की मदद से साफ कर लें। इससे बाल मुलायम होते हैं और मजबूत भी होते हैं।
  • इसके साथ ही इससे बालों की रूसी भी दूर होती है। इसे आप हफ्ते में 2 बार लगा सकते हैं।

मुल्तानी मिट्टी, करी पत्ता हेयर मास्क

Multani Mitti, Curry Leaf Hair Mask
Multani Mitti, Curry Leaf Hair Mask

इस पैक को लगाने से आपके बाल शाइनी और लंबे हो सकते हैं। इसे लगाने से आपको बहुत ही जल्दी फर्क दिखेगा।

  • एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी और दो बड़े चम्मच दही मिलाकर उसमें करी पत्ता का पेस्ट मिलाकर लगाएं।
  • सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करके बालों पर लगाएं। इसे अपने बालों पर और स्कैल्प पर अच्छे से अप्लाई करें।
  • इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट, बीटा कैरोटिन और प्रोटीन होता है, जो बालों को मजबूत करता है। इसे 30 मिनट के लिए बालों पर लगाएं।
  • सूखने पर इसे नॉर्मल पानी से धो लें। इसे हफ्ते में 2 बार लगाने से आपको जल्दी ही फर्क नजर आएगा।

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...