Overview: सिर से नहीं उग रहे नए बाल, इस तरीके से करें अरंडी के तेल का इस्तेमाल
Can castor oil grow new hair: बालों का झड़ना एक आम समस्या है, लेकिन कब यह समस्या गंजेपन में बदल जाए, पता नहीं चलता। आजकल बहुत बड़ी संख्या में लोग गंजेपन का शिकार होते जा रहे हैं। थोड़े-थोड़े बाल झड़ने से शुरुआत होती है और पता नहीं कब वह गंजेपन तक पहुंच जाती है। ऐसे में अरंडी का तेल आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। अगर आप सही तरीके से अरंडी का तेल बालों पर लगाते हैं, तो आपको बालों के झड़ने की समस्या से राहत मिल सकती है। इसके साथ ही इससे आपके नए बाल भी उग सकते हैं। आइए जानें, झड़ते बालों को रोकने के लिए अरंडी का तेल कैसे अप्लाई करें?
Castor Oil for Hair: बालों का झड़ना एक आम समस्या है, लेकिन कब यह समस्या गंजेपन में बदल जाए, पता नहीं चलता। आजकल बहुत बड़ी संख्या में लोग गंजेपन का शिकार होते जा रहे हैं। थोड़े-थोड़े बाल झड़ने से शुरुआत होती है और पता नहीं कब वह गंजेपन तक पहुंच जाती है। ऐसे में अरंडी का तेल आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। अगर आप सही तरीके से अरंडी का तेल बालों पर लगाते हैं, तो आपको बालों के झड़ने की समस्या से राहत मिल सकती है। इसके साथ ही इससे आपके नए बाल भी उग सकते हैं। आइए जानें, झड़ते बालों को रोकने के लिए अरंडी का तेल कैसे अप्लाई करें?
अरंडी का तेल है गुणों से भरपूर

अरंडी के तेल में फैटी एसिड, विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो आपके हेयर फॉलिकल्स को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इससे बालों का झड़ना कम होता है। इसके लिए आपको इस तेल का सही इस्तेमाल करना आना चाहिए।
बालों का झड़ना रोके
अरंडी के तेल में फैटी एसिड, विटामिन ई, ओमेगा-6 फैटी एसिड जैसे कई गुण पाए जाते हैं, जो स्कैल्प को हाइड्रेट रखते हैं और उसे नरिश करते हैं। इससे आपका स्कैल्प हेल्दी बना रहेगा और बालों का झड़ना भी कम होगा।
अरंडी के तेल लगाने का सही तरीका

अरंडी का तेल बालों की कई तरह की समस्या को दूर कर सकता है, लेकिन इसे लगाने का सही तरीका पता होना चाहिए। आइए जानें, अरंडी का तेल कैसे लगाना चाहिए?
स्टेप 1: जब भी बालों पर अरंडी का तेल लगाएं, तो स्कैल्प को पहले अच्छे से क्लीन कर लें। इसके लिए आप बालों को माइल्ड शैंपू से वॉश भी कर सकते हैं।
स्टेप 2: बालों पर अरंडी का तेल कभी भी डायरेक्ट नहीं लगाना चाहिए। इसे किसी चीज के साथ मिक्स करके ही लगाएं।
स्टेप 3: अरंडी का तेल बहुत गाढ़ा होता है। ऐसे में पहले इसे हल्की आंच पर 1 मिनट के लिए गरम करें।
स्टेप 4: जब तेल गुनगुना हो जाए, तब उसमें एक विटामिन-ई की गोली मिला लें। दोनों को अच्छे से मिक्स करें।
स्टेप 5: अब इसे स्कैल्प पर लगाकर 5 मिनट तक हल्के हाथों से अच्छे से मसाज करें।
स्टेप 6: इससे तेल बालों और स्कैल्प में अच्छे से अब्जॉर्ब हो जाएगा।
स्टेप 7: इसे लगाने के 3-4 घंटे बाद बालों को माइल्ड शैंपू की मदद से साफ कर लें। इससे आपको बालों में अच्छी ग्रोथ होगी। जड़ से नए बाल भी उगना शुरू होंगे।
हफ्ते में 2 बार करें इस्तेमाल

अगर आप चाहते हैं कि आपके बालों की ग्रोथ बेहतर हो और तेजी से जड़ से नए बाल उगें, तो आप अरंडी के तेल का इस्तेमाल इस तरीके से हफ्ते में 2-3 बार कर सकते हैं। इससे बाल कम टूटेंगे और हेल्दी भी बने रहेंगे। यह ट्रिक आप उन दिनों में आजमा सकते हैं, जब आप अपने बालों को धोते हैं। इससे बालों की खोई हुई शाइन भी वापस आएगी।
